डीपफेक के जरिए बना रश्मिका मंदाना का वीडियो, आखिर इसके शिकार लोगों को कैसे मिले संवैधानिक उपचार

Chandresh Sharma | Published:
Share
डीपफेक के जरिए बना रश्मिका मंदाना का वीडियो, आखिर इसके शिकार लोगों को कैसे मिले संवैधानिक उपचार
डीपफेक के जरिए बना रश्मिका मंदाना का वीडियो, आखिर इसके शिकार लोगों को कैसे मिले संवैधानिक उपचार

इन दिनों डीपफेक के जरिए बनाए गए रश्मिका मंदाना के वीडियो की जमकर चर्चा हो रही है। अमिताभ बच्चन से लेकर खुद रश्मिका मंदाना भी इस पर हैरत जता चुके हैं।

NEW DELHI. इन दिनों डीपफेक के जरिए बनाए गए रश्मिका मंदाना के वीडियो की जमकर चर्चा हो रही है। अमिताभ बच्चन से लेकर खुद रश्मिका मंदाना भी इस पर हैरत जता चुके हैं। दरअसल सोशल मीडिया में लाखों लोगों ने डीपफेक के जरिए बनाए गए इस वीडियो को असली समझ लिया था, इस वीडियो को इतनी बारीकी से डॉक्टर्ड किया गया था कि रश्मिका को जानने वाले भी इस पर विश्वास कर बैठे थे।

सबसे पहले रश्मिका की प्रतिक्रिया

इस वीडियो की सच्चाई सामने आने के बाद रश्मिका मंदाना ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ईमानदारी से कहूं तो ऐसा कुछ न केवल मेरे लिए, बल्कि हममें से हर एक के लिए बेहद डरावना है। अगर मेरे साथ ये तब हुआ होता, जब मैं स्कूल या कॉलेज में होती, तो मैं इससे निपटने का सोच भी नहीं सकती थी।

क्या है डीपफेक?

डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल जमकर पोर्नोग्राफी के लिए किया जा रहा है। इसका उपयोग धोखाधड़ी, सेलिब्रिटी को बदनाम करने के साथ-साथ इलेक्शन में हेर-फेर, सोशल इंजीनियरिंग और फाइनेंशियल फ्रॉड के लिए भी किया जा रहा है।

एमा वॉटसन और स्कारलेट जोहानसन भी हो चुकीं शिकार

डीपफेक शब्द का खुलासा पहली मर्तबा साल 2017 में हुआ था, जब अमेरिका के सोशल न्यूज एग्रीगेटर रेड्डिट पर डीपफेक आईडी से कई सेलिब्रिटीज के वीडियो पोस्ट किये गए थे। जिसमें एक्ट्रेस एमा वॉटसन, स्कारलेट जोहानसन और गैल गैलोट के पोर्न वीडियोज थे।

भारत में नहीं अलग से कोई कानून

भारत में इसके शिकार लोगों के लिए कोई कानून या नीति नहीं बनाई गई है। इस प्रकार के तमाम मामले आईटी एक्ट के तहत ही सुने जाते हैं। हां ऐसे वीडियो या जानकारी फैलाने वाले को आईटी एक्ट के तहत 3 से 10 साल की सजा का प्रावधान जरूर है।

क्या कहते हैं साइबर लॉ एक्सपर्ट?

साइबर लॉ एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर किसी के साथ डीपफेक जैसा कुछ होता है तो वह स्थानीय पुलिस और साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पुलिस धोखेबाजों का आईपी एड्रेस पता लगा सकती है और उस पर मुकदमा चलाया जा सकता है। हालांकि यदि अपराधी विदेश में हो तो फिर उस पर कार्रवाई में काफी दिक्कत आती है।

Tags:
  • What is the problem of deepfake? Rashmika Mandanna's deepfake video
  • video sparked debate
  • is there a need to make a new law?
  • क्या है डीपफेक की बला?
  • रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो
  • वीडियो ने छेड़ी बहस
  • क्या नया कानून बनाने की जरूरत
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर