मास्टर ब्लास्टर की बेटी सारा ने लंदन में लहराया परचम, हासिल की खास उपलब्धि, खुशी से झूमे पापा सचिन तेंदुलकर

Vikram Jain | May 24, 2024, 23:48 IST
Share
Sachin Tendulkar Daughter Sara Doctor Master Degree Social Media Post
Sachin Tendulkar Daughter Sara Doctor Master Degree Social Media Post

सचिन तेंदुलकर ने अपनी बेटी एक सारा तेंदुलकर से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में सचिन ने बताया है कि उनकी बेटी ने जीवन में एक खास उपलब्धि हासिल की है। वीडियो और तस्वीर शेयर करते हुए सचिन ने बेटी सारा के लिए एक भावुक नोट भी लिखा।

NEW DELHI. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर चर्चा में रहती है। एक बार फिर वह सुर्खियों में आ गई है। सारा तेंदुलकर ने लंदन से डॉक्टरी में मास्टर डिग्री हासिल कर ली है। जिसके लिए उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर बेटी की प्रशंसा की।

इंस्टाग्राम पर शेयर की पत्नी अंजलि और सारा की फोटो


बेटी सारा की मास्टर्स डिग्री पूरी होने की जानकारी खुद सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने 24 मई 2024 को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पत्नी अंजलि और सारा के साथ वाली फोटो शेयर की। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सारा तेंदुलकर को दीक्षांत समारोह में डिग्री हासिल करते हुए देखा जा सकता है।

ढेर ‘Sara’ प्यार...


सचिन तेंदुलकर ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि यह दिन बहुत अच्छा था। जिस दिन हमारी बेटी ने यूसीएल के मेडिसिन विभाग से क्लिनिकल और पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में डिस्टिंक्शन के साथ मास्टर डिग्री पूरी की। उन्होंने आगे लिखा कि माता-पिता होने के नाते यहां तक पहुंचने के लिए इतने वर्षों में आपके द्वारा किए गए सभी कार्यों को देखकर हमें बहुत गर्व महसूस होता है। यह आसान नहीं है। यहां भविष्य के लिए तुम्हारे सभी सपने हैं। हम जानते हैं कि तुम उन्हें साकार करोगी। ढेर ‘Sara’ प्यार।’ इसके बाद उन्होंने रेड हार्ट वाली इमोजी पोस्ट की।



सुरेश रैना समेत कई क्रिकेटर्स ने दी बधाई


सचिन तेंदुलकर की पोस्ट पर पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने कमेंट कर सारा तेंदुलकर को बधाई दी है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर ब्रेट ली और इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डैरेन गॉफ ने भी सारा को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। सचिन अक्सर कहते हैं कि उनके सफल क्रिकेट करियर में परिवार की बड़ी भूमिका रही है। इस बीच, सारा तेंदुलकर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर मास्टर्स डिग्री के पूरे होने पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है। आधे घंटे में ही उनकी पोस्ट पर 2 लाख से ज्यादा लाइक्स और हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके थे।

ये खबर भी पढ़ें.. Rajasthan : भजनलाल सरकार ने जारी किया अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश , मचा हड़कंप , जानें क्या है नया फरमान

ये खबर भी पढ़ें... MP में 13 साल की बेटी की शादी करवाने वाले माता-पिता पर FIR , बाल विवाह को कथा बताकर पलटा था बयान

सारा तेंदुलकर के बारें में कुछ दिलचस्प बातें


सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह लंदन में मेडिसिन की पढ़ाई कर रही थी। सारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग की दुनिया में भी काफी लोकप्रिय हैं। वह कई ब्रॉड्स के लिए एड कर चुकी हैं। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के कुछ मुकाबलों में भी सारा तेंदुलकर टीम को चीयर करती दिखाईं दी थीं। वह इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिये फैंस को खुद के बारे में अपडेट करती रहती हैं।

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

सचिन तेंदुलकर, सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया पोस्ट, सारा की डॉक्टरी में मास्टर डिग्री, सारा तेंदुलकर, master blaster sachin tendulkar, Sachin Tendulkar social media post, Sara master degree in medicine, Sara Tendulkar

Tags:
  • सचिन तेंदुलकर
  • सारा तेंदुलकर
  • Sara Tendulkar
  • सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया पोस्ट
  • सारा की डॉक्टरी में मास्टर डिग्री
  • master blaster sachin tendulkar
  • Sachin Tendulkar social media post
  • Sara master degree in medicine
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा