दूसरों को हंसाते-हंसाते खुद ड्रामा बन गया, सुप्रीम कोर्ट में भावुक हुए राजपाल यादव
Aman Vaishnav | Oct 07, 2026, 14:14 IST
सुप्रीम कोर्ट में चेक बाउंस मामले की सुनवाई के दौरान अभिनेता राजपाल यादव
चेक बाउंस मामले में फंसे बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की कहानी में एक नया मोड़ आया है। राजपाल यादव अपने ऊपर बकाए कर्ज की रकम चुकाने के लिए आगे आए हैं। बुधवार को जब वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, तो उनके हाथ में 1.15 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट था। उन्होंने कोर्ट को यह रकम सौंपी और बाकी बचे 85 लाख रुपये चुकाने के लिए 13 अक्टूबर तक की मोहलत मांगी।
राजपाल यादव का चेक बाउंस केस
जज की बात सुनकर राजपाल यादव काफी मायूस हो गए और उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई।
राजपाल ने कहा कि वे सालों से लोगों को हंसाते और उनका मनोरंजन करते आ रहे हैं। इसके बाद भी आज खुद एक ड्रामा बनकर रह गए हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म अता पता लापता में उनका बहुत सारा पैसा डूब गया था। उन्हें करीब 17 करोड़ रुपए का भारी नुकसान झेलना पड़ा था।
5 करोड़ के चक्कर में 22 करोड़ का नुकसान
एक्टर ने बताया कि पहले उनसे कहा गया था कि वे 100 करोड़ रुपए के आदमी हैं। वहीं बाद में अदालतों में घसीटने की धमकी दी गई। राजपाल ने कहा कि उन्होंने 200 फिल्में की हैं। इस पूरे विवाद ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। अब उन्हें दोबारा काम मिलने लगा है और वे पाई-पाई चुका देंगे।
इस पर CJI ने उन्हें सलाह दी कि वे कुछ अच्छी फिल्में बनाएं। साथ ही पहले की तरह लोगों का मनोरंजन करते रहें।
सुप्रीम कोर्ट का रुख और मामले का ब्योरा
केस से जुड़े अहम पहलू इस प्रकार हैं।
- यह मामला सीधे तौर पर मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (Murli Projects Pvt Ltd) कंपनी से जुड़ा हुआ है।
- इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को हर मामले में 3 महीने की सजा सुनाई थी।
- सुप्रीम कोर्ट में राजपाल ने 1.15 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करा दिया है।
- बकाया 85 लाख रुपये चुकाने के लिए उन्होंने 13 अक्टूबर तक की मोहलत मांगी है।
- कोर्ट ने उन्हें बाकी रकम का बंदोबस्त करने के लिए 2 हफ्ते की राहत दी है।
कोर्ट की पिछली सख्ती और आखिरी मौका
कोर्ट ने कहा कहा कि राजपाल की सजा के खिलाफ अपील पहले ही खारिज कर दी जाती। कोर्ट ने उन्हें 2 करोड़ रुपए जमा करने के लिए सिर्फ एक दिन का समय दिया था। कोर्ट ने साफ कहा था कि यह उनके पास आखिरी मौका है। इसके बाद राजपाल यादव 1.15 करोड़ रुपए का ड्राफ्ट लेकर कोर्ट में पहुंचे।
क्लीन सिटी इंदौर में हालात बेकाबू, एक तरफ सफाईकर्मी हड़ताल पर, दूसरी ओर महापौर के लगे पोस्टर
By Sanjay Gupta
बनने से पहले ही पानी में डूबा 34 करोड़ का सांदीपनि स्कूल, दतिया में इंजीनियरिंग पर सवाल!
By Ramanand Tiwari
सरिस्का छोड़ थानागाजी की सड़क पर पहुंचा टाइगर, सरिस्का जोन इलाके में देखा गया टाइगर, लोगों में दहशत
By Jyoti Mahender Bhardwaj
टीआई दिनेश वर्मा को 6 साल बाद आरोपपत्र, DIG के आरोपत्र देने पर सवाल, हाईकोर्ट से स्टे
By Sanjay Gupta
पुष्कर मेले में इस बार लगान जैसा क्रिकेट, 60 किमी घोड़ों की रेस,धार्मिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन
By Jyoti Mahender Bhardwaj
आबकारी सहायक आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित के आरोप- राजनीतिक प्रभाव में सरकार ने किया निलंबित
By Sanjay Gupta
स्मृति मंधाना की कहानी में इमोशन भी, जीत भी: कभी बनने वाली थीं इंदौर की बहू, अब संभालेंगी टीम इंडिया की कमान
By Arohi Raj