रामभद्राचार्य का दावा: मेरे कहने पर बना राजस्थान में ब्राह्मण सीएम
Sourabh Bhatnagar | Nov 15, 2024, 14:05 IST
thesootr
जयपुर में श्रीराम कथा के दौरान गुरु रामभद्राचार्य ने दावा किया कि उनके कहने पर ही भजनलाल शर्मा राजस्थान के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने यह भी कहा कि वसुंधरा राजे से सहमति लेकर भाजपा ने यह फैसला लिया।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान प्रसिद्ध संत गुरु रामभद्राचार्य ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उनके सुझाव पर ही राजस्थान में भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया। इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।
वह बाल संत नहीं.. अभिनव को डांट लगाने पर बोले स्वामी रामभद्राचार्य
रामभद्राचार्य ने दावा किया कि जब राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा चल रही थी, तब लोगों ने वसुंधरा राजे के नाराज होने की आशंका जताई। इस पर उन्होंने कहा कि वसुंधरा से खुद इस प्रस्ताव का समर्थन करवा देंगे। यह बयान रामभद्राचार्य ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में दिया।
अविमुक्तेश्वरानंद पर भड़के रामभद्राचार्य, बोले- वह शंकराचार्य नहीं है
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा को बहुमत मिला था। लेकिन मुख्यमंत्री के नाम को लेकर असमंजस बना हुआ था। काफी चर्चाओं के बाद भाजपा विधायक दल ने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री चुना, और उन्होंने 15 दिसंबर 2023 को शपथ ली। उनके साथ दीया कुमारी और डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
श्रीराम कथा के दौरान किया बड़ा खुलासा
जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में चल रही श्रीराम कथा का आयोजन बालाजी गौशाला संस्थान द्वारा करवाया जा रहा है। इस कथा का नेतृत्व गुरु रामभद्राचार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उपस्थित थे। कथा के दौरान रामभद्राचार्य ने कहा, मैंने ऊपर वालों को संकेत दिया था कि इस बार राजस्थान की सत्ता ब्राह्मण को दी जाए।
वसुंधरा राजे को लेकर भी बयान
अविमुक्तेश्वरानंद पर भड़के रामभद्राचार्य, बोले- वह शंकराचार्य नहीं है
भजनलाल शर्मा का नाम कैसे तय हुआ?
FAQ
- 1. गुरु रामभद्राचार्य कौन हैं?
गुरु रामभद्राचार्य भारत के प्रसिद्ध संत और धार्मिक प्रवचनकर्ता हैं। - 2. रामभद्राचार्य ने मुख्यमंत्री को लेकर क्या दावा किया?
उन्होंने दावा किया कि उनके कहने पर राजस्थान में भजनलाल शर्मा को ब्राह्मण मुख्यमंत्री बनाया गया। - 3. वसुंधरा राजे को लेकर रामभद्राचार्य ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे से सहमति लेकर भाजपा ने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया। - 4. राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?
राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हैं, जिन्होंने 15 दिसंबर 2023 को शपथ ली थी। - 5. रामभद्राचार्य का यह बयान क्यों चर्चा में है?
उनका बयान इसलिए चर्चा में है क्योंकि उन्होंने एक बड़े राजनीतिक निर्णय में अपनी भूमिका का दावा किया है, जो असामान्य है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari