30 जून को रिटायर होने वाले रेलवे कर्मचारियों को भी इंक्रीमेंट की सौगात

Amresh Kushwaha | May 26, 2024, 11:39 IST
Share
रेलकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी
रेलकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी

रेलवे कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। अब 30 जून को रिटायर होने वाले कर्मियों को भी इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं तीन वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारी भी इसका दावा कर सकते हैं।

30 जून को रिटायर होने वाले रेलवे कर्मचारियों ( railway employees)को भी अब 1 जुलाई को होने वाले इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा। एनएफआईआर ( National Federation of Indian Railwaymen ) की मांग पर रेलवे बोर्ड ने यह आदेश जारी किया है। मेंस कांग्रेस के संयोजक शशि मिश्रा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 30 जून को रिटायर होने पर भी एक जुलाई की इंक्रीमेंट ( increment ) का लाभ टाटानगर व चक्रधरपुर मंडल के दर्जनों रेलकर्मियों जबकि दक्षिण पूर्व जोन में सैकड़ों रेलकर्मी को मिलेगा। इससे उनकी पेंशन राशि बढ़ जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...DA HIKE : सरकारी अफसरों -कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, चुनाव बाद होगा ये बड़ा ऐलान

अब तक नहीं मिलता था रिटायर होने वाले कर्मचारियों को लाभ

रेलवे नियुक्ति की तारीख के आधार पर अपने कर्मचारियों को 1 जनवरी को और 1 जुलाई को 3% वार्षिक इंक्रीमेंट का लाभ देता है।
अब तक 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एक जुलाई को मिलने वाले वार्षिक इंक्रीमेंट का लाभ नहीं मिल पाता था, जबकि उन्होंने पूरे वर्ष इसके लिए काम किया है।

ये खबर भी पढ़िए...बच्चों के लिए खुशखबरी ! MP समेत देश के इन राज्यों में छुट्टी घोषित।

ऐसे में बोर्ड ने कोर्ट द्वारा जारी आदेश के आधार पर सभी जोन के महाप्रबंधक को आदेश जारी करते हुए 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश दिया है।
इंक्रीमेंट मिलने से कर्मचारियों को बेसिक सहित पेंशन, ग्रेच्युटी, हाउस रेंट एलाउंस, महंगाई भत्ता सहित अन्य भत्ते भी बढ़े बेसिक के आधार पर मिलेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...Chhattisgarh : बंद हो सकती हैं छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच बसें, जानें वजह

सेवानिवृत्त कर्मचारी भी कर सकते हैं दावा

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के तहत वैसे कर्मचारी जो आदेश जारी होने के तीन वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए हैं उन्हें भी उक्त सुविधा का लाभ मिलेगा। आदेश के तहत इंक्रीमेंट मिलने के बाद ऐसे कर्मचारियों के पेंशन व ग्रेच्युटी की गणना बढ़े हुए बेसिक के आधार पर की जाएगी और उन्हें बीते तीन वर्ष का एरियर भी मिलेगा।

ये खबर भी पढ़िए...भांग पीकर हवाई जहाज में बैठा पैसेंजर, हवा में खोलने लगा फ्लाइट का गेट

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंक्रीमेंट
  • रेलवे कर्मचारियों
  • railway employees
  • increment
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज