सिख समुदाय के आनंद कारज पंजीकरण पर नियम बनाने सभी राज्यों को SC का आदेश

Neel Tiwari | Sept 18, 2025, 17:01 IST
Share
anand marriage
Photograph: (thesootr)

सुप्रीम कोर्ट ने सिख समुदाय के आनंद कारज के पंजीकरण को लेकर ऐतिहासिक आदेश दिया। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चार महीने के भीतर आनंद विवाह अधिनियम के तहत नियम बनाने का निर्देश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने सिख समुदाय के विवाह आनंद कारज को लेकर ऐतिहासिक आदेश जारी किया है। अदालत ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चार महीने के भीतर आनंद विवाह अधिनियम के तहत विवाह पंजीकरण के नियम बनाने और अधिसूचित करने का निर्देश दिया है।

अदालत ने कहा कि इस संबंध में पहले ही 2012 में संशोधन कर कानून को लागू किया जा चुका है, लेकिन अब तक अधिकांश राज्यों ने इसके तहत नियम नहीं बनाए हैं। इस कारण सिख विवाहों के रजिस्ट्रेशन में दिक्कतें आती हैं और कई बार उन्हें SPECIAL MARRIAGE ACT जैसे अन्य कानूनों के तहत ही पंजीकृत करना पड़ता है।

राज्य सरकारें पूरी करें अपनी जिम्मेदारी: SC

सुप्रीम कोर्ट आदेश मेंकहा गया कि आनंद विवाह पंजीकरण से जुड़े नियमों को लागू करना राज्यों की जिम्मेदारी है और इस मामले में अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अदालत ने केंद्र सरकार को भी यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से समन्वय स्थापित कर इस प्रक्रिया को समयसीमा में पूरा कराया जाए।

कोर्ट ने साफ कहा कि विवाह पंजीकरण न केवल कानूनी सुरक्षा देता है बल्कि सिख समुदाय की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को भी सम्मानित करता है।

ये खबरें भी पढ़ें...

वोट चोरी पर राहुल गांधी के आरोप को चुनाव आयोग ने बताया बेबुनियाद, बीजेपी ने भी उठाए सवाल

Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाकर एक साथ तोड़े कई रिकॉर्ड

कुछ राज्यों में पहले से लागू है अधिनियम

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने अदालत को बताया कि कई राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अब तक आनंद विवाह अधिनियम के तहत नियम नहीं बना पाए हैं।

हालांकि, कुछ राज्यों जैसे झारखंड, महाराष्ट्र, मेघालय और जम्मू-कश्मीर ने नियम अधिसूचित कर दिए हैं। शेष राज्यों को अब अदालत के आदेश के अनुसार चार महीने के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि जब तक नियम नहीं बन जाते, विवाह पंजीकरण विशेष विवाह अधिनियम या अन्य प्रावधानों के तहत होता रहेगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

Cyber fraud झुंझुनूं में 70 करोड़ रुपए की साइबर ठगी, 4000 खातों का हुआ इस्तेमाल

जिंदल ग्रुप का अजब खेल : 12 साल से तय नहीं हो पाईं लिग्नाइट और बिजली की दरें, सिस्टम को उलझाए रखा

क्या है आनंद कारज विवाह?

आनंद कारज यानी आनंद विवाह सिख धर्म का पारंपरिक विवाह संस्कार है। इसमें वर-वधू गुरु ग्रंथ साहिब की उपस्थिति में चार लावा (फेरे) लेते हैं। यह विवाह सादगी, आध्यात्मिकता और समानता का प्रतीक माना जाता है और इसमें दहेज या दिखावे जैसी प्रथाओं का कोई स्थान नहीं है।

सिख समाज की इस विशेष परंपरा को कानूनी मान्यता देने के लिए 1909 में आनंद विवाह अधिनियम लाया गया था। बाद में 2012 में इसमें संशोधन कर विवाह पंजीकरण को अनिवार्य बनाया गया।

वर्तमान में झारखंड, महाराष्ट्र, मेघालय और जम्मू-कश्मीर में यह अधिनियम लागू है, जबकि बाकी राज्यों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नियम बनाने होंगे।

Tags:
  • सिख समुदाय
  • सुप्रीम कोर्ट आदेश
  • आनंद विवाह पंजीकरण
  • सिख विवाह
  • आनंद कारज
  • आनंद विवाह अधिनियम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती