भाजपा विधायक का विवादित बयान, अस्पतालों में मुसलमानों के लिए अलग वार्ड की मांग

Jitendra Shrivastava | Mar 11, 2025, 17:22 IST
Share
thesootr
separate-wards-for-muslims Photograph: (thesootr)

भाजपा विधायक केतकी सिंह ने अस्पतालों में मुसलमानों के लिए अलग वार्ड की मांग की, जिससे राजनीतिक विवाद उत्पन्न हुआ है। विपक्ष और सहयोगी दलों ने इस बयान की आलोचना की है।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने हाल ही में एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज में मुसलमानों के लिए अलग वार्ड या बिल्डिंग बनाने की मांग की है। उनका तर्क है कि मुसलमानों को हिंदू त्योहारों जैसे होली, रामनवमी और दुर्गा पूजा से परेशानी होती है, इसलिए चिकित्सा सुविधा के दौरान भी उन्हें अलग व्यवस्था मिलनी चाहिए।

विधायक के बयान के प्रमुख अंश

विधायक केतकी सिंह ने कहा कि मुसलमानों को तय करना है कि क्योंकि होली, दीवाली, रामनवमी जब होती है तो उनको दिक्कत होने लगती है। हो सकता है कि हमारे साथ इलाज कराने में भी उनको दिक्कत होने लगे। जब इतना खर्चा हो ही रहा है तो महराज जी (सीएम योगी) से एक कमरा बना ही दिया जाए, एक अलग विंग या बिल्डिंग बना ही दिया जाए। अगर आपको हमारे साथ रहने में दिक्कत है तो वहां इलाज करा लो।

ये खबरें भी पढ़ें...

भोपाल में पान मसाला कंपनी पर आयकर की रेड, टैक्स चोरी की जांच जारी

विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं: किसने क्या बोला-

विधायक के इस बयान पर राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं आई हैं। एनडीए के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने इस बयान से असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कोई घायल पहुंचता है तो उसकी जाति-धर्म नहीं पूछी जाती, उसका इलाज किया जाता है। जब कोई दुर्घटना होती है तो लोग सिर्फ ब्लड खोजते हैं। कोई ये नहीं देखता कि हिन्दू, मुस्लिम, सिख या ईसाई का ब्लड है। अगर इस तरह की बात होगी तो क्या अलग ट्रेन, बस और हवाई जहाज भी चलाने चाहिए?"
समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी इस बयान की आलोचना की है। सपा प्रवक्ता फखरूल हसन ने कहा, "यह बयान बीजेपी की असली मानसिकता को दर्शाता है।"

सामाजिक संगठनों की प्रतिक्रिया

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने विधायक के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल को हिंदू मुस्लिम में बांटा जाएगा तो फिर बेसिक शिक्षा के स्कूल, माध्यमिक शिक्षा के कॉलेज और उच्च शिक्षा के विश्वविद्यालयों में भी अलग-अलग बंटवारा करना पड़ेगा। ये सिलसिला इतना लंबा होगा, जो न संभलने वाला होगा। विधायक जी की बातों से जाहिर होता है कि उनके दिलों दिमाग में मुसलमानों के खिलाफ बहुत नफरत भरी है। जबकि वो सबकी विधायक हैं, किसी एक सम्प्रदाय की नहीं। उनको सद्भाव और भाईचारे की बात करनी चाहिए।

ये खबरें भी पढ़ें...

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक : 120 यात्रियों को बनाया बंधक, 6 सैन्यकर्मियों को मार गिराया

MP में अप्रैल से महंगी होगी बिजली!, सब्सिडी कम करने में नाकाम सरकार, जनता पर बढ़ेगा बोझ

राजनीतिक बहस का मुद्दा

विधायक के इस बयान से समाज में विभाजन की भावना को बल मिला है। स्वास्थ्य सेवाओं में धर्म के आधार पर विभाजन की मांग ने सामाजिक सौहार्द पर प्रश्नचिह्न लगाया है। विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने इस बयान की कड़ी आलोचना की है, जिससे यह मुद्दा राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।



Tags:
  • भाजपा विधायक
  • विवादित बयान
  • अस्पताल
  • मुसलमान
  • देश दुनिया न्यूज
  • विधायक केतकी सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर