इस यूनिवर्सिटी की अच्छी पहल, पीरियड्स के दौरान छात्राओं को देगी छुट्टी

Rahul Garhwal | Published:
Share
Punjab University will give leave to girl students during periods
Punjab University will give leave to girl students during periods

पीरियड्स का समय लड़कियों के लिए काफी मुश्किल होता है। कई बार असहनीय पेट दर्द से लड़कियां परेशान रहती हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी ने पीरियड्स के दौरान छात्राओं को छुट्टी देने का फैसला लिया है।

Punjab University Periods Holiday


CHANDIGARH. पंजाब यूनिवर्सिटी की एक अच्छी पहल से छात्राओं को बड़ी राहत मिली है। पंजाब में ऐसा पहली बार होगा जब कोई यूनिवर्सिटी मेन्स्ट्रुअल लीव ( menstrual leave ) देगी। पंजाब यूनिवर्सिटी पीरियड्स के दौरान छात्राओं को छुट्टी देगी। कई बार पीरियड्स के दौरान छात्राएं असहनीय दर्द से गुजरती हैं, इसलिए छुट्टी से उन्हें काफी राहत मिलेगी। हालांकि इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने कुछ शर्तें रखी हैं।

पीरियड्स के दौरान मिलेगी एक दिन की छुट्टी

पंजाब यूनिवर्सिटी के कुलपति ने नियमों और शर्तों के साथ आगामी शैक्षणिक सत्र 2024-25 से छात्राओं को मेन्स्ट्रुअल लीव देने की बात कही है। हालांकि ये छुट्टी सिर्फ एक दिन के लिए ही दी जाएगी। छात्राओं को विभागीय कार्यालय में फॉर्म भरकर जमा करना होगा, इसके बाद उन्हें छुट्टी मिल जाएगी। छात्राएं एक महीने में एक दिन की छुट्टी के लिए ही अप्लाई कर सकेंगी। छुट्टी देनी की एक शर्त ये भी है कि जो छात्राएं कम से कम 15 दिन यूनिवर्सिटी आई हों, वे ही मेन्स्ट्रुअल लीव ले सकेंगी। हर सेमेस्टर में 4 दिन की छुट्टी मिलेगी।

परीक्षा के दौरान नहीं मिलेगी मेन्स्ट्रुअल लीव

छात्राओं को आम दिनों में ही मेन्स्ट्रुअल लीव मिलेगी। परीक्षा के दौरान छात्राएं इसके लिए अप्लाई नहीं कर सकेंगी। अध्यक्ष या निदेशक ही छुट्टी की अनुमति देंगे। छात्रा के स्व-प्रमाणन के आधार पर छुट्टी मिलेगी। उसे अनुपस्थिति के पांच कार्य दिवसों के भीतर छुट्टी के लिए आवेदन करना होगा। छात्रा की अटेंडेंस और छुट्टियों की जांच करने के बाद उसे लीव दी जाएगी। किसी भी कारण से मेन्स्ट्रुअल लीव एक दिन से ज्यादा नहीं बढ़ाई जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए..

सेंट्रल रेलवे ने निकाली सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स की भर्ती, इंटरव्यू से सिलेक्शन

इन यूनिवर्सिटी में मिलती है पीरियड्स के लिए छुट्टी

केरल की कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी देश की पहली यूनिवर्सिटी थी जिसने मेन्स्ट्रुअल लीव की शुरुआत की थी। 2023 में सबसे पहले मेन्स्ट्रुअल लीव दी गई थी। असम की गुवाहाटी यूनिवर्सिटी, नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ हैदराबाद और असम की तेजपुर यूनिवर्सिटी भी पीरियड्स के दौरान छात्राओं को छुट्टी देती हैं।

पंजाब यूनिवर्सिटी पीरियड्स छुट्टी | पीरियड्स में छात्राओं को छुट्टी

Tags:
  • Punjab University
  • Punjab University Periods Holiday
  • menstrual leave
  • पंजाब यूनिवर्सिटी
  • पंजाब यूनिवर्सिटी पीरियड्स छुट्टी
  • पीरियड्स में छात्राओं को छुट्टी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर