सैफ अली खान पर जानलेवा हमला, टीम का नया बयान, स्थिति में सुधार

thesootr Desk | Jan 16, 2025, 08:20 IST
Share
saif ali khan
saif ali khan

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित घर में चाकू से हमला हुआ। गंभीर चोटें आने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में देर रात एक शख्स घुस आया और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद सैफ अली खान को तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

हमलावर की पहचान और घटना का कारण

पुलिस के अनुसार, यह हमला चोरों द्वारा किया गया प्रतीत होता है। अज्ञात शख्स सैफ के घर में घुसा और अचानक उन पर हमला कर दिया। हमलावर ने चाकू का इस्तेमाल किया, जिससे सैफ के हाथ और सिर पर चोटें आई हैं। फिलहाल, पुलिस हमलावर की पहचान और हमले के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है।

अब तक क्या-क्या हुआ, यहां जानें

  • DCP (जोन X) दीक्षित गेदम के मुताबिक सैफ के 11वें फ्लोर के फ्लैट में चोर घुसा
  • DCP के मुताबिक बॉलिवुड स्टार की चोर के साथ हाथापाई हुई, जिसमें वह घायल हुए
  • चोर ने चाकू से सैफ अली खान पर वार किए, उन्हें 6 जगह चोटें आई है
  • सैफ अली खान पर कई बार हमला किया गया
  • उनके घर में काम करने वाला एक स्टाफ भी जख्मी हुआ है
  • सैफ अली खान के 3 स्टाफ को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है
  • सैफ की गर्दन पर भी चोट ली है, जिसकी ढाई घंटे तक सर्जरी की गई
  • मुंबई पुलिस सैफ अली खान के घर पर मौजूद है और सुराग जुटाने की कोशिश कर रही है

सैफ की गर्दन पर भी चाकू का घाव

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सैफ की गर्दन पर भी चोट लगी है, उनकी अलग-अलग सर्जरी की जा रही हैं. एनेस्थीसिया देने वाले डॉक्टर्स भी ओटी में मौजूद हैं।

लीलावती अस्पताल, मुंबई के डॉक्टर नीरज उत्तमानी के अनुसार एक्टर सैफ अली खान को सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके शरीर पर चाकू के छह घाव मिले हैं, जिनमें से दो गहरे हैं। एक घाव रीढ़ के पास है। उनकी सर्जरी की जा रही है।

अब कैसी है सैफ की तबियत

चोरी की कोशिश और हमला:

  • हमलावर नौकरानी के कमरे से घर में घुसा और बच्चों के कमरे तक पहुंचा।
  • मेड ने हमलावर को रोका, सैफ भी कमरे में गए।
  • हमलावर ने सैफ पर हमला किया।
  • हमलावर की जांच में पुलिस।
सैफ की स्थिति:

  • सैफ को हाथ में चोट लगी है और वे सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती है।
  • उनके हाथ और पीठ पर भी चोटें आई हैं।
करीना कपूर का संदेश:

  • करीना ने कहा, "परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।"
  • उन्होंने मीडिया और फैंस से अपील की कि, वे धैर्य रखें और बिना किसी अटकल के पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर भरोसा करें।
  • करीना ने सभी की चिंता के लिए धन्यवाद भी व्यक्त किया।
  • फिलहाल सैफ अली खान की तबियत अब स्थिर है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।
  • सैफ पर हमले की जांच जारी है, और इस समय सैफ के घर पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौजूद है।

सैफ अली खान की टीम का नया बयान

मुंबई पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
पुलिस ने दो घंटे तक सीसीटीवी फुटेज खंगाला।
अब तक सीसीटीवी फुटेज में कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।
पुलिस को शक है कि हमलावर पहले से ही बिल्डिंग में मौजूद था।
सैफ की सर्जरी सफल रही, वह खतरे से बाहर हैं।
सर्जरी में 3 इंच लंबी नुकीली चीज निकाली गई।
सैफ की रिकवरी जारी है, डॉक्टर उनकी पूरी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
सभी परिवार के सदस्य सुरक्षित हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संदिग्ध ने कूदकर हमला किया, सीसीटीवी में कैद हुआ।

परिवार और प्रशंसकों की प्रतिक्रिया

सैफ अली खान के परिवार और प्रशंसकों ने घटना पर गहरा दुख और गुस्सा जाहिर किया है। उनकी पत्नी करीना कपूर खान ने बताया कि सैफ अब खतरे से बाहर हैं, लेकिन परिवार इस घटना से बेहद सदमे में है।

  • करिश्मा तन्ना: करिश्मा तन्ना ने कहासिक्योरिटी बढ़ाने की सलाह दी गई थी।
  • अरविंद केजरीवाल: सैफ की जल्दी ठीक होने की कामना की।
  • जूनियर एनटीआर: सैफ की जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थना की।
  • सैफ की टीम: सर्जरी सफल, रिकवरी जारी, सभी सुरक्षित।

क्या है पूरा मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चोर ने सैफ अली खान के घर में घुसने के बाद उनकी हाउस हेल्प से बहस शुरू की। सैफ अली खान ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर वहां से फरार हो गया। इस हमले में सैफ के गले पर 10 सेंटीमीटर गहरा घाव हुआ है और उनके हाथ और पीठ पर भी चोटें आई हैं। सैफ की पीठ में एक नुकीली वस्तु घुसी थी, जिसे डॉक्टरों ने सर्जरी कर के बाहर निकाला।

सुरक्षा पर सवाल

यह घटना बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। सैफ अली खान जैसे बड़े अभिनेता के घर में घुसपैठ और हमला, मुंबई पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की चूक को उजागर करता है।

FAQ

  1. सैफ अली खान पर हमला कब और कहां हुआ?
    सैफ अली खान पर हमला उनके बांद्रा स्थित घर में देर रात हुआ।
  2. क्या सैफ अली खान की हालत गंभीर है?
    उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
  3. हमले के पीछे की वजह क्या है?
    फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच जारी है।
  4. क्या पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार किया है?
    अभी तक हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस जांच कर रही है।
  5. सैफ अली खान के प्रशंसकों की क्या प्रतिक्रिया है?
    प्रशंसक घटना से आहत हैं और सैफ के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bollywood News
  • Kareena Kapoor
  • Saif Ali Khan
  • मुंबई पुलिस
  • latest news
  • Saif Ali Khan News
  • मनोरंजन न्यूज
  • big breaking news
  • देश दुनिया न्यूज
  • saif ali khan stabbed
  • saif ali khan attacked
  • saif ali khan attack
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा