डिजिटल दुनिया के सुपरपावर बनें PM मोदी, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ और यूट्यूब पर 3 करोड़ का आंकड़ा पार

Anjali Dwivedi | Feb 26, 2026, 13:57 IST
Share
pm-modi-instagram-100-million-followers
pm-modi-instagram-100-million-followers

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले राजनेता बन गए हैं। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप और राहुल गांधी जैसे नेताओं को लोकप्रियता के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है।

News In Short

  • Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स जुटाने वाले दुनिया के इकलौते नेता पीएम मोदी बने।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (43.2 मिलियन) फॉलोअर्स के मामले में दूसरे नंबर पर हैं।
  • राहुल गांधी (12.6 मिलियन) के मुकाबले पीएम मोदी की डिजिटल पहुंच कई गुना अधिक है।
  • फरवरी 2026 के ताजा सर्वे के मुताबिक, 67% अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।
  • साल 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़ने के बाद 12 साल में यह मुकाम हासिल किया।

News In Detail

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया की दुनिया में एक और नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले नेता बन गए हैं। साल 2014 में मेटा के इस प्लेटफॉर्म से जुड़ने के बाद, उनकी लोकप्रियता का ग्राफ लगातार ऊपर गया है। यह उपलब्धि उनकी ग्लोबल डिजिटल को एक नई ऊंचाई पर ले गई है।

दुनिया के नंबर 1 वैश्विक नेता बनें पीएम मोदी

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूट्यूब पर बड़ा मुकाम हासिलकिया है। ताजे आंकड़ों के मुताबिक, पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर 30 मिलियन यानी 3 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स हो चुके हैं। इस उपलब्धि के साथ, पीएम मोदी यूट्यूब पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाले विश्व नेता बन गए हैं।

ट्रंप और दूसरे ग्लोबल लीडर्स से कोसों आगे

दुनिया के अन्य बड़े नेताओं की तुलना में पीएम मोदी की बादशाहत साफ नजर आती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 43.2 मिलियन फॉलोअर्स (instagram followers) के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जो मोदी के मुकाबले आधे से भी कम हैं। तीसरे नंबर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो (15 मिलियन) और चौथे पर ब्राजील के राष्ट्रपति (14.4 मिलियन) हैं। दिलचस्प बात यह है कि दुनिया के शीर्ष पांच नेताओं के कुल फॉलोअर्स को मिला भी दिया जाए, तो भी वे अकेले पीएम मोदी की बराबरी नहीं कर पाते।

https://www.instagram.com/narendramodi?igsh=MTRrZjhmMXJhcmVyaQ%3D%3D

देश के भीतर भी कोई मुकाबले में नहीं

भारत की बात करें तो यहां भी पीएम मोदी और दूसरे नेताओं के बीच एक बड़ा फासला है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ भारतीय नेताओं की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के लगभग 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी की पहुंच युवाओं और ग्लोबल ऑडियंस के बीच उन्हें सबसे अलग बनाती है। इस पर कुछ बीजेपी नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई भी दी है।

दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता

सिर्फ फॉलोअर्स ही नहीं, पीएम मोदी दुनिया के सबसे भरोसेमंद नेताओं में भी शुमार हैं। स्टेटिस्टा के अनुसार, दिसंबर 2025 तक उनकी ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग 70 फीसदी थी। हाल ही में अमेरिकी फर्म मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा 2 फरवरी से 8 फरवरी 2026 के बीच किए गए सर्वे में भी मोदी 67 फीसदी रेटिंग के साथ पहले पायदान पर बने हुए हैं। इस लिस्ट में चेक रिपब्लिक के आंद्रेज बाबिस दूसरे और सनाए ताकाइची पांचवें नंबर पर हैं, जबकि ट्रंप 11वें स्थान पर खिसक गए हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

फलों पर जहर लगाकर बेच रहे थे, पकड़े जाने पर बोले- चूहों को मारना था...

अश्लीलता फैलाने वाले पांच नए OTT Platforms Ban

होली से पहले क्या 60 फीसदी होगा महंगाई भत्ता? जानें नियम

जापान का बंदर पंच दिखा रहा दुनिया को आईना, कहीं ये हमारे अकेलेपन की कहानी तो नहीं?

Tags:
  • राहुल गांधी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • Instagram
  • instagram followers
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती