मन की बात : पीएम मोदी बोले- साइबर ठगी से रहें सावधान, पासवर्ड बदलने को बनाएं अपनी आदत
Aman Vaishnav | Feb 22, 2026, 08:21 IST
pm narendra modi mann ki baat 22 february
प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के 131वें एपिसोड में कई बड़ी बातें की हैं। उन्होंने ग्लोबल एआई समिट में भारतीय तकनीक के बढ़ते प्रभाव का जिक्र किया है। साथ ही साइबर ठगी से बचने के लिए कई जरूरी बातें बताई हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मन की बात देश और उसके लोगों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक बहुत अच्छा मंच है। इसी तरह की एक बड़ी उपलब्धि हाल ही में दिल्ली में हुई एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान देखने को मिली है।
पीएम मोदी ने कहा समिट में दो प्रोडक्ट्स ने सभी लीडर्स पर गहरा प्रभाव डाला था। पहला प्रोडक्ट अमूल के बूथ पर था। इसमें यह दिखाया गया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसकैसे जानवरों के इलाज में हमारी मदद कर रहा है। कैसे 24x7 AI सहायता के जरिए किसान अपनी डेयरी और जानवरों का पूरा हिसाब रख सकते हैं।
हमारे दूसरे प्रोडक्ट का संबंध हमारी संस्कृति से था। दुनियाभर के लीडर्स यह देखकर चौंक गए कि कैसे AI की मदद से हम अपने पुराने ग्रंथों, ज्ञान और पांडुलिपियों को संरक्षित कर रहे हैं। साथ ही इन्हें आज की पीढ़ी के हिसाब से ढाल रहे हैं। एक्सहिबिशन में हमने सुश्रुत संहिता को दिखाने का फैसला किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कई बार Senior Citizen की सारी जीवनभर की बचत धोखाधड़ी का शिकार हो जाती है। कभी तो वो पैसे भी ठग लिए जाते हैं, जो उन्होंने अपने बच्चों की फीस भरने के लिए जमा किए थे। की बार कारोबारियों से धोखाधड़ी की खबरें भी आती हैं। कोई फोन करता है और कहता है मैं एक बड़ा अधिकारी हूं। आपको कुछ जानकारी देनी होगी। भोले-भाले लोग बिना सोचे-समझे सब कुछ शेयर कर देते हैं। इसलिए सतर्क रहना और जागरूक रहना बहुत जरूरी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि OTP, आधार नंबर या बैंक खाते से जुड़ी जानकारी किसी के साथ भी शेयर न करें। सबसे जरूरी बात, अपने पासवर्ड को वक्त-वक्त पर बदलते रहें। जैसे मौसम के साथ खाने-पीने का तरीका और कपड़े बदलते हैं। ठीक वैसे ही यह आदत बना लें कि कुछ दिन बाद अपना पासवर्ड भी बदल लिया करें।
पीएम ने कहा कि किसी भी माता-पिता के लिए अपने बच्चे को खोने जैसा दुख और कुछ नहीं हो सकता है। जब बच्चा छोटा हो तो यह दुख और भी ज्यादा गहरा हो जाता है। अभी कुछ ही दिन पहले हमें केरल की एक छोटी सी बच्ची आलिन शेरिन अब्राहम को खोना पड़ा है। महज 10 महीने की उम्र में वह हमेशा के लिए चली गई है। सोचिए उसके सामने पूरी जिंदगी थी जो अचानक खत्म हो गई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इतने गहरे दर्द के बावजूद आलिन के पिता अरुण अब्राहम और मां शेरिन ने फैसला लिया है। इस फैसले से हर भारतीय उनका सम्मान करने लगा है। उन्होंने आलिन के अंगदान का निर्णय लिया है। इस एक कदम से साफ पता चलता है कि उनकी सोच कितनी बड़ी है। एक तरफ वे अपनी बेटी को खोने के गम में डूबे हुए थे। दूसरी ओर दूसरों की मदद करने का सोच रहे थे।
पीएम मोदी का मन की बात का पिछला एपिसोड 25 जनवरी को प्रसारित हुआ था। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 2026 is the new 2016* के ट्रेंड पर भी चर्चा की थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के काम के बारे में भी बात की थी। कहा था कि आज भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको सिस्टम बन चुका है। ये स्टार्टअप ऐसे हैं, जिनके बारे में 10 साल पहले सोचा भी नहीं जा सकता था। ये स्टार्टअप अब पूरी तरह से नए और अलग तरह के हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मैं उन सभी युवाओं को सलाम करता हूं, जो किसी स्टार्टअप से जुड़े हैं। खुद का नया स्टार्टअप शुरू करना चाहने वाले युवाओं को भी सलाम करता हूं।
प्रधानमंत्री ने भारतीय उत्पादों के बारे में कहा कि हमारा सिर्फ एक मंत्र होना चाहिए, क्वालिटी, क्वालिटी और क्वालिटी। भारतीय उत्पादों का मतलब हो क्वालिटी। हम सभी संकल्प लें कि क्वालिटी में कोई समझौता नहीं करेंगे।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी का फॉरेस्ट गार्ड बना नेशनल हीरो, औषधीय पौधों की जानकारी से बनाया रिकार्ड, पीएम ने मन की बात में किया जिक्र
इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी से कहा, भारत में भी बच्चों के लिए बैन करें सोशल मीडिया
एमपी में एआई समिट : सफाई, खेती और इलाज अब हुआ और भी आसान
AI समिट में यूथ कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, शर्ट उतारकर किया विरोध
दो प्रोडक्ट्स ने डाला गहरा प्रभाव
हमारे दूसरे प्रोडक्ट का संबंध हमारी संस्कृति से था। दुनियाभर के लीडर्स यह देखकर चौंक गए कि कैसे AI की मदद से हम अपने पुराने ग्रंथों, ज्ञान और पांडुलिपियों को संरक्षित कर रहे हैं। साथ ही इन्हें आज की पीढ़ी के हिसाब से ढाल रहे हैं। एक्सहिबिशन में हमने सुश्रुत संहिता को दिखाने का फैसला किया है।
साइबर ठगी पर क्या बोले पीएम ?
समय समय पर पासवर्ड बदलें
PM ने किया आलिन शेरिन अब्राहम का जिक्र
प्रधानमंत्री ने कहा कि इतने गहरे दर्द के बावजूद आलिन के पिता अरुण अब्राहम और मां शेरिन ने फैसला लिया है। इस फैसले से हर भारतीय उनका सम्मान करने लगा है। उन्होंने आलिन के अंगदान का निर्णय लिया है। इस एक कदम से साफ पता चलता है कि उनकी सोच कितनी बड़ी है। एक तरफ वे अपनी बेटी को खोने के गम में डूबे हुए थे। दूसरी ओर दूसरों की मदद करने का सोच रहे थे।
मन की बात का पिछला एपिसोड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के काम के बारे में भी बात की थी। कहा था कि आज भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको सिस्टम बन चुका है। ये स्टार्टअप ऐसे हैं, जिनके बारे में 10 साल पहले सोचा भी नहीं जा सकता था। ये स्टार्टअप अब पूरी तरह से नए और अलग तरह के हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मैं उन सभी युवाओं को सलाम करता हूं, जो किसी स्टार्टअप से जुड़े हैं। खुद का नया स्टार्टअप शुरू करना चाहने वाले युवाओं को भी सलाम करता हूं।
प्रधानमंत्री ने भारतीय उत्पादों के बारे में कहा कि हमारा सिर्फ एक मंत्र होना चाहिए, क्वालिटी, क्वालिटी और क्वालिटी। भारतीय उत्पादों का मतलब हो क्वालिटी। हम सभी संकल्प लें कि क्वालिटी में कोई समझौता नहीं करेंगे।
*2026 is the new 2016 क्या है? सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसका नाम 2026 is the new 2016 है। ये ट्रेंड 2025 के आखिरी और 2026 की शुरुआत में शुरु हुआ था। लोग अब 10 साल पहले यानी 2016 के दिनों को फिर से जीने लगे हैं। इस ट्रेंड में लोग अपनी पुरानी तस्वीरें और वीडियो को 2026 is the new 2016 कैप्शन के साथ शेयर कर रहे हैं। इस ट्रेंड के कारण जनवरी 2026 के पहले दो हफ्तों में 2016 के बारे में सर्च में 452% की बढ़ोतरी देखी गई है।
एमपी का फॉरेस्ट गार्ड बना नेशनल हीरो, औषधीय पौधों की जानकारी से बनाया रिकार्ड, पीएम ने मन की बात में किया जिक्र
इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी से कहा, भारत में भी बच्चों के लिए बैन करें सोशल मीडिया
एमपी में एआई समिट : सफाई, खेती और इलाज अब हुआ और भी आसान
AI समिट में यूथ कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, शर्ट उतारकर किया विरोध
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari