पीएम मोदी को भाया एमपी का Waste to Wealth, मन की बात में किया जिक्र

Amresh Kushwaha | Aug 25, 2024, 12:07 IST
Share
PM Modi Mann Ki Baat
PM Modi Mann Ki Baat

पीएम मोदी ने 113वें मन की बात में मध्य प्रदेश के सफाई कर्मियों की तारीफ की। 3-D प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग करने वाले अरुणाचल प्रदेश के युवाओं की भी सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi ) ने रविवार 25 अगस्त को मन की बात ( Mann Ki Baat ) के 113 वें एपिसोड में देश में स्वतंत्रता दिवस को मनाने की धूम का जिक्र किया। इस दौरान पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के झाबुआ में हो रहे नवाचार वेस्ट टू वेल्थ ( Waste to Wealth ) का जिक्र किया। पीएम मोदी ने इस नवाचार की तारीफ करते हुए सभी से इस पहल को अपनाने का आग्रह किया है। इस खबर में पढ़िए Waste to Wealth क्या है और पीएम मोदी ने तारीफ में क्या कहा ...।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ के अफसरों को नहीं भायी मोदी के मन की बात, महज तीन अफसरों की सोशल मीडिया डीपी में लगा तिरंगा

'वेस्ट टू वेल्थ' आर्ट मध्य प्रदेश

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के सफाई-कर्मियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन भाई-बहनों ने हमें 'Waste to Wealth' का संदेश सच्चाई में बदलकर दिखाया है। इस टीम ने झाबुआ के एक पार्क में कचरे से अद्भुत Art Works तैयार किया है।

विकसित भारत की नींव मजबूत हो रही है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस ( National Space Day ) और चंद्रयान-3 ( Chandrayaan-3 की उपलब्धियों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में भारत में कई ऐसी घटनाएं हो रही हैं जो विकसित भारत ( Developed India ) की नींव मजबूत कर रही हैं। 23 अगस्त को पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया, इसी दिन पिछले वर्ष चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी हिस्से में सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी। भारत इस उपलब्धि को हासिल करने वाला दुनिया का पहला देश बना।

ये खबर भी पढ़िए...मन की बात: PM मोदी ने की इंदौर के एक पेड़ मां के नाम अभियान की तारीफ

हर घर तिरंगा अभियान नए शिखर पर

प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में कहा कि हर घर तिरंगा ( Har Ghar Tiranga ) अभियान ने नए शिखर को छू लिया है। देशभर से अद्भुत तस्वीरें सामने आईं, जिसमें घरों, स्कूलों, कॉलेजों और दफ्तरों पर तिरंगा फहराया गया। लोगों ने अपने डेस्कटॉप, मोबाइल और वाहनों पर भी तिरंगा लगाया। जब लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए एकजुट होते हैं, तो यह किसी भी अभियान को विशेष गरिमा प्रदान करता है।

युवा राजनीति में आने के लिए उत्सुक

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने लाल किले से एक लाख युवाओं से राजनीति में शामिल होने का आह्वान किया, जो राजनीतिक पृष्ठभूमि से नहीं हैं। इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिससे पता चलता है कि युवाओं में राजनीति में आने की उत्सुकता है। उन्हें सही अवसर और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। देशभर के युवाओं ने पत्र और सोशल मीडिया पर सुझाव भेजे, जिसमें कुछ ने लिखा कि उनके लिए राजनीति में आना अकल्पनीय था, क्योंकि उनके परिवार में राजनीतिक विरासत नहीं थी।

ये खबर भी पढ़िए...CM मोहन यादव आज बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे मन की बात

3-D प्रिंटिंग तकनीक

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के युवाओं ने पशुओं के प्रति प्रेम दिखाते हुए 3-D प्रिंटिंग तकनीक ( 3D Printing Technology ) का उपयोग शुरू किया है। वे वन्य जीवों को शिकार से बचाने के लिए जानवरों के सींग और दांतों की 3-D प्रिंटिंग करते हैं। नाबम बापू और लिखा नाना के नेतृत्व में यह टीम बायो-डिग्रेडेबल सामग्री का उपयोग करके ड्रेस और टोपी जैसी चीजें बनाती है। पीएम मोदी ने इस प्रयास की सराहना की और अधिक स्टार्ट-अप्स को इस क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया ताकि पशुओं की रक्षा ( Animal Conservation ) हो सके और परंपरा भी बनी रहे।

ये खबर भी पढ़िए...अब नहीं होगा मन की बात का प्रसारण, जानिए PM मोदी ने क्या कारण बताया

मन की बात कार्यक्रम का विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम व्यापक पहुंच के साथ 22 भारतीय भाषाओं, 29 बोलियों और 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है, जिनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई और अरबी शामिल हैं। आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों द्वारा इसका प्रसारण किया जाता है। 'मन की बात' का पहला कार्यक्रम 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था, जो एक लोकप्रिय और प्रभावशाली कार्यक्रम बन गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • पीएम मोदी
  • PM Modi
  • MANN KI BAAT
  • मन की बात
  • Mann Ki Baat News
  • नरेंद्र मोदी मन की बात
  • पीएम की मन की बात
  • Waste to Wealth
  • वेस्ट टू वेल्थ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज