भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रहे 5 लोगों की मौत, मुआवजे का ऐलान

Sourabh Bhatnagar | Feb 18, 2025, 08:02 IST
Share
thesootr
thesootr

मंगलवार सुबह भिंड के जवाहरपुरा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े लोडिंग वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

भिंड जिले के जवाहरपुरा गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे 719 पर एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े लोडिंग वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें खबर लिखे जाने तक पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे हुई, जब सभी पीड़ित शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।

शादी समारोह से लौट रहे थे सभी लोग

जानकारी के अनुसार, जवाहरपुरा गांव में शादी समारोह समाप्त होने के बाद मंगलवार तड़के सभी लोग लोडिंग वाहन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित डंपर ने पीछे से उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बड़ा हादसा हो गया।

खबर यह भी...

मौके पर ही चार की मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसा इतना भयानक था कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां इलाज शुरू होने से पहले ही एक महिला ने दम तोड़ दिया। इस तरह मरने वालों की संख्या पांच हो गई। वहीं, कई अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

गुस्साए ग्रामीण कलेक्टर, एसपी और सांसद के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। - Dainik Bhaskar
गुस्साए ग्रामीण कलेक्टर, एसपी और सांसद के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। - Dainik Bhaskar

इस भीषण सड़क दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। लोग दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास कर लोगों को शांत करा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच, डंपर चालक फरार

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, डंपर का चालक हादसे के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और डंपर को जब्त कर लिया गया है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया है।

CM ने किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों की असामयिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। मुख्यमंत्री यादव ने निर्देश दिए हैं कि सड़क हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से ₹4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा, गंभीर रूप से घायलों को ₹1-1 लाख और सामान्य रूप से घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Bhind News
  • मध्य प्रदेश
  • Bhind
  • भिंड
  • सड़क हादसा
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा