बिहार को बनाया भारत की क्राइम कैपिटल, गोपाल खेमका मर्डर केस पर फूटा राहुल गांधी का गुस्सा

Rohit Sahu | Jul 06, 2025, 16:11 IST
Share
rahul gandhi
rahul gandhi

पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की सरेआम हत्या पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार घेरा है। राहुल ने एक्स पोस्ट पर बीजेपी और नीतिश कुमार पर जमकर हमला बोला है।

पटना। बिहार की राजधानी पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि भाजपा और नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार को भारत की क्राइम कैपिटल बना दिया है। राहुल का यह बयान गोलाल खेमका हत्याकांड के एक 2 दिन बाद शनिवार, 6 जुलाई 2025 को सामने आया।

पटना को भारत की क्राइम कैपिटल बना दिया:राहुल

पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की सरेआम गोली मारकर हत्या ने एक बार फिर साबित कर दिया है। भाजपा और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को भारत की क्राइम कैपिटल बना दिया है। आज बिहार लूट, गोली और हत्या के साए में जी रहा है। अपराध यहां नॉर्मल बन चुका है और सरकार इसे रोकने में पूरी तरह नाकाम है।

बीजेपी और नीतिश सरकार पूरी तरह नाकाम

राहुल गांधी ने कहा कि बिहार अब लूट, गोली और हत्या के साए में जीने को मजबूर है। यहां अपराध नया नॉर्मल बन गया है। उन्होंने लिखा कि बीजेपी और नीतिश कुमार की यह सरकार बच्चों की सुरक्षा भी नहीं कर सकती, ऐसे में वह जनता के भविष्य की जिम्मेदारी कैसे लेगी?

राहुल ने कहा हर हत्या, हर लूट, हर गोली – एक चीख है बदलाव की। उन्होंने बिहार की जनता से अपील की कि इस बार वोट सिर्फ सरकार बदलने के लिए नहीं, बल्कि बिहार को बचाने के लिए करें।

कब और कैसे हुई गोपाल खेमका की हत्या?

घटना शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 की रात की है। समय था रात करीब 11 बजकर 40 मिनट। जाने-माने कारोबारी गोपाल खेमका पटना में अपने घर के पास थे। उसी समय एक बाइक सवार हमलावर ने उन्हें गोली मार दी। घटना पटना के गांधी मैदान इलाके में हुई।

यह भी पढ़ें...बेऊर जेल में रची गई व्यापारी गोपाल खेमका के मर्डर की साजिश, डिप्टी सीएम सम्राट चाैधरी बोले, बख्शे नहीं जाएंगे हत्यारे

पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, स्थानीय थाने की टीम और गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक विशेषज्ञ साक्ष्य जुटाने में लगे हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पटना सेंट्रल की SP दीक्षा ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि खेमका को एक अज्ञात बाइक सवार ने गोली मारी। बता दें इस मामले की जांच के लिए SIT भी गठित की गई है।

यह भी पढ़ें...राहुल गांधी का हमला, संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रहा आरएसएस

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

बिहार न्यूज | बिहार में गोलीकांड | Patna News

Tags:
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • बीजेपी
  • Patna News
  • बिहार न्यूज
  • बिहार में गोलीकांड
  • पटना
  • नीतिश कुमार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा