प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा तीर्थ का किया उद्घाटन, बोले- नॉर्थ-साउथ ब्लॉक भवन गुलामी का प्रतीक

Sanjay Dhiman | Feb 13, 2026, 19:56 IST
Share
Prime Minister Modi inaugurates Seva Teerth
Photograph: (the sootr)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘सेवा तीर्थ’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। इस भवन से PMO, NSCS और कैबिनेट सचिवालय काम करेंगे। यह ब्रिटिश काल के कार्यालय को छोड़कर नए युग की शुरुआत है।

NEWS IN SHORT

  • सेवा तीर्थ का उद्घाटन: PM मोदी ने दिल्ली में नए PMO 'सेवा तीर्थ' कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया।
  • नागरिक देवो भव: नई बिल्डिंग पर 'नागरिक देवो भव' का मंत्र सेवा भाव को दर्शाता है।
  • ऐतिहासिक शिफ्ट: 78 साल बाद साउथ ब्लॉक से हटकर अब यहां से सरकार चलेगी।
  • अहम फाइलों पर साइन: PM ने पद संभालते ही किसानों और महिलाओं के लिए बड़े फैसले लिए।
  • आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर: ₹1189 करोड़ की लागत से बना यह परिसर सेंट्रल विस्टा का हिस्सा है।

NEWS IN DETAIL

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 फरवरी, शुक्रवार को दिल्ली में ‘सेवा तीर्थ’ ऑफिस कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। इस परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सचिवालय (NSCS), और कैबिनेट सचिवालय को स्थानांतरित किया जाएगा। यह बदलाव सरकारी कार्यों को और अधिक समन्वित और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

01a7302c-461
01a7302c-461


पीएमओ कार्यालय का नया पता सेवा तीर्थ

‘सेवा तीर्थ’ अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का नया ठिकाना बनेगा। यह ऑफिस अब साउथ ब्लॉक से शिफ्ट होकर ‘सेवा तीर्थ’ में स्थित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर 'सेवा तीर्थ' की पट्टिका का अनावरण किया। इसमें लिखा था, ‘नागरिकदेवो भव’ (नागरिक भगवान के समान हैं), जो सरकार की सेवा भावना को दर्शाता है।

यह खबरें भी पढ़ें..

एमपी में सरकारी जमीनों पर बनेंगे होटल-रिसॉर्ट, 450 करोड़ रुपए का होगा निवेश

देश में IAS, IPS और IFS के 2800 से ज्यादा पद खाली, यूपी टॉप पर

अब 'सेवा तीर्थ' से काम करेगा प्रधानमंत्री कार्यालय, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
अब 'सेवा तीर्थ' से काम करेगा प्रधानमंत्री कार्यालय, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन


फाइलों पर हुए दस्तखत: युवाओं और महिलाओं के लिए सौगात

प्रधानमंत्री मोदी ने नए ऑफिस की कुर्सी संभालते ही काम शुरू कर दिया है। उन्होंने सबसे पहले उन फाइलों पर साइन किए, जो सीधे तौर पर आम जनता से जुड़ी हैं। 'सेवा तीर्थ' से जारी हुए पहले कुछ फैसले वाकई में गेम-चेंजर साबित होने वाले हैं।

लखपति दीदी योजना: इस योजना का लक्ष्य 3 करोड़ से बढ़ाकर 6 करोड़ कर दिया गया है।

एक्सीडेंट रिलीफ: दुर्घटना पीड़ितों को अब 1.5 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज तुरंत मिल सकेगा।

किसानों के लिए फंड: कृषि अवसंरचना कोष को 1 लाख करोड़ से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ कर दिया गया।

स्टार्टअप इंडिया 2.0: युवाओं के लिए 10 हजार करोड़ रुपए के नए फंड को मंजूरी दी गई है।

प्रधानमंत्री का यह कदम साफ संदेश देता है कि नया ऑफिस सिर्फ एक बिल्डिंग नहीं, बल्कि 'विकसित भारत' के संकल्प की नई शुरुआत है।

कैसा है सेवा तीर्थ? तीन इमारतों का आधुनिक संगम

यह नया कॉम्प्लेक्स करीब 5 एकड़ में फैला हुआ है और इसे बनाने में ₹1189 करोड़ की लागत आई है। इसे तीन मुख्य हिस्सों में बांटा गया है:

सेवा तीर्थ-1: यहां प्रधानमंत्री का मुख्य कार्यालय (PMO) स्थित है।

सेवा तीर्थ-2: यहां कैबिनेट सचिवालय का कामकाज देखा जाएगा।

सेवा तीर्थ-3: यहां राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और NSCS की टीम बैठेगी।

दिलचस्प बात यह है कि आज ही के दिन यानी 13 फरवरी 1931 को नई दिल्ली का राष्ट्रीय राजधानी के तौर पर उद्घाटन हुआ था। ठीक उसी तारीख को मोदी सरकार ने नए भारत का नया प्रशासनिक केंद्र देश को समर्पित किया है। इसके साथ ही कर्तव्य भवन-1 और 2 का भी उद्घाटन हुआ है, जहां वित्त, रक्षा और शिक्षा जैसे बड़े मंत्रालय शिफ्ट होंगे।

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा

‘सेवा तीर्थ’ और कर्तव्य भवन का निर्माण सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत किया गया है। यह परियोजना देश के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत बनाने का उद्देश्य रखती है। इसमें नए संसद भवन, कर्तव्य पथ और अन्य महत्वपूर्ण भवनों का निर्माण शामिल है।

यह खबरें भी पढ़ें..

बुलेट ट्रेन को एक लाख करोड़ और बुंदेलखंड के साथ सौतेला व्यवहार : रघु ठाकुर

इंदौर ED ने नवभारत गृह निर्माण सोसायटी के घोटाले में 64 लाख की संपत्ति की अटैच

‘सेवा तीर्थ’ की लागत और निर्माण

‘सेवा तीर्थ’ की कुल लागत एक हजार 189 करोड़ रुपए है। यह 2.26 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में बना है और इसे एलएंडटी कंपनी ने निर्माण किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी का नया आवास भी बन रहा है, जिसमें वे जल्द ही शिफ्ट हो सकते हैं।

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • pmo
  • नई दिल्ली
  • राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
  • प्रधानमंत्री कार्यालय
  • सेवा तीर्थ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज