राजस्थान के CRPF जवान ने मणिपुर कैंप में चलाई गोलियां, 2 की मौत, खुद भी किया सुसाइड
Jitendra Shrivastava | Feb 14, 2025, 23:23 IST
crpf-jawan-fires-at-comrades Photograph: (thesootr)
मणिपुर के इम्फाल वेस्ट जिले में CRPF जवान ने गुरुवार रात अपने ही साथियों पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई, जबकि 8 जवान घायल हो गए।
मणिपुर के CRPF कैंप में गुरुवार रात को हुए गोलीकांड ने पूरे देश को हिला दिया। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के एक CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं, जिसमें दो जवानों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। फायरिंग के बाद जवान ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से जवान के पैतृक गांव में मातम पसर गया है, वहीं सेना और प्रशासन इस मामले की जांच में जुट गए हैं। घटना के कारणों की जांच जारी है और CRPF की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
गुरुवार रात 8:20 बजे मणिपुर के इम्फाल वेस्ट जिले में लामफेल स्थित CRPF कैंप में राजस्थान के हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार मेघवाल ने अचानक अपनी सर्विस राइफल से फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में सब-इंस्पेक्टर तिलकराज और कॉन्स्टेबल राजीव रंजन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये खबरें भी पढ़ें...
भोपाल में CRPF जवान का खौफनाक कदम : पत्नी की हत्या कर खुद को मारी गोली
नक्सलियों ने CRPF जवानों को निशाना बनाया, बीजापुर में IED ब्लास्ट
गोलीबारी के बाद संजय मेघवाल ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीआरपीएफ की 120वीं बटालियन में तैनात संजय 5 दिन पहले ही मणिपुर पहुंचा था।
सीआरपीएफ के अधिकारियों ने जवान के परिवार को घटना की जानकारी दी। संजय के गांव झुंझुनूं जिले के बिगोदना में गम का माहौल है। परिजनों को भरोसा नहीं हो रहा कि संजय इस तरह की घटना को अंजाम दे सकता है। संजय के परिवार में पत्नी अनिता, 14 साल की बेटी एकता और 9 साल का बेटा अमित है।
ये खबरें भी पढ़ें...
मणिपुर के जिरीबाम में CRPF ने 11 कुकी उग्रवादियों को मार गिराया
CRPF कैंप पर नक्सलियों ने किया अटैक, BGL और रॉकेट लॉन्चर से किया हमला
इस घटना के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। CRPF की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जवान के मानसिक स्वास्थ्य और ड्यूटी के तनाव को लेकर जांच की जा रही है।
संजय मेघवाल का पार्थिव शरीर दिल्ली होते हुए उनके गांव लाया जाएगा, जहां 17 फरवरी को सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस घटना ने सैन्य बलों के भीतर मानसिक स्वास्थ्य और दबाव से जुड़े मुद्दों पर फिर से चर्चा छेड़ दी है।
गोलीबारी में एक सब-इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल की मौत
ये खबरें भी पढ़ें...
भोपाल में CRPF जवान का खौफनाक कदम : पत्नी की हत्या कर खुद को मारी गोली
नक्सलियों ने CRPF जवानों को निशाना बनाया, बीजापुर में IED ब्लास्ट
फायरिंग के बाद जवान ने किया सुसाइड
परिजन को सूचना मिलते ही गांव में छाया मातम
ये खबरें भी पढ़ें...
मणिपुर के जिरीबाम में CRPF ने 11 कुकी उग्रवादियों को मार गिराया
CRPF कैंप पर नक्सलियों ने किया अटैक, BGL और रॉकेट लॉन्चर से किया हमला
CRPF का अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं
17 फरवरी को होगा अंतिम संस्कार
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava