थिएटर्स के बाद संसद में दिखाई जाएगी 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' की स्क्रीनिंग
Jitendra Shrivastava | Feb 03, 2025, 17:57 IST
-screening-in-parliament Photograph: (thesootr)
संसद में 15 फरवरी को 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' की विशेष स्क्रीनिंग होगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, संसद सदस्य और सांस्कृतिक क्षेत्र से कई विशिष्ट लोग इस आयोजन में शामिल होंगे। यह फिल्म भारत में 24 जनवरी को रिलीज हुई थी...
जापानी-भारतीय एनीमे फिल्म 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' का प्रदर्शन संसद में किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन यूगो साको, राम मोहन और कोइची सासाकी ने किया है। 32 साल बाद इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। ऑडियंस ने भी इसे खूब सराहा है। अब इसका असर संसद में भी दिखाई देगा।
गीक पिक्चर्स के सह-संस्थापक अर्जुन अग्रवाल ने इसे हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि रामायण की कालातीत कथा का सम्मान है। रामायण की इस विशेष स्क्रीनिंग के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कई संसद सदस्य और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े खास लोग मौजूद रहेंगे।
ये खबर भी पढ़ें...
चित्रकूट में बनेगा रामायण एक्सपीरियंस पार्क, लगाई जाएगी 151 फीट ऊंची श्रीराम प्रतिमा
पीएम विदेशी मेहमानों को देते हैं गीता और रामायण : सीएम मोहन यादव
'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' को 1993 में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में दिखाया गया था। हालांकि, तब इसे सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया था।
2000 के दशक में यह फिल्म भारतीय टीवी चैनलों पर प्रसारित हुई और दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुई। इस फिल्म को हाल ही में 24 जनवरी को हिंदी, तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज किया गया।
ये खबर भी पढ़ें...
रामायण नहीं है काल्पनिक, अब चीन ने खोजे भगवान श्रीराम के पदचिह्न
रामायण की चौपाई 'ताहि बधे कुछ पाप न होई'.. बोलकर जज ने सुनाई फांसी की सजा
फिल्म के हिंदी संस्करण में राम के किरदार को अरुण गोविल ने आवाज दी है। सीता के लिए नम्रता साहनी और रावण के लिए दिवंगत अमरीश पुरी ने अपनी आवाज दी।
इसके अलावा, शत्रुघ्न सिन्हा ने कथावाचक के रूप में भूमिका निभाई है। प्रसिद्ध पटकथा लेखक वी विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म के नए संस्करण के हिसाब से संशोधित किया है।
फिल्म वितरण कंपनी गीक पिक्चर्स ने बताया कि 15 फरवरी को संसद भवन में इस फिल्म की स्क्रीनिंग होगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई सांसद और सांस्कृतिक जगत के प्रमुख व्यक्ति इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
लोकसभा अध्यक्ष सहित खास लोग होंगे मौजूद
ये खबर भी पढ़ें...
चित्रकूट में बनेगा रामायण एक्सपीरियंस पार्क, लगाई जाएगी 151 फीट ऊंची श्रीराम प्रतिमा
पीएम विदेशी मेहमानों को देते हैं गीता और रामायण : सीएम मोहन यादव
जानिए फिल्म के बारे में...
2000 के दशक में यह फिल्म भारतीय टीवी चैनलों पर प्रसारित हुई और दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुई। इस फिल्म को हाल ही में 24 जनवरी को हिंदी, तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज किया गया।
ये खबर भी पढ़ें...
रामायण नहीं है काल्पनिक, अब चीन ने खोजे भगवान श्रीराम के पदचिह्न
रामायण की चौपाई 'ताहि बधे कुछ पाप न होई'.. बोलकर जज ने सुनाई फांसी की सजा
फिल्म में कलाकारों की आवाज
इसके अलावा, शत्रुघ्न सिन्हा ने कथावाचक के रूप में भूमिका निभाई है। प्रसिद्ध पटकथा लेखक वी विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म के नए संस्करण के हिसाब से संशोधित किया है।
FAQ- खबर से संबंधित सवाल
- रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम की विशेष स्क्रीनिंग कब होगी?
इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग 15 फरवरी को संसद भवन में आयोजित होगी। - इस आयोजन में कौन-कौन उपस्थित होंगे?
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, संसद सदस्य और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े प्रमुख लोग उपस्थित होंगे। - 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' का निर्देशन किसने किया है?
फिल्म का निर्देशन यूगो साको, राम मोहन और कोइची सासाकी ने किया है। - फिल्म के हिंदी संस्करण में किसने आवाज दी है?
हिंदी संस्करण में अरुण गोविल ने राम, नम्रता साहनी ने सीता और अमरीश पुरी ने रावण को आवाज दी है। - यह फिल्म पहले कब और कहां प्रदर्शित हुई थी?
यह फिल्म 1993 में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में प्रदर्शित की गई थी।
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
By Sanjay Dhiman
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
By Sandeep Kumar
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
By Ramanand Tiwari
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
By Sanjay Gupta
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
By Sanjay Dhiman
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट
By Sanjay Gupta