इंदौर में दृश्यम मूवी जैसे हुए टिंवकल डागरे हत्याकांड के आरोपी अजय को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

Sanjay Gupta | Published:
Share
ajay-granted-bail
ajay-granted-bail

इंदौर में कांग्रेस नेत्री ट्विंकल डागरे हत्याकांड के आरोपी अजय करोतिया को सुप्रीम कोर्ट से साढ़े पांच साल बाद जमानत मिल गई। अजय का मामला "दृश्यम" फिल्म जैसा बताया गया। जेल से रिहाई पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।

INDORE. इंदौर में कांग्रेस नेत्री टिवंकल डागरे के चर्चित हत्याकांड के आरोपी बीजेपी नेता व पूर्व पार्षद जगदीश उर्फ कल्लू करोतिया के बेटे अजय (जो खुद भी एल्डरमैन रहा है) को आखिरकार साढ़े पांच साल बाद जमानत मिल गई है। अजय देवगन की चर्चित मूवी दृश्यम की तर्ज पर इस हत्याकांड के कई सीन हुए थे। जमानत के बाद अजय सेंट्रल जेल इंदौर से बाहर आ गया और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया।

thesootr
thesootr


यह है चर्चित हत्याकांड

16 अक्तूबर 2016 में 22 साल की टिंवकल के गायब होने पर उनके पिता संजय डागरे ने बाणगंगा थाने में केस दर्ज कराया था। पिता ने बताया था कि वह घर से सुबह नाश्ता लाने का बोलकर निकली थी। फिर नहीं लौटी। जांच के बाद 2017 फरवरी में बाणगंगा के ही बीजेपी नेता कल्लू करोतिया, उनके बेटे अजय, विजय, विनय पर अपहरण का केस हुआ। इन्हीं आरोपियों ने उसे अपने साथ टिगरिया बादशाह क्षेत्र से ले जाकर साथी नीलू कश्यप के खेत के पास ले जाकर हत्या कर दी और शव को दो कचरा गाड़ी नगर निगम से बुलवाकर लकड़ियों में दबाकर जला दिया। बाद में नाले में बहा दिया। पुलिस ने 12 जनवरी 2019 को हत्याकांड का खुलासा किया। डागरे पहले बीजेपी में शामिल थी बाद में कांग्रेस में आ गई थी। आपसी विवाद के बाद कल्लू और उनके परिजनों ने उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें... IPS कैडर अलॉटमेंट: मध्य प्रदेश को 13, छत्तीसगढ़ को 5 नए अधिकारी मिले

सुप्रीम कोर्ट में इस आधार पर दी जमानत

इस हत्याकांड को लेकर जेल में बंद अजय ने तर्क दिए कि उन्हें पुलिस ने केवल इस आधार पर आरोपी बनाया था कि मृतक की राख में उनके द्वारा पहने गए सामन मिले थे और उनकी ब्रेन मैपिंग रिपोर्ट थी। सुप्रीम कोर्ट में इस आधार पर जमानत का विरोध हुआ था कि आरोपी बाहर आकर गवाहों को धमकाएंगे, लेकिन इस मामले में कोई केस और शिकायत दर्ज नहीं होने के चलते सुप्रीम कोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली। फरवरी 2023 में हाईकोर्ट में जमानत मंजूर हो गई।

यह भी पढ़ें... तुलसी ग्रीन्स की टेंडर की शर्तें बदलने से हाउसिंग बोर्ड को 20 करोड़ का घाटा

इस तरह दृश्यम मूवी से यह सीखा

परिवार की इज्जत की खातिर विवाद हुआ और बाद में सभी ने मिलकर उसका अपहरण किया और हत्या कर दी। करोतिया परिवार ने खुद को बचाने के लिए कुत्ते को मारकर टिगरिया बादशाह क्षेत्र में गाड़ दिया। पुलिस के पास टिवंकल के शव की जानकारी पहुंची तो वहां खुदाई हुई लेकिन कुत्ता मिला। जगदीश ने टिंवकल का मोबाइल बेटों को दिया, दृश्यम मूवी की तरह ही उन्होंने यह बदनावर में फेंक दिया। बदनावर के अमित से टिवंकल की शादी परिजनों ने तय की थी वहां मोबाइल लोकेशन मिलने से अमित से भी पूछताछ हुई।

यह भी पढ़ें... भोपाल के तुलसी टॉवर की कॉमन छत पर रिटायर्ड IPS समेत 3 का कब्जा, स्वीमिंग पूल-गार्डन बनाए

शव के नाम पर यह मिला था पुलिस को

पुलिस को शव के नाम पर केवल राख की छानबीन में सिर्फ राख, बिछिया और कान के पैंडल मिले हैं। आरोपितों ने ट्विंकल की हत्या और शव जलाने के दो दिन बाद अवशेष बोरे में भर कर घटना स्थल से सौ मीटर दूर नाले में फेंकने की बात कही थी। पुलिस ने ट्विंकल की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करने के बाद आसपास के जिलों में करीब 3 हजार शवों की पहचान कराई थी। इसमें भी पुलिस को ट्विंकल का शव तलाशने में सफलता नहीं मिली थी।

यह भी पढ़ें... सिलेबस अपडेट न स्किल हो रही डेवलप, इंजीनियरिंग कोर्स से छात्रों का मोह भंग

मोबाइल से किए थे अलग मैसेज

पुलिस के अनुसार कल्लू करोतिया और उसके बेटों ने हत्या को आत्महत्या में बदलने के लिए ट्विंकल के मोबाइल से तीन अलग-अलग लोगों को मैसेज किया था। मैसेज पढ़कर यह साफ हो रहा था कि ट्विंकल ने अपने माता-पिता से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। इसी वजह से प्राथमिक तौर पर उसके माता-पिता पर हत्या करने की शंका थी, हालांकि पुलिस की पूछताछ में हत्यारों ने मैसेज भेजने की बात कबूल कर ली है।

Tags:
  • Supreme Court
  • सुप्रीम कोर्ट
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर न्यूज
  • जमानत
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • bail granted
  • mp news hindi
  • दृश्यम
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन