RAUs कोचिंग हादसा : पिता ने ठुकराए 10 लाख रुपए, कहा हम इस मुआवजे का क्या करेंगे?
Amresh Kushwaha | Jul 30, 2024, 11:13 IST
RAUs कोचिंग हादसा
दिल्ली की राव कोचिंग सेंटर में भारी बारिश के कारण हुए हादसे में नेवीन डेल्विन समेत तीन छात्रों की मौत हो गई। नेवीन के पिता ने मुआवजे को ठुकराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
दिल्ली की राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में भारी बारिश के कारण पानी भर गया था। इस हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई थी। मरने वालों में एक नाम नेवीन डेल्विन का भी था। नेवीन के पिता ने मुआवजे के रूप में मिलने वाले 10 लाख रुपए की राशि को ठुकरा दिया है। साथ ही पिता ने घटना के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ये खबर भी पढ़िए...ITR Filing: रिफंड पाने के लिए रिटर्न में फर्जी क्लेम करना पड़ेगा भारी, आयकर विभाग ने दी चेतावनी
27 जुलाई को दिल्ली में भारी बारिश हुई थी। इसके चलते मध्य दिल्ली के कोचिंग हब पुराने राजेंद्र नगर में राव आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया था। पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी। आपको बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कोचिंग सेंटर हादसे में जान गंवाने वाले तीनों स्टूडेंट्स के परिवारों को 10 लाख रुपए की मुआवजा राशि देने की घोषणा की थी।
ये खबर भी पढ़िए...दिल्ली कोचिंग हादसा : गृह मंत्रालय ने जांच कमेटी बनाई, 30 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी
28 साल के बेटे नेवीन को कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में हुए हादसे में गंवाने के बाद पिता दुखी हैं। उन्होंने कहा कि हम मुआवज़े से क्या करेंगे? नेवीन वापस नहीं आएगा। हम सिर्फ यह चाहते हैं कि कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में युवा जीवन बर्बाद न हो। उन्होंने वीके सक्सेना की ओर से घोषित मुआवजे को स्वीकार नहीं करने की बात कही है।
ये खबर भी पढ़िए...RAUs IAS कोचिंग सेंटर हादसा: बेसमेंट मालिक समेत सात लोग गिरफ्तार, पानी भरने से तीन छात्रों ने गवाईं जान
डेल्विन के माता-पिता और एक छोटी बहन हैं। उनकी मां लैंसलेट डेल्विन कोच्चि में प्रोफेसर हैं। उनके पिता डेल्विन सुरेश एक सेवानिवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त हैं और उनकी छोटी बहन एक स्नातक छात्रा है। डेल्विन के चाचा लिनु राज ने बताया कि सभी को उनसे बहुत उम्मीदें थीं। हमें रविवार सुबह घटना के बारे में पता चला और तब से घर में शोक का माहौल है। उनकी मां इस सदमे को बरदास नहीं कर पाई हैं और अस्पताल में हैं।
ये खबर भी पढ़िए...सतपुड़ा और विंध्याचल भवनों को तोड़कर बनाएंगे आधुनिक ऑफिस कॉम्प्लेक्स
नेवीन डेल्विन चार साल पहले दिल्ली आया था। वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पीएचडी करने के लिए दिल्ली आया था और मई में सिविल सेवक बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए राव आईएएस स्टडी सर्किल ज्वाइन किया था।
ये खबर भी पढ़िए...ITR Filing: रिफंड पाने के लिए रिटर्न में फर्जी क्लेम करना पड़ेगा भारी, आयकर विभाग ने दी चेतावनी
जानें क्या है पूरा मामला
ये खबर भी पढ़िए...दिल्ली कोचिंग हादसा : गृह मंत्रालय ने जांच कमेटी बनाई, 30 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी
हम इस मुआवजे का क्या करेंगे?
ये खबर भी पढ़िए...RAUs IAS कोचिंग सेंटर हादसा: बेसमेंट मालिक समेत सात लोग गिरफ्तार, पानी भरने से तीन छात्रों ने गवाईं जान
नेवीन के परिवार में कौन-कौन?
ये खबर भी पढ़िए...सतपुड़ा और विंध्याचल भवनों को तोड़कर बनाएंगे आधुनिक ऑफिस कॉम्प्लेक्स
चार साल पहले दिल्ली आया था नेवीन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA