जो कोहली न कर सके, वो मंधाना ने कर दिखाया, RCB को चैंपियन बनाया
Rahul Garhwal | Mar 17, 2024, 23:47 IST
Royal Challengers Bangalore beat Delhi Capitals by 8 wickets in WPL final
विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया। ये RCB का पहला खिताब है। स्मृति मंधाना ने दूसरे ही सीजन में ट्रॉफी RCB के नाम कर दी।
RCB Won WPL
स्पोर्ट्स डेस्क. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विमेंस प्रीमियर लीग ( Women Premier League ) का खिताब अपने नाम कर लिया। स्मृति मंधाना ने दूसरे ही सीजन में अपनी टीम को खिताब दिला दिया। फाइनल में RCB ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। फ्रेंचाइजी क्रिकेट में ये RCB की पहली ट्रॉफी है। IPL में RCB अब तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है। पहले विराट कोहली RCB के कप्तान थे, वे IPL नहीं जिता पाए। अब डुप्लेसिस से IPL ट्रॉफी जिताने की उम्मीद है।
113 रन पर ढेर हुई दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पूरी टीम 18.3 ओवर में सिर्फ 113 रन पर ढेर हो गई। वहीं बैंगलोर ने 19.3 ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। एलिस पेरी ने नाबाद 35 रन बनाए। सोफी डिवाइन ने 32 और स्मृति मंधाना ने 31 रन की पारी खेली।
श्रेयंका-सोफी की शानदार गेंदबाजी
दिल्ली की ओपनर शेफाली वर्मा ने 27 गेंद में 44 रन की पारी खेली। कैप्टन मेग लेनिंग ने 23 रन बनाए। RCB के लिए श्रेयंका पाटिल ने 4, सोफी मोलेनिक्स ने 3 और आशा शोभना ने 2 विकेट चटकाए।
मोलेनिक्स प्लेयर ऑफ द मैच, दीप्ति शर्मा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट चटकाने वाली सोफी मोलेनिक्स प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। वहीं दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। WPL में RCB की एलिस पेरी ने सबसे ज्यादा 347 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। वहीं RCB की श्रेयंका पाटिल ने सबसे ज्यादा 13 विकेट लेकर पर्पल कैप जीत ली।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman