रेलवे का बड़ा फैसला, तत्काल टिकट बुकिंग के पहले 30 मिनट तक एजेंटों पर रोक, ये नियम भी बदला

Rohit Sahu | Jun 11, 2025, 15:50 IST
Share
irctc tatkal ticket
irctc tatkal ticket

रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब बुकिंग के पहले 30 मिनट तक एजेंट टिकट नहीं बुक कर सकेंगे। 1 जुलाई से आधार प्रमाणीकरण और 15 जुलाई से OTP अनिवार्य होगा।

इंडियन रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे के इस फैसले के बाद आम जनता को बड़ा फायदा होने वाला है। नए नियम 1 जुलाई 2025 से लागू कर दिए जाएंगे। अब टिकट बुक करना आम लोगों के लिए आसान और दलालों के लिए मुश्किल होने वाला है। दरअसल रेलवे ने दलालों तत्काल विंडो खुलने के शुरू के 30 मिनिट तक दलालों के टिकट बुक करने पर रोक लगा दी है।

पहले 30 मिनट तक अब एजेंट नहीं कर पाएंगे बुकिंग

रेलवे ने यह साफ कर दिया है कि अधिकृत एजेंट अब तत्काल टिकट बुकिंग के पहले 30 मिनट तक कोई टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।वातानुकूलित क्लास (AC Class) के लिए यह समय होगा सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक। जबकि गैर-वातानुकूलित क्लास (Non-AC Class) के लिए सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक होगा। इस रोक से आम यात्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी और बिचौलियों की पकड़ कमजोर होगी।
रेलवे के सीनियर अफसर सौरभ कटारिया का कहना है कि अब बुकिंग का सिस्टम पहले से ज्यादा साफ-सुथरा, सुरक्षित और ईमानदार होगा। इस बदलाव का मकसद है – आम मुसाफिर को फायदा देना और गलत तरीके से टिकट बुक करने वालों पर लगाम कसना।

ऑनलाइन टिकट के लिए अनिवार्य होगा आधार और OTP

1 जुलाई 2025 से IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए तत्काल टिकट तभी बुक होंगे, जब यात्री आधार के जरिए लॉगिन करेंगे। यानी अब कोई भी टिकट बिना आधार वेरीफिकेशन के नहीं मिलेगा।

15 जुलाई से ओटीपी भी अनिवार्य

15 जुलाई 2025 से रेलवे OTP (One-Time Password) आधार पर भी अनिवार्य करने जा रहा है। चाहे टिकट पीआरएस काउंटर से बुक किया जाए या अधिकृत एजेंट से, ओटीपी वेरीफाई करना जरूरी होगा। सिस्टम जनरेटेड ओटीपी यात्री के मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा, और बुकिंग तभी मुमकिन होगी जब यह ओटीपी सत्यापित हो जाएगा।

टिकट बुकिंग में होगी हाई सिक्योरिटी

रेलवे का मानना है कि इन बदलावों से बुकिंग प्रोसेस ज्यादा सेफ हो जाएगी। इससे न केवल टिकट दलाली पर रोक लगेगी बल्कि सामान्य यात्री को बेहतर सेवा और प्राथमिकता भी मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि समय रहते नए नियमों को जान लें और अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।

यह भी पढ़ें...रेलवे में बड़ा बदलाव: अब ट्रेन से 24 घंटे पहले कंफर्म होगा रिजर्वेशन

5 लाइन में समझें पूरी खबर

1 जुलाई से IRCTC पर आधार प्रमाणीकरण के बिना टिकट बुक नहीं होगा।

15 जुलाई से OTP सत्यापन सभी यात्रियों के लिए अनिवार्य होगा।

एजेंट अब तत्काल टिकट बुकिंग के पहले 30 मिनट में टिकट नहीं बुक कर सकेंगे।

बुकिंग के लिए पीआरएस काउंटर और एजेंट को भी OTP वेरीफिकेशन करना होगा।

सभी बदलाव दलालों पर लगाम और आम यात्रियों को प्राथमिकता देने के लिए हैं।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

RAILWAY | IRCTC booking | irctc tatkal ticket | IRCTC seat booking

Tags:
  • IRCTC
  • RAILWAY
  • तत्काल टिकट
  • IRCTC booking
  • IRCTC seat booking
  • irctc tatkal ticket
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं