मौत के बाद भी कंट्रोवर्सी छोड़ नहीं रही पीछा, परिवार वालों ने बंद किए फोन, कई सवालों के जबाव चाहिए ही चाहिए
Chakresh | Published:
मौत के बाद भी कंट्रोवर्सी छोड़ नहीं रही पीछा, परिवार वालों ने बंद किए फोन, कई सवालों के जबाव चाहिए ही चाहिए
पूनम पांडेय के कथित रूप से सर्वाइकल कैंसर से निधन की खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया है। चार दिन पहले तक पार्टी करती दिख रही पूनम की अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Poonam Pandey Death Mystery- पूनम पांडेय के कथित रूप से सर्वाइकल कैंसर से निधन की खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया है। चार दिन पहले तक पार्टी करती दिख रही पूनम की अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया से लेकर मेनस्ट्रीम मीडिया तक, हर जगह लोग इस खबर पर अलग-अलग तरह की थ्योरी दे रहे हैं। वहीं, पूनम की फैमिली ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
32 साल की उम्र में पूनम पांडे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिंग-मॉडलिंग के साथ-साथ विवादों के लिए भी मशहूर थीं। उनकी मौत की खबर भी विवाद बन चुकी है। लोग इस बात को लेकर कश्मकश में हैं कि क्या वाकई पूनम अब इस दुनिया में नहीं हैं या फिर वो हमेशा की तरह मजाक कर रही हैं?
32 साल की उम्र में पूनम पांडे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिंग-मॉडलिंग के साथ-साथ विवादों के लिए भी मशहूर थीं। उनकी मौत की खबर भी विवाद बन चुकी है। लोग इस बात को लेकर कश्मकश में हैं कि क्या वाकई पूनम अब इस दुनिया में नहीं हैं या फिर वो हमेशा की तरह मजाक कर रही हैं?
पूनम की मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं:
- चार दिन पहले तक वो स्वस्थ दिख रही थीं: पूनम गोवा के एक इवेंट में पहुंची थीं और उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया था। अगर वह कैंसर की लास्ट स्टेज पर थीं, तो फिर वो इवेंट कैसे अटेंड कर सकती हैं?
- वर्ल्ड कैंसर डे का कैंपन: पूनम की मौत की खबर वर्ल्ड कैंसर डे से दो दिन पहले आई। क्या यह महज इत्तेफाक है या फिर पब्लिसिटी स्टंट?
- बजट में सर्वाइकल कैंसर के लिए फ्री वैक्सीन: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने बजट में सर्वाइकल कैंसर के लिए फ्री वैक्सीन का ऐलान किया था। बजट के ठीक बाद पूनम की मौत की खबर आना क्या महज इत्तेफाक है?
- बीमारी की जानकारी: अगर एक्ट्रेस सच में सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित थीं, तो ये बात किसी को पता क्यों नहीं थी? क्यों किसी दोस्त या फैमिली मेंबर ने कभी उनकी बीमारी का जिक्र नहीं किया?
- ऑफिशियल स्टेटमेंट: पूनम पांडे एक बड़ी सेलिब्रिटी हैं, अगर कैंसर से उनकी मौत हुई भी है, तो अब तक उनकी फैमिली की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट क्यों नहीं आया?
- अंतिम संस्कार: क्यों अब तक लोगों को उनकी डेथ से जुड़ी अपडेट नहीं दी गई? क्यों नहीं बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार कब और कहां होगा?
- इलाज और हॉस्पिटल: एक्ट्रेस का इलाज कहां चल रहा था? उन्होंने किस हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली? इस बात की जानकारी भी कहीं नहीं हैं।
- फोन अनरीचेबल: आखिर क्या वजह है जो पूनम की टीम और उनके फैमिली मेंबर्स का फोन अनरीचेबल है?
- वायरल वीडियो: पूनम पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कई एक्ट्रेस संग बैठी नजर आ रही हैं। ब्लैक आउटफिट में पार्टी करती दिख रही हैं। अगर कोई कैंसर जैसी बीमारी से ग्रसित है, तो इतना फिट और कूल कैसे दिख सकता है?
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari