मोदी सरकार के 2 मंत्रियों सहित 6 राज्यों की 8 लोकसभा सीटों की EVM चेक होंगी

Marut raj | Published:
Share
PM Narendra Modi Cabinet Minister EVM Checking Lok Sabha Elections 2024 द सूत्र
PM Narendra Modi Cabinet Minister EVM Checking Lok Sabha Elections 2024 द सूत्र

EVM चेक होने वालीं 8 लोकसभा सीटों में से BJP ने 3 और कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत हासिल की थी। बाकी 3 सीटों अन्य पार्टियों के उम्मीदवार विजयी रहे थे।

नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने 6 राज्यों की 8 सीटों पर लोकसभा चुनाव के दौरान EVM में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद जांच के आदेश दिए हैं। हरियाणा की करनाल और फरीदाबाद सीट पर वोटिंग के दौरान EVM में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। यहां से पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार में दो मंत्री आते हैं।

BJP को 3 और कांग्रेस को 2 सीटों पर मिली जीत


उधर, तमिलनाडु की वेल्लोर और विरुधुनगर सीट पर भी मतदान के दौरान शिकायत मिली थी, जबकि छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की 1-1 सीटों पर भी EVM से छेड़छाड़ की आशंका जताई गई है। कुल 8 सीटों में BJP ने 3 और कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत हासिल की थी। बाकी 3 सीटों अन्य पार्टियों के उम्मीदवार विजयी रहे थे।

इन मंत्रियों की सीट पर चेकिंग


हरियाणा के करनाल से पूर्व सीएम और BJP नेता मनोहर लाल खट्‌टर जीतकर संसद पहुंचे हैं। उन्हें NDA सरकार में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री बनाया गया है। वहीं, फरीदाबाद से केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर चुनाव जीते हैं। करनाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर EVM की जांच करने की मांग की थी, जबकि फरीदाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र प्रताप ने शिकायत दी थी।



Tags:
  • EVM
  • मनोहर लाल खट्‌टर
  • केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर