ram mandir trust
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बैठक में चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर
Jitendra Shrivastava | Published:
Photograph: (thesootr)
AYODHYA. राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव बनाया गया है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा हुआ मंजूर।
- राम मंदिर ट्रस्ट में चंदा चोरी मामले पर बड़ा फैसला।
- कृष्ण मोहन बने ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव।
- गोविंद देव गिरी बोले, यह हम सबके लिए शर्म की बात।
- 22 जुलाई को होगी राम मंदिर ट्रस्ट की अगली बैठक।
बैठक में हुए बड़े फैसले
राम मंदिर चढ़ावा चोरीके मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। बताया गया कि दोनों बैठक के दौरान मौजूद नहीं थे। कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य बैठक में शामिल हुए।
गोविंद देव गिरी ने क्या कहा
उन्होंने चंदा चोरी की घटना को बेहद दुखद बताया। गिरी ने कहा कि यह सबके लिए शर्म की बात है। उन्होंने बताया कि चंपत राय और अनिल मिश्रा ने खुद इस्तीफा दिया था।
गिरी के मुताबिक ट्रस्ट के नियमों के अनुसार इस्तीफा देने के बाद उसे स्वीकृत ही माना जाता है। इसलिए ट्रस्ट ने भी इसे स्वीकार कर लिया। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रस्ट के संविधान में इस्तीफा अस्वीकार करने का कोई प्रावधान नहीं है।
कृष्ण मोहन को मिली नई जिम्मेदारी
एक अलग समिति नई व्यवस्था और नए सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया देखेगी। गिरी ने कहा कि चंपत राय के अब तक के कार्यों का ट्रस्ट पूरा सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि आने वाली व्यवस्थाओं के लिए ट्रस्ट पूरी तरह तैयार है।
अफवाहों से बचने की अपील
उन्होंने रामायण की प्रति और कागभुसुंडि जैसी अहम वस्तुओं का भी जिक्र किया। गिरी ने साफ किया कि ये सभी वस्तुएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी भी वस्तु की चोरी नहीं हुई है, यह उन्होंने भरोसे के साथ कहा।
अगली बैठक की तारीख तय
फिलहाल एसआईटी की जांच जारी है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थायी नियुक्तियों पर फैसला होगा। तब तक कृष्ण मोहन ही ट्रस्ट का कामकाज संभालेंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
राम मंदिर 40 फीसदी कमीशन पर बना, भूपेश बोले झूलेलाल की 200 किलो चांदी गायब
रायपुर के राम मंदिर के चढ़ावे पर सवाल, प्रधानमंत्री तक पहुंची चंदे की शिकायत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: मोहन भागवत बोले- होसबाले के बयान से सहमत, हिंदू संयम रखें
राम मंदिर के बाद अब केदारनाथ में दान चोरी का आरोप, कांग्रेस ने उठाए सवाल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari