PM- कांग्रेस स्टार्टअप नहीं संभाल पा रही, देश संभालने का सपना देख रहे

Rahul Garhwal | Feb 16, 2024, 17:10 IST
Share
PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इससे पहले पीएम ने रेवाड़ी में देश के 22वें ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस का शिलान्यास किया। 9750 करोड़ रुपए की 5 परियोजनाओं की सौगात दी।

CHANDIGARH. हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अपना एक स्टार्टअप नहीं संभाल पा रहे हैं। ये लोग देश संभालने का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड इतिहास के सबसे बड़े घोटालों का, आतंकवाद को बढ़ाने और सैनिक को कमजोर करने का है। हरियाणा में पीएम मोदी ने एम्स का शिलान्यास किया और 9750 करोड़ रुपए की 5 परियोजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन किया।

कांग्रेसी जय सियाराम बोलने लगे

पीएम मोदी ने कहा कि देश की इच्छा थी कि अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो, आज पूरा देश भव्य राम मंदिर में विराजे रामलला के दर्शन कर रहा है और तो और कांग्रेस के लोग जो लोग हमारे भगवान राम को काल्पनिक बताते थे जो कभी नहीं चाहते थे कि अयोध्या में राम का मंदिर बने वे भी अब जय सियाराम बोलने लगे हैं।

कश्मीर से हटी धारा 370

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अब तक जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर रोड़े अटकाए थे। मैंने आपको गारंटी दी थी कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाकर रहूंगा। अब लोग कह रहे हैं कि अबकी बार NDA सरकार 400 पार।

हरियाणा की बहनें बनेंगी लखपति दीदी

पीएम ने कहा कि पिछले 10 सालों में देशभर में 10 करोड़ बहनों को हमने स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा है। इसमें हरियाणा की भी लाखों बहने हैं। इसमें लाखों करोड़ रुपए की मदद दी गई है। मेरी कोशिश यही है कि ज्यादा से ज्यादा दीदी को लखपति दीदी बना सकूं। अभी तक एक करोड़ बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं। बजट में 3 करोड़ बहनों को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है।

ये खबर भी पढ़िए..

रायबरेली वालों के लिए सोनिया ने लिखी चिट्ठी, जानिए क्या लिखा ?

कांग्रेस के बैंक अकाउंट्स पर लगाई फ्रीज हटाई गई, IT ट्रिब्यूनल ने दी बड़ी राहत

पारंपरिक कारीगरों पर खर्च करेंगे 13 हजार करोड़

पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा हजारों नए उद्योग स्थापित हुए हैं। रेवाड़ी तो विश्वकर्मा साथियों के लिए भी जाना जाता है। यहां की पीतल की कारीगरी और हस्तकला के लिए बहुत मशहूर है। सरकार पारंपरिक कारीगरों के लिए 13 हजार करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है।

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • PM Modi targets Congress
  • PM Modi Haryana tour
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच