मन की बात में पीएम मोदी बोले-पड़ोस में युद्ध चल रहा है, अफवाहों से बचें, संयम बनाए रखें

Aman Vaishnav | Mar 29, 2026, 10:48 IST
Share
pm modi mann ki baat 132nd episode march 2026
pm modi mann ki baat 132nd episode march 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 132वें एपिसोड में पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध, पेट्रोल-डीजल की कमी और शुगर कम करने की अहम बातें साझा की। साथ ही उन्होंने युवाओं को खेलों में भाग लेने और जल संरक्षण पर ध्यान देने की अपील की।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देशवासियों को बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में हो रहे युद्ध के कारण जो हालात बन रहे हैं उनका सामना हम सभी को मिलकर करना होगा।

पीएम मोदी ने यह भी माना कि परिस्थितियां मुश्किल हैं। हमें पूरी तरह सतर्क रहना चाहिए और किसी भी अफवाह से बचना चाहिए। पीएम मोदी ने युवाओं को खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया और जल संरक्षण के महत्व पर भी जोर दिया।

खाड़ी देशों पर क्या बोले पीएम?

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मन की बात के 132वें एपिसोड में कहा कि, खाड़ी देशों में काम कर रहे एक करोड़ भारतीयों को हर संभव मदद देने के लिए वह उन देशों के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए।

पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि हमें एकजुट रहकर इस चुनौती का सामना करना है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग इस पर राजनीति कर रहे हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। यह मामला 140 करोड़ भारतीयों के हित से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार जो जानकारी दे रही है हमें उसी पर विश्वास करना चाहिए।

दुनियाभर में डीजल और पेट्रोल की कमी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जहां युद्ध हो रहा है वह क्षेत्र हमारी ऊर्जा की सबसे बड़ी जरूरतों का केंद्र है। अब दुनियाभर में डीजल और पेट्रोल की कमी हो रही है। ऐसे में भारत इन मुश्किल हालात का सामना मजबूती से कर रहा है।

उथल-पुथल वाला रहा मार्च का महीना

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मार्च का महीना दुनिया भर में बहुत उथल-पुथल वाला रहा। पहले भी मार्च में कोविड को लेकर काफी परेशानी हुई थी। हमें लगा था कि कोविड से उबरने के बाद दुनिया एक नई दिशा में आगे बढ़ेगी। अफसोस की बात यह है कि दुनिया में लगातार युद्ध जैसी परिस्थितियां बनती चली गईं।

शुगर को लेकर क्या बोले पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से फिटनेस और सेहत पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अब 100 दिन से भी कम समय में है। पूरी दुनिया में योग को लेकर रुचि बढ़ रही है।

पीएम मोदी ने बताया कि अफ्रीका के जिबूती में अल्मिस जी अपने अरविंद योग सेंटर के जरिए योग को बढ़ावा दे रहे हैं। वे वहां के कई और स्थानों पर लोगों को योग सिखाते हैं और सेहत के बारे में जागरूकता फैलाते हैं।

मोदी ने सोशल मीडिया पर जुड़े एक उदाहरण का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम के कंटेंट क्रिएटर युवराज दुआ की पोस्ट पर उनके पिता ने शुगर कम करने का फैसला लिया, जिसका सकारात्मक असर पड़ा।

प्रधानमंत्री ने सभी से अपील की कि वे शुगर का सेवन कम करें और खाने के तेल में 10 प्रतिशत की कमी करें। उन्होंने कहा कि ये छोटे-छोटे कदम हमारे सेहत और फिटनेस के लिए बेहद जरूरी हैं।

AI समिट पर चर्चा

मन की बात (नरेंद्र मोदी मन की बात) का पिछला एपिसोड 22 फरवरी को आया था। इसमें पीएम ने AI समिट, ऑर्गन डोनेशन और साइबर क्राइम पर चर्चा की थी। उन्होंने नया स्टार्टअप शुरू करने वाले और स्टार्टअप से जुड़े युवाओं को सलाम किया था।

पीएम मोदी ने कहा था कि दिल्ली में ग्लोबल AI इम्पेक्ट समिट के दौरान कई देशों के नेता, उद्योग जगत के बड़े लोग, इनोवेटर्स और टेक कंपनियों के दिग्गज एकजुट हुए थे। AI की मदद से हम प्राचीन ग्रंथों और पांडुलिपियों को सुरक्षित कर रहे हैं।

इस समिट में भारत की ताकत दुनिया के सामने आई। युवाओं में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को लेकर जोश बढ़ रहा है।

दो प्रोडक्ट्स ने डाला गहरा प्रभाव

पीएम मोदी ने पिछले एपिसोड में कहा था कि समिट में दो प्रोडक्ट्स ने सभी लीडर्स पर गहरा प्रभाव डाला था। पहला प्रोडक्ट अमूल के बूथ पर था। इसमें यह दिखाया गया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसकैसे जानवरों के इलाज में हमारी मदद कर रहा है। कैसे 24x7 AI सहायता के जरिए किसान अपनी डेयरी और जानवरों का पूरा हिसाब रख सकते हैं।

हमारे दूसरे प्रोडक्ट का संबंध हमारी संस्कृति से था। दुनियाभर के लीडर्स यह देखकर चौंक गए कि कैसे AI की मदद से हम अपने पुराने ग्रंथों, ज्ञान और पांडुलिपियों को संरक्षित कर रहे हैं। साथ ही इन्हें आज की पीढ़ी के हिसाब से ढाल रहे हैं। एक्सहिबिशन में हमने सुश्रुत संहिता को दिखाने का फैसला किया है।

साइबर ठगी पर क्या बोले पीएम ?

प्रधानमंत्री मोदी ने साइबर ठगी पर भी बात की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि कई बार Senior Citizen की सारी जीवनभर की बचत धोखाधड़ी का शिकार हो जाती है।

कभी तो वो पैसे भी ठग लिए जाते हैं, जो उन्होंने अपने बच्चों की फीस भरने के लिए जमा किए थे। कई बार कारोबारियों से धोखाधड़ी की खबरें भी सामने आती हैं। कोई फोन करता है और कहता है मैं एक बड़ा अधिकारी हूं।

आपको कुछ जानकारी देनी होगी। भोले-भाले लोग बिना सोचे-समझे सब कुछ शेयर कर देते हैं। इसलिए सतर्क रहना और जागरूक रहना बहुत जरूरी है।

समय समय पर पासवर्ड बदलें

प्रधानमंत्री ने कहा था कि OTP, आधार नंबर या बैंक खाते से जुड़ी जानकारी किसी के साथ भी शेयर न करें। सबसे जरूरी बात, अपने पासवर्ड को वक्त-वक्त पर बदलते रहें। जैसे मौसम के साथ खाने-पीने का तरीका और कपड़े बदलते हैं। ठीक वैसे ही यह आदत बना लें कि कुछ दिन बाद अपना पासवर्ड भी बदल लिया करें।

ये खबरें भी पढ़िए...

मन की बात : पीएम मोदी बोले- साइबर ठगी से रहें सावधान, पासवर्ड बदलने को बनाएं अपनी आदत

नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, यात्रियों को मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

क्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? पीएम मोदी की बातों ने बढ़ाई लोगों की धड़कनें, सरकार ने दिया जवाब

ईरान-इजराइल युद्ध का 30वां दिन: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर पीएम मोदी ने सऊदी प्रिंस से की बात

Tags:
  • पीएम मोदी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • नरेंद्र मोदी मन की बात
  • साइबर ठगी
  • मन की बात
  • मिडिल ईस्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं