ना लाइन ना झंझट, अब उज्ज्वला योजना में घर बैठे करें ई-केवाईसी, जानें कैसे
Manya Jain | Nov 09, 2025, 19:14 IST
PM ujjwala-yojana-e-kyc-at home online know the process
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) के तहत LPG उपभोक्ताओं के लिए आधार प्रमाणन प्रक्रिया अब और भी आसान हो गई है। अब उपभोक्ता घर बैठे बिना शुल्क के डिजिटल तरीके से अपना आधार प्रमाणन (ई-केवाईसी) कर सकते हैं।
देश दुनिया न्यूज:भारत सरकार की प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) के तहत LPG उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक आधार सर्टिफिकेशन प्रक्रिया को और भी सरल बना दिया गया है।
इससे अब उपभोक्ताओं को घर बैठे बिना किसी शुल्क (PM Ujjwala Yojana Subsidy)के आधार सर्टिफिकेशन (ई-केवाईसी) पूरा करने की सुविधा मिल रही है।
इस सुविधा के जरिए उपभोक्ता बिना किसी परेशानी के डिजिटल तरीके से अपनी पहचान की पुष्टि कर सकते हैं, जो कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी है।
बायोमेट्रिक आधार सर्टिफिकेशन/ ई-केवाईसी क्या है?
इस प्रक्रिया में कंस्यूमर्स को अपने स्मार्टफोन के माध्यम से अपना चेहरा स्कैन करना होता है, जो कि सुरक्षित और तत्काल पहचान की पुष्टि करता है।
प्रक्रिया कैसे आसान हुई?
https://www.pmuy.gov.in/e-kyc.html
इसके बाद, उपभोक्ताओं को अपनी तेल विपणन कंपनी (IOCL/BPCL/HPCL) की ऐप और आधार फेसRD ऐप डाउनलोड करनी होगी।
इसके बाद, ऐप में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए बायोमेट्रिक सर्टिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इस प्रक्रिया में उपभोक्ता अपना चेहरा स्कैन करके डिजिटल पहचान सत्यापन पूरा कर सकते हैं।
लाभार्थियों के लिए विशेष जानकारी
यदि आप उज्जवला योजना के लाभार्थी हैं, तो आपको 8वीं रिफिल के लिए ₹200 की लक्षित सब्सिडी प्राप्त करने के लिए इस प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
इसलिए, सभी उज्जवला योजना के लाभार्थियों से निवेदन है कि वे जल्द से जल्द बायोमेट्रिक आधार सर्टिफिकेशन (ई-केवाईसी) पूरी करें।
अधिक जानकारी के लिए
FAQ
- उज्जवला योजना बायोमेट्रिक आधार सर्टिफिकेशन क्या है?
यह एक डिजिटल सत्यापन प्रक्रिया है जिसमें आपका चेहरा स्कैन कर आधार से जोड़ा जाता है, जिसे आप स्मार्टफोन से पूरा कर सकते हैं। - उज्जवला योजना के लाभार्थियों को यह प्रक्रिया क्यों करनी चाहिए?
बायोमेट्रिक आधार सर्टिफिकेशन से ही 8वीं रिफिल पर ₹200 की सब्सिडी प्राप्त की जा सकती है, जो उज्जवला योजना के तहत अनिवार्य है। - उज्जवला योजना में क्या बायोमेट्रिक आधार सर्टिफिकेशन के लिए कोई शुल्क है?
नहीं, यह प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है।
रेलवे ने तय की यात्रियों के सामान की वजन सीमा, इससे ज्यादा होने पर अब लगेगा जुर्माना, जानें क्या है नया नियम
भारतीय रेलवे ने बदले रिजर्वेशन के नियम, जानिए क्या है जनरल कैटेगरी के लिए बना नया सिस्टम
छठ-दीपावली पर रेलवे चलाएगा 12,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, रिटर्न टिकट पर 20% डिस्काउंट
RRB Group D Exam 2025: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की शेड्यूल जारी, कब से है शुरुआत?
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava