सरकारी स्कूल में बच्चों की जान खतरे में... मौत के साए में कर रहे पढ़ाई

Kanak Durga Jha | Nov 14, 2024, 12:56 IST
Share
Children facing danger electric shock Bilaspur govt school
Children facing danger electric shock Bilaspur govt school

CG Government School : बिलासपुर के सरकारी स्कूल से ऐसी खबर सामने आई, जिससे आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, इस सरकारी स्कूल में बच्चों पर मौत का साया मंडरा रहा है।

Bilaspur Government School : बिलासपुर के सरकारी स्कूल से ऐसी खबर सामने आई, जिससे आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, इस सरकारी स्कूल में बच्चों पर मौत का साया मंडरा रहा है। इस सरकारी स्कूल ने करंट का खतरा बना हुआ है, जो की बच्चों के लिए जानलेवा है। मामले में हाई कोर्ट ने भी व्यवस्था को लेकर स्कूल प्रबंधन से गंभीर सवाल किए है।

इस साल नहीं पड़ेगी कड़कड़ाती ठंड ! मौसम विभाग ने चौंकाया

बच्चों के लिए करंट के खतरे को लेकर हाई कोर्ट में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। शासन ने कोर्ट को बुधवार को बताया कि स्कूल के आसपास का विद्युत सिस्टम अब पूरी तरह सुरक्षित कर दिया गया है। स्कूल की जर्जर छत के ऊपर से गुजर रहे सभी अवैध तारों को हटा दिया गया है, और विद्युत प्रणाली को सुरक्षित कर लिया गया है।

कोर्ट का आदेश जारी

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने शासन के इस जवाब को देखते हुए याचिका को निराकृत कर दिया। दरअसल, 23 सितंबर को एक समाचार में शासकीय प्राथमिक शाला तुरकाडीह में करंट के खतरे का जिक्र किया गया था। इस पर हाई कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के लिए शिक्षा विभाग से जवाब तलब किया था।

SBI बोली-छत्तीसगढ़ , MP पूरे देश में सबसे महंगे, राजस्थान सबसे सस्ता

छात्रों के लिए गंभीर खतरा था करंट

सुनवाई के दौरान यह सामने आया कि स्कूल की छत पर गुजर रहे अवैध बिजली कनेक्शन के तारों के कारण छत में करंट फैल रहा था, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। अवैध कनेक्शन के चलते 139 बच्चों की सुरक्षा खतरे में थी।

भिलाई स्टील प्लांट में भोपाल गैस कांड जैसी जानलेवा गैस फैली, हादसा टला

शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग और शिक्षा विभाग की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। कोर्ट ने इस स्थिति पर गंभीरता से ध्यान देते हुए शिक्षा विभाग से व्यक्तिगत शपथ पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।

फिल्मों की तरह मेडिकल कॉलेज में रैगिंग.... कपड़े उतरवाकर बोतल पर बैठाया

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • बिलासपुर
  • chhattisgarh news update
  • सरकारी स्कूल
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • छत्तीसगढ़ सरकारी स्कूल
  • Govt School
  • cg news update
  • chhattisgarh govt school
  • cg govt school
  • bilaspur Government School
  • बिलासपुर सरकारी स्कूल
  • cg news today
  • cg government school
राजस्थान में सेना भर्ती रिजल्ट का इंतजार, नवंबर के आखिरी सप्ताह में परिणाम आने की संभावना

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में सेना भर्ती रिजल्ट का इंतजार, नवंबर के आखिरी सप्ताह में परिणाम आने की संभावना
इंदौर में कारोबारी राजीव धाम को 4.16 करोड़ की धोखाधड़ी में हाईकोर्ट से भी झटका, जमानत नहीं

By Sanjay Gupta

इंदौर में कारोबारी राजीव धाम को 4.16 करोड़ की धोखाधड़ी में हाईकोर्ट से भी झटका, जमानत नहीं
स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द करने के खिलाफ सभी याचिकाएं खारिज, नए सिरे से होगी भर्ती

By Harrison Masih

स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द करने के खिलाफ सभी याचिकाएं खारिज, नए सिरे से होगी भर्ती
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान, जयपुर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे पैदल मार्च

By Jageshwar Prasad

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान, जयपुर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे पैदल मार्च
मध्य प्रदेश में शराब के महंगे ठेके ले रहे ठेकेदार, कमाई करने के लिए भेज रहे गुजरात

By Sanjay Gupta

मध्य प्रदेश में शराब के महंगे ठेके ले रहे ठेकेदार, कमाई करने के लिए भेज रहे गुजरात
जयपुर में बने चार हजार 500 गहनों से दमकेंगे श्रीराम, सीता और रावण: तीन साल में तैयार हुई ज्वैलरी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में बने चार हजार 500 गहनों से दमकेंगे श्रीराम, सीता और रावण: तीन साल में तैयार हुई ज्वैलरी
साइबर ठगी के पैसों का पूरा नेटवर्क खंगालेगी एमपी पुलिस, 4086 म्यूल बैंक खातों की जांच के लिए 28 दिन का टारगेट

By Aman Vaishnav

साइबर ठगी के पैसों का पूरा नेटवर्क खंगालेगी एमपी पुलिस, 4086 म्यूल बैंक खातों की जांच के लिए 28 दिन का टारगेट