लोन होंगे सस्‍ते, कम हो जाएगी EMI, RBI ने 5 साल बाद घटाया रेपो रेट

Siddhi Tamrakar | Published:
Share
SANJAY MALHOTRA RBI
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट 0.25% घटाकर 6.25% किया है। इससे होम, ऑटो और पर्सनल लोन सस्ते हो जाएंगे, EMI भी घटेगी, जिससे अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने अपनी पहली मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में आम जनता को राहत दी है। तीन दिनों तक चली इस बैठक के बाद उन्होंने रेपो रेट में 0.25% की कटौती की घोषणा की है। इस फैसले से होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन समेत सभी खुदरा ऋण सस्ते हो जाएंगे और EMI में कमी आएगी।

गौरतलब है कि आरबीआई ने लगातार 11 बैठकों तक रेपो रेट को 6.50% पर स्थिर रखा था, लेकिन इस बार इसे घटाकर 6.25% कर दिया गया है।

खबर यह भी- न्यूज अपडेट- आरबीआई का बड़ा फैसला, रेपो रेट नहीं बढ़ेगी, 6.5% ही रहेगी, लोन महंगे नहीं होंगे; सत्येंद्र जैन की याचिका खारिज

चार साल के निचले स्तर पर आई विकास दर

मई 2023 के बाद यह पहली बार है जब रेपो रेट में बदलाव किया गया है। पिछली बार इसे 0.25% बढ़ाकर 6.50% किया गया था, और तब से इसे बदला नहीं गया था। पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास के रिटायर होने के बाद, संजय मल्होत्रा ने अर्थव्यवस्था को गति देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।
भारतीय अर्थव्यवस्था की दूसरी तिमाही में विकास दर चार वर्षों के निचले स्तर पर पहुंच गई थी, जिससे सरकार और केंद्रीय बैंक पर इसे सुधारने का दबाव था। इस फैसले से उम्मीद की जा रही है कि बाजार में निवेश और उपभोक्ता खर्च को बढ़ावा मिलेगा।

रेपो रेट (Repo Rate) को आसान शब्दों में समझते हैं

रेपो रेट वह ब्याज दर है जिस पर देश का केंद्रीय बैंक (जैसे भारत में भारतीय रिजर्व बैंक - RBI) देश के दूसरे बैंकों को अल्पकालीन या शॉर्ट टर्म लोन देता है।रेपो रेट का फुल फॉर्म है -पुनर्खरीद समझौता दर(Repurchase Agreement or Repurchasing Option)।

कैसे काम करता है रेपो रेट?

  • जब बैंकों को पैसों की जरूरत होती है, तो वे रिजर्व बैंक से लोन लेते हैं।
  • इस लोन पर रिजर्व बैंक जो ब्याज वसूलता है, उसे ही रेपो रेट कहते हैं।
  • बैंक इस लोन के बदले अपनी कुछ सिक्योरिटीज (जैसे सरकारी बॉन्ड) रिजर्व बैंक को गिरवी रख देते हैं।

रेपो रेट का क्या असर पड़ेता है आपके जीवन पर-

रेपो रेट बढ़ेगा:

अगर रिजर्व बैंक रेपो रेट बढ़ा देता है, तो बैंकों को महंगा लोन मिलेगा। इसका असर यह होगा कि बैंक भी अपने ग्राहकों पर ज्यादा ब्याज लगाएंगे।

  • लोन महंगे हो जाएंगे (जैसे होम लोन, कार लोन आदि)।
  • ईएमआई (EMI) बढ़ जाएगी।
  • सेविंग अकाउंट और एफडी (FD) पर ब्याज दर थोड़ी बढ़ सकती है।
रेपो रेट घटेगा:

अगर रेपो रेट कम होता है, तो आप बैंक से कम ब्याज दर पर लोन ले सकते हैं।

  • लोन सस्ते हो जाएंगे।
  • ईएमआई (EMI) घटेगी।
  • ब्याज दरों में गिरावट होने की संभावना होती है।

रेपो रेट क्यों बदला जाता है?

महंगाई (Inflation) को कंट्रोल करने के लिए:

अगर महंगाई बढ़ रही हो तो रेपो रेट बढ़ाया जाता है ताकि लोग कम कर्ज लें और खर्च कम करें।

अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए:

जब अर्थव्यवस्था कमजोर हो (जैसे मंदी के समय), तो रेपो रेट कम किया जाता है ताकि लोन सस्ते हों और लोग ज्यादा खर्च करें।

खबर यह भी- खुशखबरी... लगातार तीसरी बार 6.5% पर स्थिर रहा रेपो रेट, नहीं बढ़ेगा लोन और EMI का बोझ

खबर यह भी- मौद्रिक नीति समिति की बैठक का आज अंतिम दिन, रेपो रेट-महंगाई और ब्याज दर को लेकर आरबीआई गवर्नर आज करेंगे घोषणा

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • business news
  • RBI
  • पर्सनल लोन
  • Repo Rate
  • रेपो रेट
  • emi
  • मौद्रिक नीति समिति
  • होम लोन
  • संजय मल्होत्रा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर