पुणे में बड़ा सड़क हादसाः दो कंटेनर और कार में भीषण टक्कर, 9 लोगों की जिंदा जलने से मौत

Sandeep Kumar | Nov 13, 2025, 20:36 IST
Share
pune-two-containers-car
pune-two-containers-car

पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर नवले पुल इलाके में गुरुवार शाम भयानक हादसा हुआ। दो कंटेनरों और एक कार के बीच टक्कर हुई। इस हादसे के बाद दोनों कंटेनरों में आग लग गई। एक कार इन कंटेनरों के बीच फंस गई। इस हादसे में 9 लोगों की जलकर मौत हो गई।

Pune. महाराष्ट्र के पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर नवले पुल इलाके में भीषण हादसा हुआ। गुरुवार शाम दो कंटेनर और एक कार में टक्कर हुई। हादसे के बाद दोनों कंटेनरों में आग लग गई। एक कार कंटेनरों के बीच फंस गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में 9 लोग जिंदा जल गए हैं।

ऐसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों वाहन तेज गति से जा रहे थे। तभी अगले कंटेनर ने अचानक ब्रेक लगाए। पीछे से आ रही कार का चालक नियंत्रण नहीं रख सका। कार सीधे अगले कंटेनर से टकराई। इसके बाद पीछे से आ रहा कंटेनर भी कार से टकरा गया। टक्कर के बाद दोनों कंटेनरों और कार में आग लग गई। हादसे में 9 लोग मारे गए और करीब 20 लोग घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस

पुणे हादसा: घटना के बाद हाईवे पर ट्रैफिक बंद हो गया। दमकल और पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन नुकसान बहुत ज़्यादा हो चुका था। घटनास्थल पर धुआं और आग की लपटें फैल रही थीं। नवले पुल इलाके में लगातार हो रही दुर्घटनाओं से नागरिक नाराज हैं। स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्थायी उपायों की मांग की है।

ये भी पढ़ें...

सुप्रीम कोर्ट ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों को दी बड़ी राहत, अब समय सीमा के नाम पर खारिज नहीं होंगे दावे

लगातार सड़क दुर्घटनाओं पर हाई कोर्ट सख्त, पत्र को याचिका मान केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

सड़क दुर्घटना में राजसमंद विधायक दीप्ती किरण माहेश्वरी घायल, ICU में भर्ती, जानें पूरा मामला

राजस्थान की सड़कें बन रहीं जानलेवा, सड़क दुर्घटना में हर 44 मिनट में हो रही एक मौत

सीएम फडणवीस ने जताया दुख

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया। सांसद सुप्रिया सुले ने भी दुख जताया और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

कार और अन्य वाहन आपस में टकराए

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची। आग पर काबू पाया गया। हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक और कंटेनर सतारा से पुणे आ रहे थे। कार इन दोनों के बीच फंस गई। हादसे के कारण नवले ब्रिज पर लंबा जाम लग गया। ट्रक में आग लगने से ड्राइवर बाहर नहीं निकल सका। उसकी जलकर मौत हो गई। पीछे एक यात्री वाहन भी आग की चपेट में आ गया। उसमें 17-18 लोग सवार थे, सभी घायल हुए हैं। कुछ कारें और वाहन आपस में टकरा गए।

Tags:
  • महाराष्ट्र
  • सड़क दुर्घटना
  • कंटेनर
  • पुणे हादसा
  • नवले पुल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि