रामदेव पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज, जानें क्यों?
Raj Singh | Published:
BABA_RAMDEV JI
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज योग गुरु रामदेव पर बुरी तरह से भड़के हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म से लोगों का बहिष्कार किया जाना चाहिए। वह रामदेव को नोटिस देंगे।
देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के ऑफिसर्स कॉलोनी में एक धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज भी शामिल हुए। इस धर्मसभा में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने बाबा रामदेव पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 पर दिए गए बयान के बाद स्वामी रामदेव ने कहा था कि वह शंकराचार्य नहीं हैं। वह 370 लागू करने का समर्थन कर रहे हैं और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। शंकराचार्य ने आगे कहा कि वह रामदेव को नोटिस देंगे।
शंकराचार्य यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि सनातन धर्म से लोगों का बहिष्कार किया जाना चाहिए। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि अगर अनुच्छेद 370 लागू रहता तो बेहतर होता क्योंकि उसमें गोहत्या पूरी तरह प्रतिबंधित थी। वे स्वामी रामदेव को नोटिस भेजेंगे। उन्होंने आरोप लगाए लेकिन साबित नहीं कर पाए। अगर कोई अपने सर्वोच्च धार्मिक नेता के खिलाफ हिंदू धर्म से बहिष्कार की बात कहता है तो इस पर विचार किया जाना चाहिए कि उसे हिंदू धर्म में रहने का अधिकार है या नहीं।
पतंजलि के पास 8 साल से 100 करोड़ की जमीन, एक को भी रोजगार नहीं, अब 1000 करोड़ निवेश का वादा
शंकराचार्य ने यह भी कहा कि चार धाम मंदिरों के कपाट बंद नहीं होते, सिर्फ ग्रीष्मकालीन धाम बंद होते हैं। इस दौरान धामों में देवताओं की पूजा होती है। इसके बाद शीतकालीन धाम में पूजा होती है। लोगों में भ्रांति है कि दर्शन सिर्फ छह महीने के लिए ही मिलते हैं। ऐसा नहीं है। इस भ्रांति को तोड़ने के लिए शीतकालीन यात्रा 16 दिसंबर से शुरू होगी। इसमें इसका प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
रामदेव को नोटिस भेजने की तैयारी
पतंजलि के पास 8 साल से 100 करोड़ की जमीन, एक को भी रोजगार नहीं, अब 1000 करोड़ निवेश का वादा
चार धाम पर क्या बोले शंकराचार्य?
FAQ
- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने स्वामी रामदेव के बारे में क्या कहा?
शंकराचार्य ने स्वामी रामदेव के खिलाफ बयान दिया और कहा कि रामदेव को अनुच्छेद 370 पर अपने बयान के बाद देशद्रोह का मुकदमा होना चाहिए। वे रामदेव को नोटिस भेजने की तैयारी कर रहे हैं। - शंकराचार्य ने रामदेव के खिलाफ किस बात का आरोप लगाया?
शंकराचार्य ने आरोप लगाया कि स्वामी रामदेव ने सनातन धर्म से जुड़ी बातें गलत तरीके से कही हैं और अगर कोई अपने धर्म के खिलाफ बयान देता है तो उसे हिंदू धर्म में रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए। - चार धाम यात्रा को लेकर शंकराचार्य का क्या बयान था?
शंकराचार्य ने स्पष्ट किया कि चार धाम के कपाट बंद नहीं होते, केवल ग्रीष्मकालीन धाम बंद होते हैं। शीतकालीन यात्रा 16 दिसंबर से शुरू होगी और लोगों को इस भ्रम को दूर करने के लिए प्रचारित किया जाएगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari