गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में पहुंचे लाखों श्रद्धालु, टूटेगा रिकॉर्ड
Raj Singh | Oct 28, 2024, 14:41 IST
CHAR_DHAM_YATRA
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लाखों को पार कर गई है। ऐसे में उम्मीद है कि इस साल भी श्रद्धालुओं की संख्या पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 15 लाख को पार कर गई है। अब तक 8 लाख श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंच चुके हैं। जबकि यमुनोत्री धाम में यह संख्या 7 लाख से अधिक पहुंच गई है। दोनों धामों के कपाट बंद होने में अभी एक सप्ताह का समय बाकी है। ऐसे में उम्मीद है कि यह संख्या नया रिकॉर्ड बना सकती है।
चारों धामों में प्रमुख गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट इस साल 10 मई को खुले। दोनों धामों में महज 17 दिनों में 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। पिछले साल गंगोत्री धाम की यात्रा 207 दिन और यमुनोत्री धाम की यात्रा 208 दिन चली थी। हालांकि, इस साल गंगोत्री में यात्रा अवधि 177 दिन और यमुनोत्री में 178 दिन है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या देखने को मिल रही है।
चार धाम के कपाट इस दिन से हो जाएंगे बंद, लाखों लोगों ने किए दर्शन
आंकड़ों के मुताबिक 27 अक्टूबर की शाम तक दोनों धामों में कुल 15 लाख 1 हजार 563 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इसमें से यमुनोत्री धाम में 7 लाख 828 श्रद्धालु पहुंचे हैं। जबकि, गंगोत्री धाम में यह संख्या 8 लाख 735 रही है। इस तरह एक दिन में दोनों धामों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की औसत संख्या 8781 है। जबकि, पिछले साल यह संख्या 7907 थी।
चार धाम यात्रा के लिए जरूरी नहीं है पंजीकरण, जानें और क्या बोले उत्तराखंड के मंत्री
इस बार चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा केदारनाथ, बद्री विशाल और गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए पहुंचे। जानकारी के अनुसार इस साल करीब 40 लाख श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन किए हैं। हालांकि इस साल ज्यादा बारिश और भूस्खलन के कारण यात्रा मार्ग पूरी तरह बंद होने के कारण चार धाम यात्रा को लंबे समय तक बंद रखना पड़ा था।
10 मई को खुले थे कपाट
चार धाम के कपाट इस दिन से हो जाएंगे बंद, लाखों लोगों ने किए दर्शन
15 लाख 1 हजार 563 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
चार धाम यात्रा के लिए जरूरी नहीं है पंजीकरण, जानें और क्या बोले उत्तराखंड के मंत्री
40 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari