पीएम मोदी के मन की बात का 125वां एपिसोड आज, ट्रंप टैरिफ के बीच दे सकते हैं स्वदेशी अपनाने का मंत्र

Amresh Kushwaha | Aug 31, 2025, 09:56 IST
Share
PM-Modi-Man-Ki-Baat-125th-Episode
PM-Modi-Man-Ki-Baat-125th-Episode

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात के 125वें एपिसोड में राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस एपिसोड में पीएम मोदी स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और अमेरिकी टैरिफ के असर पर बात कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (31 अगस्त) अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 125वें एपिसोड में देशवासियों से जुड़ेंगे। इस खास एपिसोड में पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जरिए लगाए गए टैरिफ (tariff) पर चर्चा कर सकते हैं। साथ ही, वे किसानों (farmers), छोटे व्यापारियों (small entrepreneurs) और संविधान संशोधन (constitutional amendment) से जुड़े अहम मुद्दों पर भी अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं।।

ट्रंप के टैरिफ पर पहले भी हो चुकी चर्चा

अहमदाबाद में 25 अगस्त को पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप टैरिफ (tariff) को लेकर अपना बयान दिया था। उन्होंने कहा, मेरे देश के छोटे उद्यमी, किसान या पशुपालक, सभी के लिए मैं बार-बार वादा करता हूं कि उनका हित मोदी के लिए सर्वोपरि है। मेरी सरकार इन वर्गों पर कभी कोई आंच नहीं आने देगी। चाहे कितना भी दबाव आए, हम इसे सहन करने की ताकत बढ़ाते रहेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...परख सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा: हर चौथा बच्चा परेशान, मन की बात सुनने वाला कोई नहीं

मन की बात कार्यक्रम पर एक नजर



  • आज (31 अगस्त) पीएम मोदी का मन की बात का 125वां एपिसोड प्रसारित होगा।
  • इस एपिसोड में अमेरिकी टैरिफ, किसानों और छोटे उद्यमियों के मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
  • पीएम मोदी ने 25 अगस्त को अहमदाबाद में टैरिफ पर अपने विचार साझा किए थे।
  • 'मन की बात' 22 भारतीय भाषाओं और 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित होता है।
  • कार्यक्रम की लंबाई जून 2015 में बढ़ाकर 30 मिनट की गई थी।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल की सकारात्मक सोच के मुरीद हुए पीएम मोदी, मन की बात में की तारीफ, आईए जानते हैं क्या है सकारात्मक सोच

मन की बात इन भाषाओं में होता है प्रसारित

'मन की बात' कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित होता है। इसमें फ्रेंच (French), चीनी (Chinese), इंडोनेशियाई (Indonesian), तिब्बती (Tibetan), बर्मी (Burmese), बलूची (Balochi), अरबी (Arabic), पश्तू (Pashto), फारसी (Persian), दारी (Dari) और स्वाहिली (Swahili) जैसी भाषाएं शामिल हैं। यह कार्यक्रम आकाशवाणी (All India Radio) के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटरों से प्रसारित किया जाता है।

ये खबर भी पढ़िए...CM मोहन यादव आज सुनेंगे PM मोदी के मन की बात, जानें पूरा शेड्यूल

पहले 14 और अब 30 मिनट का होता है कार्यक्रम

मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम है। से उन्होंने 3 अक्टूबर 2014 से शुरू किया था। मन की बात का पहला एपिसोड 14 मिनट का था, लेकिन जून 2015 में इसकी टाइम लिमिट बढ़ाकर 30 मिनट कर दी गई। इस बदलाव से पीएम मोदी को और अधिक समय मिल गया। इससे वे अपने विचार और योजनाओं को विस्तार से साझा करते हैं।

FAQ

  1. मन की बात कार्यक्रम क्या है और इसका उद्देश्य क्या है?
    मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक रेडियो शो है, जिसमें वे देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता को सरकार की योजनाओं, नीतियों और विकासात्मक कार्यक्रमों से अवगत कराना है। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री जनता से उनकी समस्याओं और सुझावों पर भी बात करते हैं।
  2. मन की बात के कार्यक्रम की ब्रॉडकास्टिंग कैसे होती है?
    मन की बात कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटरों से प्रसारित होता है। इसे 22 भारतीय भाषाओं और 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है, जिससे यह कार्यक्रम देश-विदेश में लाखों श्रोताओं तक पहुंचता है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • पीएम मोदी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • मन की बात
  • डॉनल्ड ट्रंप टैरिफ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर