RBI का नया प्रस्ताव: अब 10 महीने नहीं, 3 महीने में मिलेगा सस्ते लोन का फायदा!

Aman Vaishnav | Aug 14, 2026, 15:40 IST
Share
RBI का नया प्रस्ताव
RBI का नया प्रस्ताव

RBI जब ब्याज दरें घटाता है, तो बैंकों द्वारा ग्राहकों का लोन सस्ता करने में कई महीने लग जाते हैं। केंद्रीय बैंक ने अब इस देरी को खत्म करने के लिए 3 महीने की समय सीमा तय करने का प्रस्ताव रखा है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जब रेपो रेट घटाता है, तो ग्राहकों को उम्मीद रहती है कि उनकी लोन की किस्त भी जल्दी घटेगी लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं होता।

होम लोन जैसे कई कर्ज में ब्याज दर घटने का फायदा महीनों बाद मिलता है। अब रिजर्व बैंक ने इस देरी को खत्म करने की योजना बनाई है।

बता दें कि रेपो रेट वह दर है जिस पर RBI बैंकों को कर्ज देता है। जब यह दर घटती है, तो बैंकों के लिए पैसा सस्ता हो जाता है। उम्मीद होती है कि बैंक भी ग्राहकों को सस्ता लोन दें लेकिन अभी यह प्रक्रिया धीमी रहती है।

क्या है RBI का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने एक नया ड्राफ्ट जारी किया है। इसका नाम RBI (लोन और एडवांस पर ब्याज दरें) डायरेक्शन 2026 है। इसके मुताबिक बैंकों को ब्याज दर बदलाव का फायदा अधिकतम तीन महीने में ग्राहकों तक पहुंचाना होगा। अभी इसके लिए कोई तय समय सीमा नहीं थी।

अभी क्यों होती है देरी

जो लोन एमसीएलआर (MCLR – Marginal Cost of Funds based Lending Rate) से जुड़े हैं, उनमें फायदा मिलने में 6 से 12 महीने लगते हैं।

सिर्फ रेपो रेट से जुड़े लोन में फायदा तुरंत मिलता है। यही वजह है कि कई ग्राहक ऊंची ब्याज दर चुकाते रहते हैं, जबकि RBI दरें घटा चुका होता है।

इस देरी का सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ता है। महीनों तक पुरानी दर पर ब्याज चुकाना पड़ता है। नया नियम इसी अंतर को कम करने की कोशिश है।

कब तक मांगे गए सुझाव

RBI ने इस ड्राफ्ट पर सभी पक्षों से सुझाव मांगे हैं। सुझाव भेजने की आखिरी तारीख 11 सितंबर है। सुझावों पर विचार के बाद नए नियम को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रस्ताव है कि नए नियम 1 अप्रैल 2027 से लागू हों।

लोन बेंचमार्क का इतिहास

बता दें कि पिछले कई सालों में लोन की ब्याज दर तय करने का तरीका कई बार बदला है। हर बदलाव के साथ एक नया बेंचमार्क आया।

साल 2003 से जून 2010 तक लोन बीपीएलआर से जुड़े थे। 1 जुलाई 2010 से 1 अप्रैल 2016 तक ज्यादातर लोन बेस रेट पर मिले।

इसके बाद 1 अप्रैल 2016 से 1 अक्टूबर 2019 तक एमसीएलआर का दौर रहा। 2019 से अब तक नए लोन ईबीएलआर (EBLR – External Benchmark Linked Rate) और आरएलएलआर (RLLR – Repo Linked Lending Rate) पर मिल रहे हैं।

एनबीएफसी को छूट

एनबीएफसी (NBFC – Non-Banking Financial Company) और सरकारी बैंकों को अभी इस नियम से छूट मिली हुई है।

पुराने लोन का क्या होगा

नए नियम लागू होने के बाद पुराने बेंचमार्क से जुड़े लोन धीरे-धीरे नए सिस्टम में लाए जाएंगे। इसके लिए दो साल का समय दिया गया है।

यानी 1 अप्रैल 2027 से 1 अप्रैल 2029 तक यह बदलाव पूरा करना होगा। ग्राहकों से इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

ग्राहकों को क्या फायदा होगा

बता दें कि अगर यह नियम लागू होता है तो ब्याज दर घटने का फायदा जल्दी मिलेगा। होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन लेने वालों को राहत मिल सकती है।

खासकर उन ग्राहकों को फायदा होगा जिनका लोन अभी भी पुराने बेंचमार्क से जुड़ा है। EMI का बोझ कम समय में हल्का हो सकता है।

FAQ

  1. RBI के नए प्रस्ताव में क्या बदलाव है?
    बैंकों को ब्याज दर घटने का फायदा अब अधिकतम 3 महीने में ग्राहकों तक पहुंचाना होगा। अभी कई लोन में यह प्रक्रिया 6 से 12 महीने तक लेती है। नया नियम 1 अप्रैल 2027 से लागू हो सकता है।
  2. RBI का नया नियम कब से लागू होगा?
    RBI ने प्रस्तावित नियम 1 अप्रैल 2027 से लागू करने की बात कही है। इससे पहले सभी पक्षों से 11 सितंबर तक सुझाव मांगे गए हैं। सुझावों पर विचार के बाद अंतिम नियम तय होगा।

ये खबरें भी पढ़िए...

EMI चूकी तो तुरंत लॉक नहीं होगा फोन और लैपटॉप, RBI ने जारी की नई गाईडलाइन

देश दुनिया न्यूज: RBI का नया नियम, डिफॉल्टर और रिश्तेदार अब नहीं खरीद पाएंगे जब्त प्रॉपर्टी

भारत में प्लास्टिक नोट छापने के लिए RBI ने जारी किया ग्लोबल टेंडर, जानें फायदे,

RBI का बड़ा फैसला: बिना मर्जी ग्राहकों को बेची सर्विस तो लगेगा भारी जुर्माना

Tags:
  • RBI
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
  • रेपो रेट
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई)
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड