इस साल नहीं पड़ेगी कड़कड़ाती ठंड ! मौसम विभाग ने चौंकाया

Kanak Durga Jha | Nov 13, 2024, 15:58 IST
Share
There will be no biting cold this year
There will be no biting cold this year

ऐसा लग रहा है जैसे कि ठंड छत्तीसगढ़ से नाराज हो गई है। नवंबर महीना शुरू हुए 13 दिन हो चुके हैं। लेकिन, प्रदेश में ठंड का कोई अता-पता नहीं है।

Chhattisgarh Weather Update : ऐसा लग रहा है जैसे कि ठंड छत्तीसगढ़ से नाराज हो गई है। नवंबर महीना शुरू हुए 13 दिन हो चुके हैं, लेकिन प्रदेश में ठंड का कोई अता-पता नहीं है। छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक बस्तर संभाग के जिलों में नमी के कारण हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि, रायपुर में आज यानी (13 नवंबर, बुधवार) मौसम साफ रहेगा और तापमान सामान्य से कुछ अधिक रहने की संभावना है।

ट्रेजरी ऑफिसर की पत्नी को किया डिजिटल अरेस्ट, 58 लाख रुपए वसूले

रायपुर सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा

मंगलवार को रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया। दूसरी ओर, अंबिकापुर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां रात का पारा 14.2 डिग्री तक गिरा।

विष्णुदेव साय सरकार ने सहकारी समितियों के कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन

बंगाल की खाड़ी का असर: बस्तर में नमी बढ़ने से तापमान में बदलाव बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नमी बढ़ रही है, जिससे रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि, रायपुर में इसका असर सीमित रहेगा।

6 जिलों में 18 डिग्री से कम तापमान, पहाड़ी इलाकों में ठंड का अहसास

प्रदेश के 6 जिलों में रात का तापमान 18 डिग्री से कम रहा, जिनमें सरगुजा में 14.2 डिग्री, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 15 डिग्री, और नारायणपुर में 15.4 डिग्री शामिल हैं। वहीं, रायपुर समेत आउटर इलाकों में हल्की ठंड महसूस हो रही है। रायपुर में सोमवार का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री था, जो मंगलवार को घटकर 19.7 डिग्री हो गया।

इन अफसरों ने किया अडानी के लिए लाखों पेड़ काटने का रास्ता साफ

12 जिलों में 30 डिग्री के पार, दिन में गर्मी का अहसास

नवंबर में भी प्रदेश के कई जिलों में दिन के समय गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है। मंगलवार को 12 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। इनमें दंतेवाड़ा 32 डिग्री, रायपुर 33 डिग्री, और बिलासपुर 30.6 डिग्री तक पहुंचा।

15 नवंबर के बाद ठंड में बढ़ोतरी की संभावना

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 15 नवंबर के बाद रात के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। फिलहाल नमी के कारण न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हो रहा है।

शराब कारोबारी भाटिया के ठिकाने पर चला बुलडोजर, देखें फोटो

Tags:
  • Chhattisgarh Weather News
  • मौसम विभाग
  • CG weather
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • Chhattisgarh Weather change
  • Chhattisgarh weather forecast
  • CG Weather Today
  • Chhattisgarh Weather
  • CG Weather Update
  • CG Weather Forecast
  • Chhattisgarh Weather Report
भोपाल में लंबे समय से खांसी-जुकाम से परेशान लोग: अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़, आखिर क्या है बीमारी की वजह?

By Arohi Raj

भोपाल में लंबे समय से खांसी-जुकाम से परेशान लोग: अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़, आखिर क्या है बीमारी की वजह?
नरेश मीणा फरार; घर पहुंची पुलिस, पिता ने जताया विरोध; 6 नवंबर को खुद गिरफ्तारी देने का ऐलान

By Jyoti Mahender Bhardwaj

नरेश मीणा फरार; घर पहुंची पुलिस, पिता ने जताया विरोध; 6 नवंबर को खुद गिरफ्तारी देने का ऐलान
मोहन कैबिनेट के फैसले: MP में बनेंगे 15 नए सैटेलाइट टाउन, शहरी विकास के लिए 2013 करोड़ का MOU, अगली बैठक गांधीसागर में

By Aman Vaishnav

मोहन कैबिनेट के फैसले: MP में बनेंगे 15 नए सैटेलाइट टाउन, शहरी विकास के लिए 2013 करोड़ का MOU, अगली बैठक गांधीसागर में
छत्तीसगढ़ की खदानों ने देश में चमकाया नाम, कोयला खनन में सुरक्षा और बेहतर काम के दम पर हासिल की 5 स्टार रेटिंग

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ की खदानों ने देश में चमकाया नाम, कोयला खनन में सुरक्षा और बेहतर काम के दम पर हासिल की 5 स्टार रेटिंग
इंदौर कलेक्ट्रेट के प्यून पालीवाल के पास 7 करोड़ की संपत्ति होने की शिकायत, 17 लाख के प्लॉट हेराफेरी में जांच शुरू

By Sanjay Gupta

इंदौर कलेक्ट्रेट के प्यून पालीवाल के पास 7 करोड़ की संपत्ति होने की शिकायत, 17 लाख के प्लॉट हेराफेरी में जांच शुरू
MP में 1 लाख करोड़ की रेल परियोजनाएं: नई लाइनें बिछेंगी, ललितपुर-सिंगरौली रूट से बढ़ेगा रेल कनेक्टिविटी

By Arohi Raj

MP में 1 लाख करोड़ की रेल परियोजनाएं: नई लाइनें बिछेंगी, ललितपुर-सिंगरौली रूट से बढ़ेगा रेल कनेक्टिविटी
NGT ने लगाई पेड़ों की अवैध कटाई पर रोक, अब पेड़ काटने के लिए जिला कलेक्टर की अनुमति जरूरी

By Jageshwar Prasad

NGT ने लगाई पेड़ों की अवैध कटाई पर रोक, अब पेड़ काटने के लिए जिला कलेक्टर की अनुमति जरूरी