सलमान के पिता सलीम खान को मिली धमकी, बुर्के वाली महिला बोली- लॉरेंस बिश्नोई को बता दूं क्या?
Pratibha ranaa | Sept 19, 2024, 12:50 IST
सलीम खान
सलमान खान के पिता सलीम खान को एक बार फिर धमकी मिली है, जिसमें लॉरेंस गैंग का नाम लिया गया। बांद्रा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को एक बार फिर धमकी मिली है। यह घटना उस वक्त हुई, जब सलीम खान रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। एक बुर्का वाली महिला ने उन्हें धमकाते हुए कहा, "सही से रहो, वरना लॉरेंस को बता दूं क्या?" इस घटना के बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
यह घटना खास तौर पर इसलिए गंभीर मानी जा रही है, क्योंकि इससे पहले सलमान खान को भी लॉरेंस गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई के गैंग की ओर से आई है या किसी ने सिर्फ डराने के लिए उसका नाम इस्तेमाल किया है। 2022 में भी सलीम खान को धमकी भरी चिट्ठी मिली थी, जिसमें सलमान और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई थी।
14 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की घटना हुई थी। अपराधी बाइक पर आए और घर के बाहर पांच राउंड फायरिंग करके फरार हो गए थे। पुलिस ने दो दिन बाद अपराधियों को गुजरात से गिरफ्तार किया था। इस मामले में अब तक लॉरेंस गैंग के 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें से 6 की गिरफ्तारी हो चुकी है।
सलीम खान का मध्य प्रदेश के इंदौर से गहरा रिश्ता है। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को इंदौर के एक पठान मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके पिता अब्दुल राशिद खान इंदौर राज्य के पुलिस विभाग में डीआईजी के पद पर थे। सलीम खान की प्रारंभिक शिक्षा और परवरिश इंदौर में ही हुई थी। बॉलीवुड में मशहूर पटकथा लेखक बनने से पहले सलीम खान ने अपना जीवन इंदौर में ही शुरू किया, और उनका यह शहर उनके व्यक्तित्व का अहम हिस्सा है।
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
यह घटना खास तौर पर इसलिए गंभीर मानी जा रही है, क्योंकि इससे पहले सलमान खान को भी लॉरेंस गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई के गैंग की ओर से आई है या किसी ने सिर्फ डराने के लिए उसका नाम इस्तेमाल किया है। 2022 में भी सलीम खान को धमकी भरी चिट्ठी मिली थी, जिसमें सलमान और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई थी।
सलमान खान के घर पर फायरिंग की घटना
सलीम खान का इंदौर से गहरा संबंध
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari