केरल का परिवार बनवा रहा दुबई का सबसे महंगा स्कूल, फीस जानकर उड़ जाएंगे होश

Siddhi Tamrakar | Jan 25, 2025, 11:43 IST
Share
दुबई का सबसे महंगा स्कूल
दुबई का सबसे महंगा स्कूल

जेम्स एजुकेशन ग्रुप दुबई में एक प्रीमियम स्कूल खोल रहा है, जिसमें आधुनिक सुविधाएं और उच्च स्तरीय शिक्षा दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...

दुनिया के सबसे बड़े प्राइवेट स्कूल ऑपरेटर्स में शामिलजेम्स एजुकेशन ग्रुपने दुबई में 10 करोड़ डॉलर (करीब 863 करोड़ रुपए) की लागत से एक नया आधुनिक स्कूल खोलने की तैयारी की है। यह स्कूल 47 हजार 600 वर्ग मीटर के क्षेत्र में बनाया जाएगा और अगस्त में इसके शुरू होने की उम्मीद है।

स्कूल में मिलेंगी शानदार सुविधाएं

इस स्कूल में कई बेहतरीन सुविधाएं होंगी, जैसे:-

  • 600 सीटों वाला ऑडिटोरियम
  • ओलंपिक साइज का स्विमिंग पूल
  • फुटबॉल फील्ड, जिसे हेलीपैड के तरह भी इस्तेमाल किया जा सकेगा
  • रोबोटिक्स लैब
  • गो-कार्ट इंजीनियरिंग वर्कशॉप
  • 400 मीटर का ट्रैक, जहां स्टूडेंट्स अपने बनाए डिजाइनों का टेस्ट कर सकेंगे

दुबई का सबसे महंगा स्कूल

शुरुआत में यह स्कूल प्री-प्राइमरी से क्लास 6 तक ब्रिटिश करिकुलम पर पढ़ाई कराएगा।

  • प्री-प्राइमरी की फीस:27 लाख रुपए सालाना
  • क्लास 6 तक की फीस:35 लाख रुपए सालाना
  • भविष्य में कक्षा 7 से 12 की पढ़ाई शुरू होगी, जिसकी सालाना फीस 48 लाख रुपए तक होगी।यह स्कूल दुबई का सबसे महंगा स्कूल होगा और इसे दुनिया के प्रसिद्ध स्कूलों जैसे एंडोवर, मेसाचुसेट्स के बराबर माना जा रहा है।

जेम्स ग्रुप की शुरुआत

जेम्स ग्रुप की शुरुआत 1968 में केरल केकेएस वर्कीऔर उनकी पत्नीमरियम्मा वर्कीने दुबई में एक छोटे इंग्लिश स्कूल से की थी। यह स्कूल अरब बच्चों को इंग्लिश सिखाने के लिए शुरू किया गया था।आज जेम्स ग्रुप दुनिया के कई देशों में स्कूल चला रहा है और प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा में बड़ा नाम बन चुका है।केएस वर्कीऔरमरियम्मा वर्कीभारत के केरल से ताल्लुक रखते हैं।

सीईओ का बयान

जेम्स ग्रुप के सीईओडिनो वर्कीका कहना है कि उनकी स्कूल की फीस दुनिया के दूसरे महंगे स्कूलों की तुलना में कम है। उनका मानना है कि दुबई में शिक्षा का स्तर लगातार ऊंचा हो रहा है और यहां प्रीमियम शिक्षा के लिए लोग तैयार हैं।

दुबई में बढ़ती प्रीमियम शिक्षा की मांग

2020 के बाद से दुबई की आबादी तेजी से बढ़ी है। रूस, भारत और पश्चिमी देशों के लोग यहां आकर बस रहे हैं। साथ ही, हेज फंड मैनेजर्स, क्रिप्टो ट्रेडर्स और बैंकर्स जैसे प्रोफेशनल्स भी दुबई में प्रीमियम शिक्षा के लिए तैयार हैं।इसी बढ़ती मांग को देखते हुए जेम्स ग्रुप ने यह नया स्कूल खोलने का फैसला किया है, जो शिक्षा के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर साबित होगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • दुबई
  • इंटरनेशनल न्यूज
  • केरल न्यूज
  • हिंदी न्यूज
  • school fees
  • Dubai Premium School
  • Varkey Family
झुंझुनूं में सड़क बना रहे 8 मजदूरों की करंट से मौत, 5 झुलसे; 15 लाख मुआवजा और नौकरी पर बनी सहमति

By Ashish Bhardwaj

झुंझुनूं में सड़क बना रहे 8 मजदूरों की करंट से मौत, 5 झुलसे; 15 लाख मुआवजा और नौकरी पर बनी सहमति
भिलाई बना CISF के स्टील सेक्टर का राष्ट्रीय मुख्यालय, अब यहीं से होगी देशभर के इस्पात संयंत्रों की सुरक्षा की निगरानी

By VINAY VERMA

भिलाई बना CISF के स्टील सेक्टर का राष्ट्रीय मुख्यालय, अब यहीं से होगी देशभर के इस्पात संयंत्रों की सुरक्षा की निगरानी
मंदिरों की जमीन से कमाई बढ़ाने की तैयारी: सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश, उज्जैन में रिसर्च लाइब्रेरी और वीर भारत फैलोशिप का प्रस्ताव

By Arohi Raj

मंदिरों की जमीन से कमाई बढ़ाने की तैयारी: सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश, उज्जैन में रिसर्च लाइब्रेरी और वीर भारत फैलोशिप का प्रस्ताव
भोपाल से यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, रीवा, गोरखपुर और दानापुर के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमिंग

By Kaushiki

भोपाल से यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, रीवा, गोरखपुर और दानापुर के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमिंग
राजस्थान ड्राइवर भर्ती 2024 में सख्ती, किस कंपनी में काम किया और कौन सा वाहन चलाया, देना होगा ब्योरा

By Jageshwar Prasad

राजस्थान ड्राइवर भर्ती 2024 में सख्ती, किस कंपनी में काम किया और कौन सा वाहन चलाया, देना होगा ब्योरा
राजस्थान में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण आज; भाजपा-कांग्रेस की सियासी परीक्षा, 41 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण आज; भाजपा-कांग्रेस की सियासी परीक्षा, 41 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग
कहीं जाम में न फंस जाएं आप! 4 नवंबर को भोपाल में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली, इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक...

By Aman Vaishnav

कहीं जाम में न फंस जाएं आप! 4 नवंबर को भोपाल में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली, इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक...