PM मोदी का मलेशिया दौरा : रक्षा, ऊर्जा से लेकर सेमीकंडक्टर क्षेत्र में 11 समझौते

Sandeep Kumar | Feb 08, 2026, 22:53 IST
Share
pm modi malaysia
pm modi malaysia

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा पूरी की। इस दौरान, उन्होंने रक्षा, ऊर्जा, डिजिटल पेमेंट और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में 11 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

Kuala Lumpur. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मलेशिया से लौटे। उन्होंने 7-8 फरवरी को मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा पूरी की। इस दौरान भारत और मलेशिया ने लोकल करेंसी में व्यापार, डिजिटल इकोनॉमी और रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई।

पीएम मोदी ने मलेशिया के प्रेम के लिए आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यात्रा की कुछ झलकियां पोस्ट की। भारत के विदेश मंत्रालय ने मलेशिया यात्रा को यादगार बताया। MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि मोदी की यात्रा से दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे।

पीएम मोदी ने भारत-मलेशिया संबंधों को विशेष बताया। उन्होंने कहा, हम आर्थिक परिवर्तन के लिए रणनीतिक विश्वास का मार्ग प्रशस्त करेंगे। मोदी ने कहा, हम समुद्री पड़ोसी हैं और दोनों देशों के बीच गहरे संबंध रहे हैं। उन्होंने मलेशिया में भारतीय वाणिज्य दूतावास स्थापित करने की घोषणा की। दोनों देशों ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में गहन सहयोग के लिए समझौता किया। दोनों पक्षों ने 11 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

शहडोल में सीएम मोहन यादव का ऐलान: 2300 करोड़ की सिंचाई योजना बदलेगी किसानों की किस्मत

11 अहम दस्तावेजों का आदान-प्रदान

मलेशिया प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि दोनों देश व्यापार, निवेश, सेमीकंडक्टर, डिजिटल इकोनॉमी, लोकल करेंसी में व्यापार, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, कृषि, खाद्य सुरक्षा, सुरक्षा, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों में सहयोग को और गहरा करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान 11 अहम दस्तावेजों का आदान-प्रदान हुआ, जिनमें समझौता ज्ञापन भी शामिल हैं। इनमें कुछ समझौते सामान्य द्विपक्षीय रिश्तों से आगे बढ़कर शांति मिशन, सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य और सुरक्षा सहयोग जैसे क्षेत्रों को कवर करते हैं।

भारत-मलेशिया के बीच क्या समझौते हुए

  • सेमीकंडक्टर सहयोग: दोनों देशों ने सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के लिए समझौते किए। भारत के UPI और मलेशिया के PayNet के बीच सीमा पार भुगतान पर समझौता हुआ, जिससे डिजिटल लेनदेन आसान होगा।
  • 10वें भारत-मलेशिया सीईओ फोरम में द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर चर्चा हुई। मलेशिया ने भारत की 2026 BRICS अध्यक्षता का स्वागत किया।
  • दोनों नेताओं ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर सहमति जताई। समुद्री सुरक्षा, सैन्य खुफिया जानकारी साझा करने और संयुक्त राष्ट्र शांति सेना (UN Peacekeeping) में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।
  • आपात स्थितियों से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन सहयोग पर एक MoU साझा किया गया। प्रधानमंत्री ने मलेशिया में नया भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा की।
  • मलेशियाई छात्रों के लिए 'तिरुवल्लुवर छात्रवृत्ति' शुरू की गई। 'यूनिवर्सिटी मलाया' में तिरुवल्लुवर केंद्र स्थापित होगा।
  • भारतीय प्रवासियों के लिए OCI कार्ड की पात्रता छठी पीढ़ी तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। मलेशिया में 'इंडियन कल्चरल सेंटर' का नाम बदलकर 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक केंद्र' रखा जाएगा।
  • पारंपरिक चिकित्सा और आयुर्वेद के क्षेत्र में सहयोग के लिए 'यूनिवर्सिटी ऑफ साइबरजया' और भारत के 'आयुर्वेद प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान' के बीच समझौता हुआ।
  • व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण (TVET) के माध्यम से युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने पर सहमति बनी। मलेशिया आधिकारिक तौर पर इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) में शामिल हो गया है।
भूपेश बघेल सरकार ने माओवादी आतंक को संरक्षण दिया, शाह बोले- 31 मार्च से पहले देश पूरी तरह नक्सल मुक्त होगा

क्या बोले दोनों देशों के प्रधानमंत्री?

मलेशियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि मलेशिया और आसियान देशों के साथ मिलकर भारत के साथ व्यापार 2025 में 18 अरब डॉलर से बढ़ाया जाएगा। लोकल करेंसी के इस्तेमाल का फैसला अहम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग में सहयोग मजबूत हुआ है। डिजिटल इकोनॉमी, बायोटेक और आईटी में आपसी निवेश बढ़ा है। पर्यटन और लोगों के बीच संपर्क भी मजबूत हुए हैं।

रिटायरमेंट से चार महीने पहले टीचर ने की सुसाइड, लिखा-प्रताड़ित कर रहा था स्कूल प्रशासन

भारतीय मूल के नेताओं से मुलाकात

पीएम मोदी ने भारत और मलेशिया के CEOs से बातचीत की। एक्स पोस्ट में, पीएम मोदी ने कहा, सीईओ फोरम ने व्यापार और निवेश के नए अवसर खोले हैं। पीएम मोदी ने रविवार को मलेशिया में भारतीय मूल के नेताओं से मुलाकात की।

इनमें मंत्री और सांसद शामिल थे। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में उनकी उपलब्धियों की तारीफ की। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में इस मुलाकात का महत्व बताया। उन्होंने कहा, "पीआईओ नेताओं के साथ शानदार बातचीत हुई। उनका भारत के प्रति गहरा जुड़ाव दिखा।

Top News : खबरें आपके काम की

मोदी ने की जयराज राजा राव से मुलाकात

पीएम मोदी ने कुआलालंपुर में आईएनए के वयोवृद्ध जयराज राजा राव से मुलाकात की। उन्होंने भारतीय प्रवासियों के बीच आईएनए के ऐतिहासिक योगदान और विरासत पर प्रकाश डाला। एक्स पर जयराज राजा राव के साथ तस्वीर साझा करते हुए पीएम मोदी ने आईएनए और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विरासत को याद किया।

पोस्ट में उन्होंने लिखा, आईएनए के वयोवृद्ध जयराज राजा राव से मिलना खास था। उनका जीवन साहस और बलिदान से भरा है। उनके अनुभव सुनना प्रेरणादायक था। हम नेताजी, आईएनए के बहादुरों के हमेशा ऋणी रहेंगे।

इसके बाद, पीएम मोदी ने मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, बायोटेक्नोलॉजी और सुरक्षा, रक्षा प्रौद्योगिकियों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और सेमीकंडक्टर में सहयोग पर सहमति बनी।

PM मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, आज सुबह सेरी पेरडाना में पीएम अनवर इब्राहिम के साथ शानदार बैठक हुई। भारत और मलेशिया के बीच गहरी दोस्ती रही है। हमने व्यापार, इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी, आईटी, बायोटेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की।

Tags:
  • भारत
  • पीएम मोदी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • मलेशिया प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम
  • मलेशिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती