रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 1 जुलाई से ट्रेनों में बढ़ सकता है किराया, ये नियम भी बदलेंगे

Rohit Sahu | Updated:
Share
train fare hike
train fare hike

भारतीय रेलवे आने वाले दिनों में किराए में बढ़ोतरी कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, रेलवे बोर्ड इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहा है और अलग-अलग स्तरों पर इस पर चर्चा भी शुरू हो चुकी है।

रेलवे बोर्ड जल्द ही यात्रियों की जेब पर असर डालने वाला बड़ा फैसला ले सकता है। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय रेलवे किराया बढ़ाने को लेकर गंभीरता से विचार कर रहा है, और इस संबंध में विभिन्न स्तरों पर मंथन जारी है। हालांकि, अब तक रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही किराया बढ़ोतरी पर अंतिम मुहर लग सकती है और 1 जुलाई से इसे लागू किया जा सकता है। साथ ही तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है।

ट्रेनों में किराए की नई दरें

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नॉन मेल और नॉन एक्सप्रेस ट्रेनों में 1 पैसे प्रति किलोमीटर का किराया (Railway Fare Hike) बढ़ाया जाएगा। वहीं एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर का अतिरिक्त किराया देना होगा। यह नई व्यवस्था 1 जुलाई 2025 से लागू की जाएगी। हालांकि ये दरें फिलहाल लंबी दूरी तय करने पर लागू होंगी।

500 किलोमीटर तक कोई बढ़ोतरी नहीं

अगर आप 500 किलोमीटर या उससे कम दूरी की यात्रा कर रहे हैं, तो आपके लिए राहत की बात है। उपनगरीय ट्रेनें और सेकंड क्लास टिकट इस किराया वृद्धि (Train ticket price hike) से प्रभावित नहीं होंगे। हालांकि 500 किलोमीटर से ज्यादा दूरी की यात्रा पर आपको 0.50 रुपये प्रति किलोमीटर ज्यादा चुकाना पड़ेगा।

कोरोना के बाद पहली बार बढ़ेगा किराया

कोविड महामारी के बाद यह पहली बार है जब रेलवे (Indian Railway) ने किराया बढ़ाने का कदम उठाने का विचार कर रहा है। हालांकि यह बढ़ोतरी मामूली होगी। जिन यात्रियों को रोजाना या लंबे सफर करने की जरूरत होती है, उनके लिए यह जेब पर असर डाल सकती है।

यह भी पढ़ें...भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए चलेगी रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

तत्काल टिकट बुकिंग के नियम भी सख्त

रेलवे ने सिर्फ किराया बढ़ाने के साथ ही तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम (Train ticket Booking) को भी और मजबूत करने जा रहा है। 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट के लिए Aadhaar Authentication (आधार सत्यापन) जरूरी कर दिया गया है। इसका मकसद कालाबाजारी पर लगाम लगाना और सामान्य यात्रियों को फायदा देना है।

यह भी पढ़ें...भारतीय रेलवे ने बदले रिजर्वेशन के नियम, जानिए क्या है जनरल कैटेगरी के लिए बना नया सिस्टम

एजेंट्स के लिए अब और भी सख्त नियम

रेल मंत्रालय ने यह भी साफ किया है कि 15 जुलाई 2025 से एजेंट्स के लिए टिकट बुकिंग और सीमित हो जाएगी। नए नियमों के तहत अब AC टिकट सिर्फ 10:00 से 10:30 बजे के बीच बुक किए जा सकेंगे। नॉन-AC टिकट 11:00 से 11:30 बजे के बीच ही मिल सकेंगे। टिकट बुक करने से पहले आधार आधारित OTP वेरिफिकेशन भी जरूरी होगा

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

Tags:
  • RAILWAY
  • ONLINE RAIL TICKET
  • ट्रेन टिकट
  • Train fare
  • rail
मंत्री उदय प्रताप सिंह के आदेश पर जूनियर को बनाया BEO, हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द कर सीनियर को लौटाई जिम्मेदारी

By Neel Tiwari

मंत्री उदय प्रताप सिंह के आदेश पर जूनियर को बनाया BEO, हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द कर सीनियर को लौटाई जिम्मेदारी
राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका दबदबा? भाजपा-कांग्रेस की जिलेवार स्थिति और आंकड़े

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका दबदबा? भाजपा-कांग्रेस की जिलेवार स्थिति और आंकड़े
कारोबारी दीपक टंडन की रिमांड 2 दिन बढ़ी: बंद होटल वेलकम श्री के कमरों में शराब की बोतलें व कंडोम-सिगरेट के पैकेट मिले

By Umeshwari Baghel

कारोबारी दीपक टंडन की रिमांड 2 दिन बढ़ी: बंद होटल वेलकम श्री के कमरों में शराब की बोतलें व कंडोम-सिगरेट के पैकेट मिले
5 लाख नहीं दिए तो समाज से बाहर! उदयपुर में बुजुर्ग के परिवार का बहिष्कार, 6 लोगों पर FIR

By Ashish Bhardwaj

5 लाख नहीं दिए तो समाज से बाहर! उदयपुर में बुजुर्ग के परिवार का बहिष्कार, 6 लोगों पर FIR
सीएम बदलने की चर्चा को हवा दे गए किरोड़ी, फिर बोले,सीएम भजनलाल पर भरोसा,कहा—गलत अर्थ निकाला

By Mukesh Sharma

सीएम बदलने की चर्चा को हवा दे गए किरोड़ी, फिर बोले,सीएम भजनलाल पर भरोसा,कहा—गलत अर्थ निकाला
फर्जी मरीजों के नाम पर आयुष्मान से करोड़ों की लूट: अब होगी पांच गुना वसूली, 5 अस्पतालों पर 3 साल का बैन

By Umeshwari Baghel

फर्जी मरीजों के नाम पर आयुष्मान से करोड़ों की लूट: अब होगी पांच गुना वसूली, 5 अस्पतालों पर 3 साल का बैन
एयरगन रखने वाले हो जाएं सावधान, साफ करते वक्त हादसे में महिला सरपंच की मौत, भूलकर भी न करें ये गलतियां

By Jyoti Mahender Bhardwaj

एयरगन रखने वाले हो जाएं सावधान, साफ करते वक्त हादसे में महिला सरपंच की मौत, भूलकर भी न करें ये गलतियां