मन की बात में पीएम मोदी ने सीधी का किया जिक्र, हर घर तिरंगा अभियान का किया आह्वान

Aman Vaishnav | Jul 26, 2026, 09:26 IST
Share
पीएम मोदी की मन की बात
पीएम मोदी की मन की बात

पीएम नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 136वें एपिसोड में जल संरक्षण और 'हर घर तिरंगा' अभियान पर बात की। उन्होंने मध्य प्रदेश के सीधी और नरसिंहपुर जिलों का भी जिक्र किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 26 जुलाई को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। बता दें कि यह इस कार्यक्रम का 136वां एपिसोड होगा।

जल संरक्षण के लिए एक खास अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि 4 जुलाई से पूरे देश में जल संरक्षण के लिए एक खास (कैक द रेन) अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बारिश के पानी को बचाने, भूजल स्तर बढ़ाने और पुराने तालाबों व जल स्रोतों को फिर से जीवित करने का काम किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के सीधी और नरसिंहपुर का जिक्र

इस दौरान पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के सीधी और नरसिंहपुर जिलों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सीधी में करीब 1,500 तालाब बनाए गए हैं, जबकि नरसिंहपुर में अमृत सरोवरों को संवारने और बेहतर बनाने का काम किया गया है। पीएम ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे काम जल संरक्षण की दिशा में बड़ी मिसाल हैं।

इसके अलावा पीएम मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान का आह्वान भी किया।

मन की बात का 135वां एपिसोड

बता दें कि इससे पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जून को पीएम की मन की बात के 135वां एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया था। मन की बात में पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा का भी जिक्र किया था। उन्होंने यहां की महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे एक अनूठे स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण अभियान की सराहना की थी।

राजगढ़ की महिलाओं के प्रयास की तारीफ

पीएम मोदी के मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा की कुछ महिलाओं का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि इन महिलाओं ने अपने आसपास फैले प्लास्टिक कचरे को हटाने का संकल्प लिया है। उन्होंने यह इंतजार नहीं किया कि कोई दूसरा आकर बदलाव करेगा, बल्कि खुद ही इस काम की शुरुआत कर दी।

f7ca469f-e4f
f7ca469f-e4f


शहरभर से जुटाया प्लास्टिक कचरा

साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा था कि ब्यावरा की इन महिलाओं ने शहरभर से प्लास्टिक कचरा और खाली बोतलें इकट्ठा करनी शुरू कीं। धीरे-धीरे उनका यह प्रयास आगे बढ़ता गया और दूसरे लोग भी इस मुहिम से जुड़ने लगे।

009676a7-22a
009676a7-22a


प्लास्टिक से बनाई गईं इको-ब्रिक्स

पीएम मोदी ने बताया कि इन महिलाओं ने इकट्ठा किए गए प्लास्टिक को बेकार फेंकने के बजाय उसका बेहतर इस्तेमाल किया। इस प्लास्टिक को इको-ब्रिक्स में बदला जाने लगा। इससे प्लास्टिक कचरे के निपटारे के साथ उसका उपयोगी रूप भी तैयार हुआ।

Sootr Knowledge

मन की बात इन भाषाओं में होता है प्रसारित

बता दें कि नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित होता है। इसमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली जैसी भाषाएं शामिल हैं। यह कार्यक्रम आकाशवाणी (All India Radio) के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटरों से प्रसारित किया जाता है।

पहले 14 और अब 30 मिनट का होता है कार्यक्रम

मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम है। इसे उन्होंने 3 अक्टूबर 2014 से शुरू किया था। मन की बात का पहला एपिसोड 14 मिनट का था, लेकिन जून 2015 में इसकी टाइम लिमिट बढ़ाकर 30 मिनट कर दी गई। इस बदलाव से पीएम मोदी को और अधिक समय मिल गया। इससे वे अपने विचार और योजनाओं को विस्तार से साझा करते हैं।

FAQ

  1. मन की बात कार्यक्रम क्या है और इसका उद्देश्य क्या है?
    मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक रेडियो शो है, जिसमें वे देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता को सरकार की योजनाओं, नीतियों और विकासात्मक कार्यक्रमों से अवगत कराना है। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री जनता से उनकी समस्याओं और सुझावों पर भी बात करते हैं।
  2. मन की बात के कार्यक्रम की ब्रॉडकास्टिंग कैसे होती है?
    मन की बात कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटरों से प्रसारित होता है। इसे 22 भारतीय भाषाओं और 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है, जिससे यह कार्यक्रम देश-विदेश में लाखों श्रोताओं तक पहुंचता है।

ये खबरें भी पढ़िए...

पीएम मोदी की मन की बात आज, Gen Z से जुड़े मुद्दे पर कर सकते हैं चर्चा

मन की बात में गूंजा MP का राजगढ़: कचरे से कंचन बनाने वाली महिलाओं के मुरीद हुए पीएम मोदी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा त्यागपत्र

पीएम मोदी और RSS पर आपत्तिजनक पोस्ट, दो युवक पुलिस हिरासत में

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • नरेंद्र मोदी
  • नरेंद्र मोदी मन की बात
  • मन की बात कार्यक्रम
  • मन की बात
  • पीएम मोदी के मन की बात
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच