बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के जरिए युवकों को मिला था विजिटर्स पास, निशाने पर आने के बाद दी यह सफाई

Chandresh Sharma | Dec 14, 2023, 24:00 IST
Share
बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के जरिए युवकों को मिला था विजिटर्स पास, निशाने पर आने के बाद दी यह सफाई
बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के जरिए युवकों को मिला था विजिटर्स पास, निशाने पर आने के बाद दी यह सफाई

युवकों के पास से मैसूर से बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा की सिफारिश पर जारी पास बरामद हुए थे। इस घटना के बाद से ही सांसद प्रताप सिम्हा विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।

NEW DELHI. लोकसभा में विजटर्स गैलरी से सदन के अंदर कूदने वाले युवकों सागर और मनोरंजन डी और उनके साथी पुलिस गिरफ्त में हैं। संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले इन युवकों के पास से मैसूर से बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा की सिफारिश पर जारी पास बरामद हुए थे। इस घटना के बाद से ही सांसद प्रताप सिम्हा विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। विपक्ष ने सवाल उठाए हैं कि यदि उक्त युवक किसी विपक्षी सांसद के पास पर संसद में दाखिल हुए होते तो अभी तक उस पर तरह-तरह के आरोप मढ़ दिए गए होते। बता दें कि सांसद के जरिए जब किसी शख्स को संसद का पास दिया जाता है तो उस सदस्य को एक शपथ पत्र देना होता है कि वे उस शख्स को पर्सनली जानते हैं।

चुप्पी साधे हुए हैं सिम्हा

इस मामले में अब तक बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा ने चुप्पी साध रखी है। हालांकि लोकसभा स्पीकर को उनकी तरफ से यह जरूर बताया गया है कि सदन में घुसपैठ करने वाले में से एक आरोपी का पिता उनके संसदीय क्षेत्र का है, जिसने उनसे विजिटर्स पास मांगा था।

पीए से संपर्क में था युवक

सूत्रों की मानें तो सिम्हा ने लोकसभा स्पीकर को बताया है कि उनके पास घुसपैठियों की ज्यादा जानकारी नहीं है, उनमें से एक युवक मनोरंजन डी ने अपने और अपने दोस्त के लिए विजिटर्स पास प्राप्त करने के लिए उनके पीए से संपर्क साधा था।

हिंदुत्व के कट्टर समर्थक हैं सिम्हा

प्रताप सिम्हा मैसूरू-कोडगु सीट से दो बार के सांसद हैं। उन्होंने 2014 और 2019 में यहां से चुनाव जीता था। वे पहले पत्रकार के तौर पर काम करते थे। 2015 में उन्हें प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य के रूप में भी नियुक्ति प्रदान की गई थी। सिम्हा टीपू सुल्तान से लेकर कर्नाटक में बने बस स्टॉप्स को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं।

Tags:
  • National News
  • नेशनल न्यूज
  • MP Pratap Simha
  • case of infiltration in Parliament
  • youth had come to Simha's visitors pass
  • सांसद प्रताप सिम्हा
  • संसद में घुसपैठ का मामला
  • सिम्हा के विजिटर्स पास पर आए थे युवक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड