175 साल पुरानी मिट्टी की दीवारों में रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली से शिमला जाएगी हर फाइल

Anjali Dwivedi | Published:
Share
president-draupadi-murmu
president-draupadi-murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल से 2 मई तक शिमला दौरे पर रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति सचिवालय मशोबरा से चलेगा। मिट्टी से बने इस 175 साल पुराने भवन की जानें खासियत।

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल से 2 मई तक हिमाचल प्रदेश जा रही हैं। इन छह दिनों के लिए देश की सत्ता का केंद्र दिल्ली से शिमला शिफ्ट हो जाएगा। यानी राष्ट्रपति कार्यालय अस्थाई रूप से दिल्ली से शिमला जाएगा।

दरअसल, दिल्ली के बाहर राष्ट्रपति के सिर्फ दो आधिकारिक निवास हैं, एक शिमला में और दूसरा हैदराबाद में। राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर हिमाचल सरकार ने अपनी सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।

President of India - Digital Library
President of India - Digital Library




शिमला से चलेगा देश का कामकाज

राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान राष्ट्रपति सचिवालय शिमला से ही संचालित होगा। राष्ट्रपति भवन की सभी जरूरी फाइलें दिल्ली से शिमला लाई जाएंगी ताकि सरकारी कामकाज में कोई बाधा न आए। सोमवार 27 अप्रैल से 2 मई तक मशोबरा की शांत वादियों से ही देश के महत्वपूर्ण फाइलों का निपटारा किया जाएगा।

राष्ट्रपति निवास: मैंने मशोबरा स्थित राष्ट्रपति आवास में क्या देखा
राष्ट्रपति निवास: मैंने मशोबरा स्थित राष्ट्रपति आवास में क्या देखा


175 साल पुरानी है ये विरासत

मशोबरा स्थित यह राष्ट्रपति निवास अपनी बनावट के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। 175 साल से भी अधिक पुरानी इस इमारत को पूर्व में द रिट्रीट कहा जाता था। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी धज्जी निर्माण शैली है।

यह पूरी इमारत लकड़ी और मिट्टी से बनी है। इस शैली की वजह से इमारत पर भूकंप का भी कोई असर नहीं होता। मिट्टी की दीवारें होने के कारण यह भवन गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में काफी गर्म रहता है।

हिमालय की गोद में स्थित इस निवास के चारों ओर प्रकृति का सुंदर साम्राज्य है। यहां एक विशाल सेब का बागीचा है, जिसमें 300 से अधिक विदेशी किस्मों के पौधे लगे हैं। इसके अलावा, यहां का ट्यूलिप गार्डन पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ही तीन साल पहले इसका शुभारंभ किया था। यहां डेनमार्क और वेलेमार्क जैसी अंतरराष्ट्रीय किस्मों के ट्यूलिप फूल खिले हुए हैं। भवन के चारों ओर से पहाड़ियों का 360 डिग्री नजारा दिखता है, जो इसे और भी भव्य बनाता है।

Shimla Viceroy had to pay 2825 Rs for Rashtrapati Bhavan The Retreat in  Mashobra ANN | Shimla: इस इमारत के लिए 1860 में वायसराय को चुकाने पड़े थे  2825 रुपये, जानें अब
Shimla Viceroy had to pay 2825 Rs for Rashtrapati Bhavan The Retreat in Mashobra ANN | Shimla: इस इमारत के लिए 1860 में वायसराय को चुकाने पड़े थे 2825 रुपये, जानें अब


3 मई से दोबारा दीदार कर सकेंगे पर्यटक

राष्ट्रपति के दौरे की संवेदनशीलता और सुरक्षा को देखते हुए मशोबरा स्थित इस निवास को फिलहाल आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। राष्ट्रपति का प्रवास खत्म होने के बाद, यह 3 मई से दोबारा पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।

गौरतलब है कि तीन साल पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्देश पर ही इस ऐतिहासिक इमारत के दरवाजे आम जनता के लिए खोले गए थे, जहां लोग टिकट लेकर सैर कर सकते हैं।

यें खबरे भी पढ़ें...

TasteAtlas Report 2026: बटर गार्लिक नान बना दुनिया की नंबर-1 ब्रेड, भारत के बटर चिकन का टॉप-6 में जलवा

कोलकाता की हुगली नदी पर दिखा पीएम मोदी का अलग अंदाज, कैमरे में कैद की सुंदरता

देशभर में पारा 44 डिग्री के पार, बच्चों की सुरक्षा के लिए जान लें ये जरूरी बातें

152 में से 110 से ज्यादा सीटें जीत रहे, दीदी जाने वाली हैं- बंगाल में बंपर वोटिंग के बीच अमित शाह

Tags:
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • दिल्ली
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रपति
  • राष्ट्रपति भवन
  • राष्ट्रपति कार्यालय
  • शिमला
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर