राजपाल यादव को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, कर्ज के जाल में फंसे एक्टर
Anjali Dwivedi | Feb 12, 2026, 15:55 IST
rajpal-yadav-check-bounce-case-surrender-tihar
कॉमेडियन राजपाल यादव ने नौ करोड़ के कर्ज मामले में सरेंडर किया। उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट ने फटकार लगाई है, जबकि सलमान और अजय देवगन समेत कई सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए।
News In Short
- राजपाल यादव पर 5 करोड़ का कर्ज था जो अब 9 करोड़ रुपए हो चुका है।
- दिल्ली हाई कोर्ट ने भुगतान में देरी और आदेश की अवहेलना पर राजपाल को लताड़ लगाई है।
- सलमान, अजय देवगन और वरुण धवन समेत 14 सेलेब्स राजपाल की मदद कर रहे हैं।
- कोर्ट से दिए गए अल्टीमेटम पर पैसा न चुका पाने के कारण एक्टर को सरेंडर करना पड़ा।
- परिवार में शादी का हवाला देकर वकील ने कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है।
News In Detail
आज 12 फरवरी को कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर जरूरी सुनवाई चल रही थी। सुनवाई के दौरान राजपाल को समय पर पैसा न चुका पाने के लिए कड़ी फटकार खानी पड़ी।
Rajpal Yadav Bail Hearing Live Update: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई फटकार, एक्टर की दलील, पहले ही दे चुके 3 करोड़ - India TV Hindi
हाई कोर्ट से राजपाल यादव को फटकार
राजपाल के वकील ने दलील दी कि वे शुरू से ही मामला सेटल करना चाहते थे। वकील ने बताया कि राजपाल ने कोर्ट के आदेश का मान रखने के लिए ही सरेंडर किया है। पांच करोड़ का मूल कर्ज था, जिसमें से तीन करोड़ से अधिक की राशि चुकाई जा चुकी है।
हाई कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें इस मामले (कर्ज नहीं चुकाने पर राजपाल यादव पर एक्शन) में हस्तक्षेप की वजह नहीं दिखती है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राजपाल को भुगतान के लिए करीब 25 से 30 मौके दिए गए थे। जज ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और सहानुभूति कानून से ऊपर नहीं हो सकती है।
अब राजपाल को कोर्ट में बताना होगा कि आखिर भुगतान करने में इतनी लंबी देरी क्यों हुई? कोर्ट ने कहा कि अगर राजपाल बकाया राशि जमा करते हैं, तभी सुनवाई आगे जारी रखी जाएगी। वहीं राजपाल के वकील ने परिवार में शादी का हवाला देते हुए सिक्योरिटी अमाउंट जमा करने की बात कही है।
Rajpal Yadav Case: राजपाल यादव शादी में जाने के लिए मांग रहे जमानत, दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई फटकार
क्यों जेल गए राजपाल यादव?
दर्शकों को यह फिल्म पसंद नहीं आई और राजपाल को बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इस मूवी को बनाने के लिए राजपाल ने 2010 में दिल्ली के एक बिजनेसमैन से 5 करोड़ का लोन लिया था। फिल्म के औंधे मुंह गिरने के बाद राजपाल को भारी नुकसान हुआ।
इसलिए राजपाल कर्ज नहीं चुका पाए। फिर 2018 में मामले ने लीगल मूव लिया। राजपाल और उनकी पत्नी के खिलाफ केस किया गया। पांच करोड़ का ये अमाउंट ब्याज के साथ 9 करोड़ हो गया। एक्टर इस केस में पहले भी 2 बार जेल की हवा खा चुके हैं। अंत में जब कोर्ट के दिए अल्टीमेटम पर वो पैसा नहीं चुका सके, तब खुद को सरेंडर करने को मजबूर हुए।
कभी यारों के यार राजपाल यादव ने की थी दोस्तों की मदद, आज कर्ज ना चुकाने पर जेल में हैं बंद-Rajpal Yadav once used to help friend but today he is in
सेलेब्स ने की राजपाल की मदद
सलमान खान, अजय देवगन और सोनू सूद समेत करीब 14 हस्तियों ने आर्थिक मदद दी है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लाइज ने भी लोगों से मदद करने की पुरजोर अपील की है। राजपाल की पत्नी राधा ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री द्वारा दिखाए गए इस समर्थन का आभार जताया है।
ये खबरें भी पढ़ें...
राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति सील, जानें बैंक वालों ने क्यों जड़ा एक्टर के घर पर ताला
धुरंधर की हीरोइन ने साड़ी और झुमकों में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
Dharmendra Amitabh Friendship: शोले नहीं, इस मूवी के सेट पर शुरू हुई थी अमिताभ और धर्मेंद्र की दोस्ती
Sholay Facts: 50 साल पहले शोले में कौन था सबसे महंगा एक्टर, कैसे बनी ये मूवी कल्ट क्लासिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava