मन की बात में पीएम मोदी ने एमपी के खिलाड़ी देव कुमार मीणा का किया जिक्र

Sandeep Kumar | Feb 23, 2025, 11:27 IST
Share
MAN KI BAAT
MAN KI BAAT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 119वें एपिसोड में अपना संबोधन दिया। इस संबोधन में पीएम मोदी ने कई पहलुओं पर चर्चा की। ओबेसिटी की समस्या से निजात, खिलाड़ियों और महिलाओं-युवाओं को लेकर भी उन्होंने बात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात (Mann Ki Baat) के 119वें एपिसोड में देश को संबोधित किया हैं। उन्होंने इसरो की 100वीं लॉन्चिंग को ऐतिहासिक बताया। पीएम मोदी ने विज्ञान, इतिहास और राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। इसके अलावा पीएम ने एमपी के खिलाड़ी देव कुमार मीणा का जिक्र किया है।

कौन हैं देव कुमार मीणा

देव कुमार मीणा ने पिछले दिनों 38वें राष्ट्रीय खेलों में देहरादून में शानदार प्रदर्शन करते हुए पोल वाल्ट में 5.32 मीटर ऊंची छलांग लगाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता था। देव ने शिवा सुब्रमण्यम का वर्ष 2022 में बनाया गया 5.31 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा था। देव के पिता जगदीश पटेल किसान हैं। करीब 4 साल पहले टैलेंट सर्च के जरिए देव का चयन मध्य प्रदेश एथलेटिक अकादमी के लिए हुआ था

0596f54d-571
0596f54d-571

शुरू से कर रहे थे स्प्रिंट रेस की तैयारी

देव ने खेल की शुरुआत स्प्रिंट रेस से की थी। शुरू में उसी की तैयारी भी कर रहे थे, लेकिन बाद में कोच ने जब उनकी ऊंचाई की कूदने की अधिक क्षमता को देखा तो फिर पोल वाल्ट का अभ्यास शुरू कराया। इसके कुछ महीनो के बाद ही देव ने 4.60 मीटर की ऊंची छलांग लगा ली थी।

129cb4a1-448
129cb4a1-448

इसरो की ऐतिहासिक उपलब्धि

पीएम मोदी ने इसरो की 100वीं लॉन्चिंग को विज्ञान क्षेत्र में बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक संख्या नहीं बल्कि भारत के अंतरिक्ष विज्ञान में बढ़ती ताकत को दर्शाता है।

सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट

119वें एपिसोड से पहले प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, "आज सुबह 11 बजे 119वें मन की बात एपिसोड के लिए ट्यून इन करें।"

AI को लेकर बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने एक और बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘एक और क्षेत्र है, जिसमें भारत तेजी से अपनी मजबूत पहचान बना रहा है -ये क्षेत्र है AI यानी Artificial Intelligence.’ हाल ही में, मैं AI के एक बड़े सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पेरिस गया था। वहां दुनिया ने इस sector में भारत की प्रगति की खूब सराहना की।

1606b6b8-514
1606b6b8-514

चैंपियंस ट्रॉफी पर बोले पीएम मोदी

मन की बात कार्यक्रम के 119वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी चल रही है और हर तरफ क्रिकेट का माहौल है। क्रिकेट में शतक का रोमांच क्या होता है, ये तो हम सब भली-भांति जानते हैं, लेकिन आज मैं, आप सबसे क्रिकेट नहीं, बल्कि भारत ने अंतरिक्ष में जो शानदार शतक बनाई है उसकी बात करने वाला हूं। पिछले महीने देश इसरो (ISRO) के 100वें रॉकेट की लॉन्चिंग के साक्षी बने हैं। यह केवल एक नंबर नहीं है, बल्कि इससे अंतरिक्ष विज्ञान में नित नई ऊंचाइयों को छूने के हमारे संकल्प का भी पता चलता है। हमारी अंतरिक्ष यात्रा की शुरुआत बहुत ही सामान्य तरीके से हुई थी।

बेटियों को लेकर बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने देश की बेटियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है। देश की मातृ-शक्ति ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम और संविधान के निर्माण में भी बड़ी भूमिका निभाई है। इस बार महिला दिवस पर मैं एक ऐसी पहल करने जा रहा हूं, जो हमारी नारी-शक्ति को समर्पित होगी। इस विशेष अवसर पर मैं अपने सोसल मीडिया अकाउंट जैसे X, इंस्टाग्राम, को देश की कुछ इंस्पायरिंग वुमेन को, एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूं। 8 मार्च को, वो अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी।.

8a7ce0ff-a3a
8a7ce0ff-a3a

0f308be9-a7b
0f308be9-a7b

स्वास्थ्य को लेकर बोले पीएम मोदी

एक fit और Healthy Nation बनने के लिए हमें Obesity की समस्या से निपटना ही होगा। एक study के मुताबिक, आज हर आठ में से एक व्यक्ति obesity की समस्या से परेशान है। बीते वर्षों में Obesity के मामले दोगुने हो गए हैं, लेकिन इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि बच्चों में भी मोटापे की समस्या चार गुणा बढ़ गई है। इसलिए, आप तय कर लीजिए कि हर महीने 10% कम तेल उपयोग करेंगे। आप तय कर सकते हैं कि जो तेल खाने के लिए खरीदा जाता है, खरीदते समय ही अब 10% कम ही खरीदेंगे। ये Obesity कम करने की दिशा में एक अहम कदम होगा। अपने खान-पान में छोटे-छोटे बदलाव करके, हम हमारे Future को Stronger, fitter और disease-free बना सकते हैं।

0db2665b-fbc
0db2665b-fbc

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पीएम मोदी
  • हिंदी न्यूज
  • man ki baat
  • पीएम मन की बात
  • मन की बात
  • hindi news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि