रूस की कैंसर वैक्सीन ने पास किए सारे टेस्ट, इन लोगों को मिलेगी बिल्कुल फ्री, जानें क्या है अपडेट
Dablu Kumar | Updated:
vaccine
रूस की mRNA कैंसर वैक्सीन ने प्रीक्लिनिकल ट्रायल पास कर लिया है। अब यह इस्तेमाल के लिए तैयार है। इसे रूस की बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।
रूस की mRNAकैंसर वैक्सीन ने प्रीक्लिनिकल ट्रायल में सफलता हासिल कर ली है। अब इसे इस्तेमाल के लिए तैयार माना जा रहा है। तीन साल तक चले इस ट्रायल में वैक्सीन के सुरक्षित और प्रभावी होने की पुष्टि हुई है।
यह जानकारी रूस की फेडरल मेडिकल एंड बायोलॉजिकल एजेंसी की प्रमुख वेरोनिका स्क्वोर्त्सोवा ने दी। उन्होंने बताया कि इस वैक्सीन पर कई वर्षों तक अनुसंधान किया गया और तीन साल तक इसके प्रीक्लिनिकल ट्रायल चलाए गए।
वेरोनिका ने कहा कि यह वैक्सीन अब इस्तेमाल के लिए तैयार है और हम इसकी आधिकारिक मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। बार-बार उपयोग किए जाने पर भी वैक्सीन का प्रभाव बहुत सकारात्मक रहा है।
शोधकर्ताओं ने इस दौरान ट्यूमर के आकार में 60% से 80% तक की कमी देखी। प्रारंभ में इस वैक्सीन का लक्ष्य कोलोरेक्टल कैंसर (आंतों का कैंसर) होगा। इसके साथ ही ग्लियोब्लास्टोमा और विभिन्न प्रकार के मेलेनोमा जैसे अन्य कैंसर के इलाज के लिए भी वैक्सीन विकसित करने में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
ये भी पढ़ें... TheSootr Prime : कोविड-19 वैक्सीन से मौत होने पर सरकार की सफाई- सुरक्षित और प्रभावी है वैक्सीनेशन
रूस ने जो वैक्सीन बनाई है, वह एक mRNA वैक्सीन है। इस वैक्सीन को हर मरीज के RNA के अनुसार स्टिमुलेट किया जाएगा, जिससे यह व्यक्तिगत रूप से अधिक प्रभावी हो सकती है। यदि इस वैक्सीन को मंजूरी मिल जाती है, तो कीमोथेरेपी की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस बीच ब्रिटिश सरकार जर्मनी की बायोएनटेक कंपनी के साथ मिलकर एक कैंसर वैक्सीन पर काम कर रही है। साथ ही, अमेरिकी फार्मास्युटिकल कंपनियां मॉडर्ना और मर्क भी स्किन कैंसर से लड़ने के लिए वैक्सीन विकसित कर रही हैं।
ये भी पढ़िए... इंदौर में कोविड रिटर्न पर क्या बोल रहे डॉक्टर, कितना खतरनाक, हाई रिस्क मरीज क्या करें, वैक्सीन लगवाएं या नहीं
रूस की इस नई वैक्सीन को विशेष रूप से कैंसर सेल्स के खिलाफ काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। mRNA टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके यह वैक्सीन शरीर की इम्यूनिटी को इस प्रकार सक्रिय करती है कि शरीर के रक्षा तंत्र (immune system) को कैंसर कोशिकाओं को पहचानने और नष्ट करने में मदद मिलती है। इसके प्रमुख लाभों में शामिल हैं:
रूसी वैज्ञानिकों का मानना है कि इस वैक्सीन से कैंसर के इलाज में एक क्रांतिकारी बदलाव आ सकता है। गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर के प्रमुख अलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग ने कहा कि यह वैक्सीन कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने और ट्यूमर के विकास को रोकने में कारगर साबित हो सकती है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया है और इसकी सफलता की उम्मीद जताई है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩 mRNA Vaccine | ICMR report
यह जानकारी रूस की फेडरल मेडिकल एंड बायोलॉजिकल एजेंसी की प्रमुख वेरोनिका स्क्वोर्त्सोवा ने दी। उन्होंने बताया कि इस वैक्सीन पर कई वर्षों तक अनुसंधान किया गया और तीन साल तक इसके प्रीक्लिनिकल ट्रायल चलाए गए।
वेरोनिका ने कहा कि यह वैक्सीन अब इस्तेमाल के लिए तैयार है और हम इसकी आधिकारिक मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। बार-बार उपयोग किए जाने पर भी वैक्सीन का प्रभाव बहुत सकारात्मक रहा है।
शोधकर्ताओं ने इस दौरान ट्यूमर के आकार में 60% से 80% तक की कमी देखी। प्रारंभ में इस वैक्सीन का लक्ष्य कोलोरेक्टल कैंसर (आंतों का कैंसर) होगा। इसके साथ ही ग्लियोब्लास्टोमा और विभिन्न प्रकार के मेलेनोमा जैसे अन्य कैंसर के इलाज के लिए भी वैक्सीन विकसित करने में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
ये भी पढ़ें... TheSootr Prime : कोविड-19 वैक्सीन से मौत होने पर सरकार की सफाई- सुरक्षित और प्रभावी है वैक्सीनेशन
mRNA आधारित है वैक्सीन
भारत में कैंसर के हाल पर एक नजरभारत में कैंसर से होने वाली मौतों का आंकड़ा 2024 में 8.74 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। इस साल 4.60 लाख पुरुषों और 4.14 लाख महिलाओं की मौत कैंसर के कारण होने की संभावना है। यानी, पुरुषों में कैंसर से होने वाली मौतों की संख्या महिलाओं के मुकाबले अधिक है। भारतीय काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, अगले पांच सालों में कैंसर के मरीजों की संख्या में 12% की वृद्धि हो सकती है और इसमें कम उम्र के लोग भी तेजी से शिकार होंगे। "नेचर" जर्नल में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, कम उम्र में कैंसर होने की प्रमुख वजह हमारी जीवनशैली है। |
रूस की कैंसर वैक्सीन के काम करने का तरीका
- यह शरीर को कैंसर कोशिकाओं से लड़ने के लिए तैयार करती है।
- ट्यूमर के विकास की गति को कम करने और उसे फैलने से रोकने में मदद करती है।
- प्रारंभिक प्रयोगों में इस वैक्सीन ने 80% तक सफलता हासिल की है।
क्या यह वैक्सीन मुफ्त मिलेगी?
रूस सरकार ने घोषणा की है कि यह कैंसर वैक्सीन उनके देश के नागरिकों को इस साल मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि, यह वैक्सीन अन्य देशों में कब उपलब्ध होगी और उसकी कीमत क्या होगी, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। यदि यह वैक्सीनेशन सफल होती है, तो उम्मीद की जा रही है कि इसे दूसरे देशों में भी जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।
वैज्ञानिकों का क्या कहना है?
FAQ
- रूस की कैंसर वैक्सीन में क्या विशेष है?
रूस की कैंसर वैक्सीन mRNA तकनीक पर आधारित है, जो शरीर के RNA के हिसाब से स्टिमुलेट करती है। इस वैक्सीन से ट्यूमर का आकार 60% से 80% तक कम किया जा सकता है। यह वैक्सीन कोलोरेक्टल कैंसर और अन्य प्रकार के कैंसर पर प्रभावी साबित हो सकती है। - रूस की कैंसर वैक्सीन कब तक उपलब्ध होगी?
रूस की कैंसर वैक्सीन प्रीक्लिनिकल ट्रायल में सफलता प्राप्त कर चुकी है और अब इसे इस्तेमाल के लिए तैयार माना जा रहा है। वैक्सीनेशन की आधिकारिक मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है, और जैसे ही मंजूरी मिलती है, इसे व्यापक स्तर पर उपलब्ध कराया जाएगा। - भारत में कैंसर के मरीजों की संख्या कितनी है?
भारत में 2024 में कैंसर से होने वाली मौतों का आंकड़ा 8.74 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। ICMR के मुताबिक, अगले 5 सालों में भारत में कैंसर के मरीजों की संख्या में 12% की वृद्धि हो सकती है, और इसमें कम उम्र के लोग भी तेजी से शिकार हो रहे हैं।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩 mRNA Vaccine | ICMR report
सावधान मध्य प्रदेश! 68% लोग बिना डॉक्टर की सलाह के खा रहे दवाएं, लिवर-किडनी पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
By Aman Vaishnav
कहीं बारिश तो कहीं कड़ाके की ठंड! MP के 19 जिलों में बारिश के आसार, CG में बढ़ेगी ठिठुरन, राजस्थान में 6 डिग्री तक गिरा पारा
By Aman Vaishnav
PM मोदी की अपील के बाद बदला सोने की खरीदारी का ट्रेंड? आयात बिल में आई कमी, भारत ने 7 महीने में बचाए 16.46 अरब डॉलर
By Amresh Kushwaha
इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे
By Sanjay Gupta
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
By Amresh Kushwaha
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
By Umeshwari Baghel