मन की बात का 133वां एपिसोड: महिला आरक्षण बिल और हीटस्ट्रोक पर चर्चा कर सकते हैं पीएम मोदी

Aman Vaishnav | Apr 26, 2026, 08:27 IST
Share
pm modi mann ki baat133 episode
pm modi mann ki baat133 episode

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार 26 अप्रैल को मन की बात के 133वें एपिसोड में देशवासियों से बात करेंगे। पीएम मोदी हर बार की तरह इस बार भी सुबह 11 बजे अपनी बात रखेंगे। इस बार पीएम मोदी महिला आरक्षण पर चर्चा कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 23 अप्रैल को मन की बात के 133वें एपिसोड में हिस्सा लेने वाले हैं। इस बार पीएम महिला आरक्षण पर चर्चा कर सकते हैं। खासकर उस बिल के बारे में, जो 17 अप्रैल को लोकसभा में महिला आरक्षण और सीटें बढ़ाने को लेकर पेश किया गया था, लेकिन 54 वोटों से पास नहीं हो पाया।

गर्मी पर कर सकते हैं चर्चा

साथ ही पीएम मदर्स डे पर भी 14 मई को कुछ विचार साझा कर सकते हैं। इसके अलावा गर्मी बढ़ रही है और हीटस्ट्रोक के कारण मौतों की खबरें भी आ रही हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी बढ़ती गर्मी और इससे बचने के उपायों पर भी बात कर सकते हैं।

मन की बात का 132वां एपिसोड

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के 132वें एपिसोड में देशवासियों को बड़ा संदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि पश्चिम एशिया में हो रहे युद्ध के कारण जो हालात बन रहे हैं उनका सामना हम सभी को मिलकर करना होगा।

पीएम मोदी ने यह भी माना था कि परिस्थितियां मुश्किल हैं। हमें पूरी तरह सतर्क रहना चाहिए और किसी भी अफवाह से बचना चाहिए। पीएम मोदी ने युवाओं को खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया था। साथ ही जल संरक्षण के महत्व पर भी जोर दिया था।

खाड़ी देशों पर क्या बोले पीएम?

पीएम मोदी की मन की बात के 132वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा था कि, खाड़ी देशों में काम कर रहे एक करोड़ भारतीयों को हर संभव मदद देने के लिए वह उन देशों के आभारी हैं। उन्होंने कहा था कि इस मुश्किल समय में किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए।

पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि हमें एकजुट रहकर इस चुनौती का सामना करना है। उन्होंने यह भी कहा था कि जो लोग इस पर राजनीति कर रहे हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।

यह मामला 140 करोड़ भारतीयों के हित से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार जो जानकारी दे रही है हमें उसी पर विश्वास करना चाहिए।

दुनियाभर में डीजल और पेट्रोल की कमी

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा था कि जहां युद्ध हो रहा है वह क्षेत्र हमारी ऊर्जा की सबसे बड़ी जरूरतों का केंद्र है। अब दुनियाभर में डीजल और पेट्रोल की कमी हो रही है। ऐसे में भारत इन मुश्किल हालात का सामना मजबूती से कर रहा है।

उथल-पुथल वाला रहा मार्च का महीना

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि मार्च का महीना दुनिया भर में बहुत उथल-पुथल वाला रहा है। पहले भी मार्च में कोविड को लेकर काफी परेशानी हुई थी।

हमें लगा था कि कोविड से उबरने के बाद दुनिया एक नई दिशा में आगे बढ़ेगी। अफसोस की बात यह है कि दुनिया में लगातार युद्ध जैसी परिस्थितियां बनती चली गईं।

शुगर को लेकर क्या बोले पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से फिटनेस और सेहत पर ध्यान देने की अपील की था। उन्होंने कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अब 100 दिन से भी कम समय में है। पूरी दुनिया में योग को लेकर रुचि बढ़ रही है।

पीएम मोदी ने बताया था कि अफ्रीका के जिबूती में अल्मिस जी अपने अरविंद योग सेंटर के जरिए योग को बढ़ावा दे रहे हैं। वे वहां के कई और स्थानों पर लोगों को योग सिखाते हैं और सेहत के बारे में जागरूकता फैलाते हैं।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जुड़े एक उदाहरण का भी जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि इंस्टाग्राम के कंटेंट क्रिएटर युवराज दुआ की पोस्ट पर उनके पिता ने शुगर कम करने का फैसला लिया, जिसका सकारात्मक असर पड़ा।

प्रधानमंत्री ने सभी से अपील की थी कि वे शुगर का सेवन कम करें और खाने के तेल में 10 प्रतिशत की कमी करें। उन्होंने कहा था कि ये छोटे-छोटे कदम हमारे सेहत और फिटनेस के लिए बेहद जरूरी हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

नरेंद्र मोदी मन की बात -पड़ोस में युद्ध चल रहा है, अफवाहों से बचें, संयम बनाए रखें

मन की बात में पीएम मोदी ने आखिर क्यों कहा शुगर कम खाओ

पीएम मोदी की बंगाल में दहाड़: TMC का दीया बुझने वाला, परिवर्तन की लहर पर जनता ने लगाई मुहर

प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा तीर्थ का किया उद्घाटन, बोले- नॉर्थ-साउथ ब्लॉक भवन गुलामी का प्रतीक





Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • नरेंद्र मोदी मन की बात
  • प्रधानमंत्री मोदी
  • पीएम मोदी की मन की बात
  • मन की बात
  • महिला आरक्षण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई