सड़क हादसों के घायलों को इस महीने से तुरंत मिलेगा FREE कैशलेस इलाज
Sourabh Bhatnagar | Mar 04, 2025, 09:22 IST
thesootr
सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को अब इलाज के लिए पैसे देने की जरूरत नहीं होगी। मार्च 2025 से लागू होने वाली इस योजना के तहत भारत सरकार अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराएगी।
मार्च 2025 से सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को सरकारी और निजी अस्पतालों में 1.5 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। इस योजना के तहत अस्पताल बिना किसी फीस के प्राथमिक उपचार देंगे, जिससे दुर्घटनाग्रस्त लोगों को त्वरित और प्रभावी चिकित्सा सहायता मिल सकेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) इस योजना को लागू करने की नोडल एजेंसी होगी।
इस योजना को लागू करने से पहले सरकार ने छह राज्यों में पायलट प्रोजेक्ट चलाया था। इनमें पुड्डूचेरी, असम, हरियाणा और पंजाब शामिल थे। पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने इसे पूरे देश में लागू करने का निर्णय लिया।
दुर्घटना के बाद का पहला घंटा, जिसे 'गोल्डन ऑवर' कहा जाता है, सबसे महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान समय पर इलाज मिलने से हजारों जानें बच सकती हैं। भारत में हर साल 1.5 लाख से अधिक लोग सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाते हैं। इनमें से 30-40% की मौत इलाज में देरी के कारण होती है।
![thesootr]()
अगर इलाज की लागत 1.5 लाख रुपए से अधिक होती है, तो अतिरिक्त राशि मरीज या उसके परिजनों को खुद वहन करनी होगी। सरकार इस सीमा को बढ़ाकर 2 लाख रुपए करने पर भी विचार कर रही है।
पिछले वर्ष 2024 में देशभर में सड़क हादसों के कारण एक लाख अस्सी हजार लोगों की जान चली गई। इन मृतकों में 66% युवा थे, जिनकी उम्र 18 से 34 साल के बीच थी। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर इन घायलों को समय पर इलाज मिल जाता, तो कई की जान बचाई जा सकती थी। इसी गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए, 7 जनवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कैशलेस ट्रीटमेंट योजना की घोषणा की। यह योजना सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तुरंत और मुफ्त चिकित्सा सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।ट
खबर यह भी...सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा कैशलेस इलाज : नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान
पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद हुआ विस्तार
खबर यह भी....
इलाज के लिए किसी भी अस्पताल में होगा कैशलेस भुगतान
जैसे ही कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार होगा, उसे नजदीकी अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया जाएगा। चाहे वह सरकारी हो या निजी, दोनों को घायल व्यक्ति का उपचार करना होगा। इलाज शुरू करने के लिए कोई अग्रिम राशि जमा करने की जरूरत नहीं होगी। अस्पताल का खर्च सीधे सरकार वहन करेगी, जिसका भुगतान NHAI द्वारा किया जाएगा।
गोल्डन ऑवर में इलाज से बढ़ेगी बचने की संभावना
thesootr
डेढ़ लाख से अधिक खर्च होने पर खुद करना होगा भुगतान
नितिन गडकरी ने कैशलेस ट्रीटमेंट योजना का किया था ऐलान
खबर यह भी...सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा कैशलेस इलाज : नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari