11 साल 8 महीने बाद RSS मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, संघ को लेकर कहीं ये बातें

Rohit Sahu | Mar 30, 2025, 14:54 IST
Share
pm modi rss
pm modi rss

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय केशव कुंज का दौरा किया। यह दौरा उनकी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली यात्रा थी, जिसमें उन्होंने संघ के संस्थापकों को श्रद्धांजलि दी और कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (30 मार्च) को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के दिल्ली स्थित मुख्यालय केशव कुंज पहुंचे। वे सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक वहां रहे। प्रधानमंत्री मोदी 11 साल आठ महीने बाद संघ मुख्यालय पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर (गुरुजी) के स्मृति मंदिर में श्रद्धांजलि अर्पित किए। प्रधानमंत्री ने 34 मिनट के भाषण में कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने संघ को वट वृक्ष बताया।

प्रधानमंत्री के रूप में पहली बार RSS मुख्यालय पहुंचे

प्रधानमंत्री बनने के बाद यह नरेंद्र मोदी का पहला आरएसएस मुख्यालय दौरा था। इससे पहले, जुलाई 2013 में वे लोकसभा चुनावों की रणनीति बनाने के लिए नागपुर में हुई बैठक में शामिल हुए थे। इस यात्रा के दौरान उन्होंने माधव नेत्रालय के एक्सटेंशन बिल्डिंग की आधारशिला रखी थी। बता दें बतौर प्रधानमंत्री संघ के मुख्यालय जाने वाले वे दूसरे प्रधानमंत्री हैं। इसके पहले पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने 27 अगस्त 2000 को संघ कार्यालय का दौरा किया था।

राष्ट्रीय चेतना का बीज विशाल वटवृक्ष बन गया:पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 34 मिनट के संबोधन में भारत के इतिहास, भक्ति आंदोलन, संतों की भूमिका, आरएसएस की कार्यप्रणाली और देश के विकास में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद से लेकर डॉक्टर साहब तक, किसी ने भी राष्ट्रीय चेतना को बुझने नहीं दिया। राष्ट्रीय चेतना का यह बीज आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है। 100 वर्ष पूर्व बोया गया राष्ट्रीय चेतना का बीज आज एक महान वटवृक्ष के रूप में खड़ा है, जिसकी ऊंचाई सिद्धांत और आदर्शों से मिलती है। जो करोड़ो स्वयंसेवकों को प्रेरित करती है।

modi visit
modi visit


हजारों आक्रमण झेलकर भारत एकजुट हुआ

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के इतिहास में कई आक्रमण हुए, लेकिन भारत की चेतना कभी नहीं मिटी। मध्यकाल में भक्ति आंदोलन ने राष्ट्रीय चेतना को नई ऊर्जा दी। महान संतों जैसे गुरु नानक देव, कबीरदास, तुलसीदास ने समाज में एकता और प्राण फूंका। उन्होंने भेदभाव के बंधनों को तोड़कर समाज को एकजुट किया।

भारत दुनिया की मदद करने वाला देश बना

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भारत की वैश्विक भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का सिद्धांत आज पूरे विश्व में गूंज रहा है। कोविड-19 महामारी के दौरान, भारत ने कई देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराई। आपदाओं के समय, जैसे कि म्यांमार और नेपाल में भूकंप या मालदीव में जल संकट, भारत ने त्वरित सहायता पहुंचाई। युद्धग्रस्त क्षेत्रों से भी भारत ने अन्य देशों के नागरिकों को सुरक्षित निकाला।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री रहते पहली बार RSS मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, हेडगेवार-गोलवलकर को श्रद्धांजलि दी

एम्स (AIIMS) की संख्या दोगुनी की

प्रधानमंत्री मोदी ने माधव नेत्रालय की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान दशकों से लाखों लोगों की सेवा कर रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर भी प्रकाश डाला। एम्स (AIIMS) की संख्या दोगुनी की गई। मेडिकल सीटों में बढ़ोतरी, ताकि गरीब छात्रों को डॉक्टर बनने का अवसर मिल सके। मातृभाषा में मेडिकल शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराई गई। आयुष्मान भारत योजना के तहत करोड़ों लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है।

यह भी पढ़ें:मोदी की सभा में जा रहे BJP कार्यकर्ताओं की बोलेरो नदी में गिरी, 2 मौत

यह भी पढ़ें: मन की बात में पीएम मोदी ने फिट इंडिया, MY-Bharat कैलेंडर से लेकर इन मुद्दों पर की चर्चा

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पीएम मोदी
  • narendra modi
  • आरएसएस
  • मोहन भागवत
  • RSS
  • आरएसएस केंद्र सरकार
  • RSS Headquarters Nagpur
  • नागपुर न्यूज
  • आरएसएस की तारीफ
  • संघ मुख्यालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज