दृश्यम देख दो हजार किमी दूर से पिता का कत्ल करने पहुंचा बेटा, बस एक कॉल ने खोला पूरा राज
Aman Vaishnav | Updated:
बिहार के समस्तीपुर में पिता की हत्या का आरोपी बेटा पुलिस गिरफ्त में
बिहार के समस्तीपुर में दृश्यम फिल्म देखकर एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। आरोपी पुलिस से बचने के लिए दो हजार किलोमीटर का सफर तय करके रात में गांव पहुंचा था। पिता की गाली-गलौज और विवाद से नाराज होकर उसने इस खौफनाक मर्डर केस को अंजाम दिया। घटना के बाद एक छोटी सी चूक की वजह से वह पकड़ा गया।
बॉलीवुड फिल्म दृश्यम देख किया मर्डर
बेटे को लगा कि जैसे फिल्म में कोई सुराग नहीं मिलता, वैसे ही वह भी पुलिस की पकड़ से हमेशा बचा रहेगा। इसके लिए वह दो हजार किलोमीटर दूर सूरत से ट्रेन पकड़कर चुपचाप गांव आया।
इसके बाद सोते हुए पिता को कुल्हाड़ी मारी और उसी रात वापस सूरत भाग निकला। दूसरी ओर उसकी एक छोटी सी लापरवाही ने पुलिस के सामने उसका पूरा सच ला दिया।
कुल्हाड़ी से की पिता की हत्या
वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कुल्हाड़ी को घर में ही छोड़कर अंधेरे में ही भाग निकला। अगली सुबह जब खून से लथपथ शव मिला तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई। इसके बाद पुलिस को यकीन हुआ कि यह काम घर के ही किसी करीबी का है।
जमीन विवाद और गाली-गलौज बना कत्ल की वजह
पिता अक्सर अपने बेटे और बहू को गालियां देते थे। इसी वजह सेवह परेशान होकर अपनी पत्नी को साथ लेकर सूरत चला गया था । दूसरी ओर उसका पिता के प्रति गुस्सा लगातार बढ़ता ही जा रहा था।
सूरत से समस्तीपुर तक का फिल्मी सफर
- सूरत से ट्रेन पकड़ी: सफर शुरू करने से ठीक पहले उसने अपना मोबाइल फोन पूरी तरह स्विच ऑफ कर दिया। टावर लोकेशन न मिले।
- पटना और हाजीपुर का सफर: वह ट्रेन से पहले पटना पहुंचा और फिर शाम को हाजीपुर जाकर दूसरी लोकल ट्रेन पकड़ी।
- पटोरी स्टेशन से गांव की दूरी: वह पटोरी रेलवे स्टेशन पर उतरा वहां से ऑटो पकड़कर जोरपुरा पहुंचा।
- 4 किलोमीटर पैदल यात्रा: जोरपुरा से वह रात में करीब चार किलोमीटर पैदल चलकर ठीक 12 बजे अपने घर पहुंचा।
- वारदात और वापसी: वह घर के पिछले दरवाजे से अंदर घुसा और कोठरी से कुल्हाड़ी निकाली। इसके बाद बाहर सो रहे पिता के सिर पर वार करके उनकी जान ले ली। हत्या के तुरंत बाद वह रात में ही वापस पटोरी स्टेशन के लिए निकल गया।
वो एक गलती, जिसने बिगाड़ दिया पूरा खेल
- पटोरी स्टेशन पर फोन चालू करना: वारदात के बाद वह वापस भागने के लिए पटोरी स्टेशन पहुंचा। इसके बाद उसने कुछ ही मिनटों के लिए अपना फोन ऑन कर लिया।
- पत्नी को किया फोन: उसने स्टेशन से अपनी पत्नी को कॉल करके बात की और फिर तुरंत मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया।
- टावर लोकेशन का खेल: जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो हत्या वाली रात उस मोबाइल की लोकेशन सीधे पटोरी स्टेशन पर मिली।
- 36 घंटे बाद सूरत में एक्टिव: इसके करीब 36 घंटे बाद वही फोन सूरत में एक्टिव हुआ। पुलिस ने तुरंत कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाए। इससे साफ हो गया कि हत्या वाली रात वह गांव के पास ही मौजूद था।
- श्राद्ध में न आना: पिता की मौत के बाद शिव शंकर उनके श्राद्ध कर्म में भी शामिल होने गांव नहीं आया था। इस बात ने पुलिस के शक को पूरी तरह पक्के सबूत में बदल दिया।
12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
By Sandeep Kumar
नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
By Ramanand Tiwari
17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान
By Umeshwari Baghel
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
By Sandeep Kumar
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन
By Mukesh Sharma
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
By Umeshwari Baghel