Poonam Pandey ने शेयर किया वीडियो, बोलीं- सर्वाइकल कैंसर ने नहीं ली मेरी जान

Chakresh | Published:
Share
Poonam Pandey ने शेयर किया वीडियो, बोलीं- सर्वाइकल कैंसर ने नहीं ली मेरी जान
Poonam Pandey ने शेयर किया वीडियो, बोलीं- सर्वाइकल कैंसर ने नहीं ली मेरी जान

पूनम पांडे की मौत की खबर मिस्ट्री बन गई थी। दरअसल, पूनम पांडे की मौत की खबर 2 फरवरी की सुबह आई थी।

अचानक से चर्चा में आई एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत की खबर मिस्ट्री बन गई थी। दरअसल, पूनम पांडे की मौत की खबर 2 फरवरी की सुबह आई थी। साथ ही उनकी मैनेजमेंट टीम ने इस बात का ऐलान किया था कि एक्ट्रेस की मौत हो चुकी है। इसका कारण सर्वाइकल कैंसर को बताया गया था। हालांकि इसके बाद कई सवाल खड़े होने लगे थे। क्योंकि न तो एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार की कोई खबर नहीं आई और ना ही उनके घरवालों का कोई अता-पता था। इसके उलट घर वालों ने तो फोन तक बंद कर लिए थे। शनिवार को दोपहर में अचानक ही एक्ट्रेस पूनम पांडे ने एक वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर फिर तहलका मचा दिया और कहा कि वो जिंदा हैं…

तो जिंदा हैं पूनम पांडे

इंस्टाग्राम पर पूनम पांडे ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह पूरी तरह स्वस्थ बैठी हुई वो नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस पूनम पांडे ने कहा कि ‘मैं जिंदा हूं। सर्वाइकल कैंसर के कारण मेरी मौत नहीं हुई है। दुर्भाग्य से मैं उन हजारों महिलाओं के लिए ये नहीं कह सकती, जिन्होंने सर्वाइकल कैंसर से जंग लड़कर अपनी जान गंवाई है। वो इसके बारे में कुछ भी नहीं कर पाईं, क्योंकि उन्हें इसके बारे में कुछ पता ही नहीं था। मैं आपको बताना चाहती हूं कि किसी दूसरे कैंसर के उलट सर्वाइकल कैंसर को हराना मुमकिन है। आपको बस अपने टेस्ट करवाने हैं और एचपीवी वैक्सीन लगवानी है।

फिर शुरू हुई चर्चाएं और आलोचना भी

पूनम पांडे का वीडियो आने के बाद से सोशल मीडिया पर एक बार फिर हंगामा मच गया है। एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि अपनी मौत का झूठा नाटक करने पर पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी है। उन्होंने अपनी एजेंसी HAUTERRFLY के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए वीडियो में फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स से माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने ये सब सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए किया गया था।

Tags:
  • सर्वाइकल कैंसर
  • Poonam Pandey Death Mystery
  • Cervical Cance
  • r Answers to many questions necessary
  • पूमन पांडेय की मौत की गुत्थी
  • Poonam Pandey is alive
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर